Governor Lalji Tandon Passes Away, His Son Ashutosh Tandon Announces His Demise – मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन, बेटे आशुतोष ने ट्वीट में लिखा- बाबूजी नहीं रहे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Tue, 21 Jul 2020 08:08 AM IST

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

ख़बर सुनें

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और उनके बेटे आशुतोष टंडन ने ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- बाबूजी नहीं रहे। लालजी बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। 
 
देर रात लालजी टंडन की हालत फिर बिगड़ गई थी। उन्हें गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसकी जानकारी लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने दी थी। उन्होंने कहा था कि आज उनकी तबीयत ज्यादा गंभीर है। उन्हें फुल सपोर्ट पर रखा गया है।

11 जून को हुए थे अस्पताल में भर्ती
लालजी टंडन को 11 जून को सांस लेने में दिक्कत, बुखार और पेशाब में परेशानी की वजह से लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही थी। इस कारण उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।

किडनी और लिवर में थी दिक्कत
मध्यप्रदेश के राज्यपाल का 13 जून को ऑपरेशन किया गया था। हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। वे बीच में दो दिन बाई-पैप मशीन पर भी रहे। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. कपूर के अनुसार, लालजी टंडन के किडनी फंक्शन में दिक्कत थी। ऐसे में उनकी डायलिसिस करनी पड़ रही थी। अब उनके लिवर फंक्शन में भी दिक्कत शुरू हो गई थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sriti Jha assures that she’s safe after fire breaks out on the sets of Kumkum Bhagya : Bollywood News

Tue Jul 21 , 2020
The shoot for Kumkum Bhagya resumed a few days ago before they had to move from Killick Nixon Studios to SJ Studios due to the former one being under containment. The actors are ecstatic to be resuming work, but in an unfortunate turn of events, a fire broke out on […]

Breaking News

Recent Posts