Delhi Sero Survey Report Came Around 24 Percent Get Coronavirus Infected Most Are Asymptomatic – दिल्ली में हुए सीरो सर्वे की रिपोर्ट आई सामने, 24 फीसदी आबादी हुई संक्रमित, अधिकतर केस बिना लक्षण वाले

अभिषेक पांचाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:47 PM IST

कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
– फोटो : पीटीआई

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

ख़बर सुनें

दिल्ली में 27 जून से लेकर 10 जुलाई तक किए गए सीरो सर्वे अध्ययन की रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दिल्ली की लगभग एक चौथाई आबादी कोरोना संक्रमित हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार इसमें 23.48% लोगों में कोरोना की एंटी बॉडी मिली है।

इसका मतलब यह हुआ कि राजधानी की करीब 24 फीसदी आबादी कोरोना से संक्रमित हो चुकी है। हालांकि इसमें बड़ी बात ये है कि इनमें से अधिकतर लोग बिना लक्षण वाले हैं। 

किन लोगों पर हुआ था सर्वे
दिल्ली में सीरोलॉजी टेस्ट में उन लोगों को ही शामिल किया गया था, जिनमें कोई लक्षण नहीं थे। जिन्हें, पहले कोरोना नहीं हुआ था। इसमें अलग-अलग उम्र व इलाके के लोगों को शामिल किया गया है। दिल्ली के सभी 11 जिलों से कुल 21,387 सैंपल एकत्रित किए गए थे।

सभी सैंपल को नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) को भेज गया था। एनसीडीसी ने सैंपल की जांच करने के बाद ये रिपोर्ट सौंपी है। सर्वे की शुरुआत कंटेनमेंट जोन से हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे सभी जिलों में इसको किया गया।

क्या होंगे सर्वे के फायदे
सर्वे से यह पता लगा है कि संक्रमण कम्युनिटी में कितना फैला है। इससे इसको रोकने के लिए नए सिरे से रणनीति बनाई जा सकेगी। यह सर्वे नोडल अधिकारी की  देखरेख में किया गया था। इन इलाकों में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोगों से उनके विषय में जानकारी ली थी। इन लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए थे।

एक तरह का रैंडम सर्वे था जिसमें सभी जिलों से लिए गए सैंपल
यह एक तरीके का रैंडम सर्वे था, जिसमें अभी 11 जिलों में हर चौथे घर में से ब्लड सैंपल लिया गया। 11 जिलों में मिलाकर कुल 21,387 लोगों के सैंपल लिए गए। सरकार ने कहा है कि यह सर्वे दिल्ली के हालात जानने के लिए किए गए थे और इसका मतलब यह नहीं है कि सरकार कोरोना रोकने के अपने प्रयासों को धीमा कर दे। मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालने करने जैसे निमयों का पालन अब भी करना पड़ेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Hospital at home as families try to save seniors in Kolkata | Kolkata News

Tue Jul 21 , 2020
KOLKATA: In a fight against the novel coronavirus, many in the city have set up mini hospital-like facilities at home so that the family members, especially the elderly, can avail of medical help, especially since hospitals are running out of beds. They are arranging for equipment, such as oxygen cylinders, […]

Breaking News

Recent Posts