- Hindi News
- Business
- Market
- BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: July 21 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
मुंबई38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सोमवार को चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.55 फीसदी बढ़त के साथ 18.21 अंक ऊपर 3,332.36 पर बंद हुआ था
- कल बीएसई 398 अंक ऊपर 37,418 पर और निफ्टी 120 पॉइंट ऊपर 11,022 पर बंद हुआ था
- कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 2.51 फीसदी बढ़त के साथ 263 अंक ऊपर 10,767 पर बंद हुआ था
मंगलवार को कारोबार के पहले दिन बीएसई 404.62 अंक ऊपर और निफ्टी 103.9 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले सोमवार को बीएसई 388.89 अंक ऊपर और निफ्टी 97.75 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 413.29 अंक तक और निफ्टी 116 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में बीएसई 398.85 अंक ऊपर 37,418.99 पर और निफ्टी 120.50 पॉइंट ऊपर 11,022.20 पर बंद हुआ था।
बीएसई में शामिल इन बैंक के शेयरों में बढ़त
| बैंक | बढ़त (%) |
| ICICI बैंक | 2.73 % |
| कोटक बैंक | 2.00 % |
| HDFC बैंक | 1.62 % |
| एक्सिस बैंक | 1.60 % |
| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 1.21 % |
| RBL बैंक | 1.17 % |
| फेडरल बैंक | 1.12 % |
| बंधन बैंक | 1.11 % |
| सिटी यूनियन बैंक | 1.09 % |
| इंडसइंड बैंक | 0.61 % |
अमेरिकी बाजारों में बढ़त के साथ बंद
सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 8.92 अंक ऊपर 26,680.90 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.51 फीसदी बढ़त के साथ 263.90 अंक ऊपर 10,767.10 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.84 फीसदी बढ़त के साथ 27.11 पॉइंट ऊपर 3,251.84 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.55 फीसदी बढ़त के साथ 18.21 अंक ऊपर 3,332.36 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी बढ़त रही।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11,54,917 हो गई है। इनमें 4,01,712 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 7,24,702 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 28,099 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 14,852,700 हो चुकी है। इनमें 613,213 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 143,834 हो चुकी है।

09:35 AM निफ्टी 50 के टॉप लूजर स्टॉक्स; अभी ZEEL और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

09:32 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; अभी विप्रो के शेयर में सबसे ज्यादा 2.99% की बढ़त है।

09:28 AM बीएसई 30 में शामिल 27 कंपनियों के शेयर में बढ़त और 3 के शेयर में गिरावट है; ICICI बैंक के शेयर में 2.63% की बढ़त है।

09:26 AM बीएसई के सभी 23 सेक्टर आज बढ़त के साथ खुले हैं।

09:23 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से सिर्फ 1 में गिरावट है; अन्य 31 इंडेक्स में बढ़त बनी है।

09:15 AM बीएसई 383.48 अंक ऊपर 37,802.47 पर और निफ्टी 109.50 पॉइंट ऊपर 11,131.70 पर कारोबार कर रहा है।
सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद

0
