सिलीगुड़ी। उत्तर बंगाल फ्रंटियर, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधीनस्थ बटालियनों की विभिन्न सीमा चौकियों में तैनात जवानों ने दो दिनों तक अभियान चलाकर 1698 बोतल फेंसिडिल सिरप जब्त किए है।
सीमान्त मुख्यालय, उत्तर बंगाल फ्रंटियर, बीएसएफ के मुख्य सूचना अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर बंगाल फ्रंटियर बीएसएफ के जवानों ने 19 व 20 जुलाई को कार्रवाई करते हुए 1698 बोतल फेंसिडिल सिरप, दो किलोग्राम गांजा तथा 22 मवेशी तथा अन्य समान जब्त किए हैं। जिसका आनुमानिक मूल्य 6,71,032 रूपये आंकी गयी है। इन सामानों की तस्करी के उद्देश्य से भारत से बांग्लादेश ले जाया जा रहा था।
यह खबर भी पढ़े: कोरोना का कहर नहीं ले रहा थमने का नाम, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू भी हुए कोरोना संक्रमित
यह खबर भी पढ़े: कांग्रेस विधायक कृष्णा पूनियां के घर पहुंची CBI की टीम
