Gurugram Faridabad (Haryana) Coronavirus 6463 Cases Update | Haryana Novel Coronavirus Cases District Wise Details; Gurugram Rohtak Faridabad Ambala Hisar Rewari Sirsa Yamunanagar | 415 नए केस आए, गुड़गांव में 6 और फरीदाबाद में 2 की मौत, अभी तक 78 ने तोड़ा कोरोना से दम

  • प्रदेश के 11 जिलों से 328 मरीज ठीक हुए, अब तक कुल 2903 मरीज हुए डिस्चार्ज इस समये प्रदेश में 3868 एक्टिव मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती

दैनिक भास्कर

Jun 13, 2020, 08:54 PM IST

पानीपत. प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के साथ अब मृतकों का ग्राफ भी लगातार बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण के मामलों में हरियाणा देश भर में 9वें पायदान पर पहुंच गया है, जबकि पड़ोसी सूबा पंजाब 17वें स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में 8 जिंदगी कोरोना की जंग हारी तो 415 नए मरीज संक्रमण की चपेट में आए। जबकि 48 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें 33 की सांसें अॉक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 15 वेंटीलटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। राहत की बात यह है कि 328 मरीज ठीक होकर घर लौटे, जिससे रिकवरी रेट में 3 फीसद का इजाफा हुआ। 

शनिवार को 18 जिलों में 415 नए मामलों से संक्रमितों का ग्राफ 6749 पर पहुंच गया। आरोग्य सेतु एप के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमितों के मामले में हरियाणा 9वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि मृतकों की संख्या में 11वें स्थान पर है। 

नए मामलों में सबसे ज्यादा गुड़गांव में 203, फरीदाबाद में 100, रोहतक में 30, अंबाला में 16, भिवानी में 14, झज्जर, महेंद्रगढ़ व हिसार में 7-7, सिरसा में 6, पलवल में 5, पानीपत में 4, सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र व रेवाड़ी में 3-3, नूंह में 2 तथा पंचकूला व चरखी-दादरी में 1-1 संक्रमित मिला। 

जबकि गुड़गांव में 128, सोनीपत में 45, रोहतक में 44, नूंह में 12, महेंद्रगढ़ में 11, कुरुक्षेत्र व पलवल में 9-9, फतेहाबाद व भिवानी में 5-5, कैथल में 2 तथा झज्जर में 1 मरीज ठीक होकर घर लौटा। दुःखद बात यह है कि गुड़गांव में 6 और फरीदाबाद में 8 मरीज जिंदगी की जंग हार गए। 

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 171560 पर पहुंच गया है, जिसमें 159333 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि 5478 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 4.06 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 41.53 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 8 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 6768 पर पहुंच गया है। कोरोना से 78 मौतों से मृत्युदर 1.16 फीसद पर पहुंच गई है।

यह है प्रदेश में संक्रमितों की स्थिति 

  • फिलहाल प्रदेश में यूएसए से लौटे 21 लोगों, 14 इटली नागिरकों व 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 6749 पर पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा गुड़गांव में 3125, फरीदाबाद में 1086, सोनीपत में 536, रोहतक में 287, पलवल में 185, झज्जर में 126, अंबाला में 168, करनाल में 128, नारनौल में 120, नूंह में 111, हिसार में 117, पानीपत में 93, भिवानी में 100, जींद में 69, रेवाड़ी में 76, सिरसा में 68, कुरुक्षेत्र में 66, फतेहाबाद में 60, कैथल में 57, पंचकूला में 48, चरखी-दादरी में 47 तथा यमुनानगर में 41 संक्रमित मिले हैं। 
    वहीं 14 इटली नागरिकों व अमेरिका से लौटे 5 भारतियों सहित कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 2475 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 1161, फरीदाबाद में 348, सोनीपत में 263, झज्जर में 100, रोहतक में 128, नूंह में 97, पानीपत में 61, पलवल में 79, अंबाला में 65, हिसार में 65, करनाल में 47, नारनौल में 85, पंचकूला व जींद में 26-26, कुरुक्षेत्र में 46, भिवानी में 50, सिरसा में 42, कैथल में 30, रेवाड़ी में 12, यमुनानगर में 17, फतेहाबाद में 29 तथा चरखी-दादरी में 7 मरीज ठीक होकर घर लौट चुका है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

বাড়িতে বসেই বিশ্ববিদ্যালয়ের ফাইনাল সেমিস্টার, ৪টি বিকল্পে মূল্যায়ন

Sat Jun 13 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন: ভারতে প্রতিদিনই লাফিয়ে লাফিয়ে বাড়ছে করোনা সংক্রমণ। এমতাবস্থায় বিশ্ববিদ্যালয়ে ঝুলে থাকা পরীক্ষা নিলে হিতে বিপরীত হতে পারে শিক্ষামহলের! শনিবার শিক্ষামন্ত্রীর সঙ্গে উপাচার্যদের বৈঠকে সিদ্ধান্ত হয়েছে, ফাইনাল সেমিস্টার নেওয়া হবে না। বিকল্প ভাবনা হিসেবে উঠে এসেছে, বাড়ি থেকে মূল্যায়ন। তবে এব্যাপারে চূড়ান্ত সিদ্ধান্ত নেবেন মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়।   কীভাবে বাড়িতে […]

Breaking News

Recent Posts