Answer from Umar Khalid in Crime Branch Office for about 5 hours | क्राइम ब्रांच ऑफिस में उमर खालिद से करीब 5 घंटे तक किए गए सवाल जवाब

नई दिल्लीएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

नार्थ ईस्ट दिल्ली में फरवरी माह में हुए दंगों को लेकर जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद से बुधवार को पूछताछ हुई। क्राइम ब्रांच ने उसे नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था। सनलाइट कॉलोनी स्थित ऑफिस में उमर खालिद से करीब पांच घंटे तक पुलिस अधिकारियों ने सवाल जवाब किए। उससे दंगे के आरोपी पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन से संबंधित सवाल पूछे गए। उसने दावा किया कि वह कभी ताहिर हुसैन से मिला नहीं।

बकायदा, इसे लेकर उसने मंगलवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उसने स्पेशल सेल पर मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। जेएनयू के इस पूर्व छात्र के खिलाफ पुलिस ने गैर कानूनी गतिविधि अधिनियम (यूएपीए) के तहत केस दर्ज कर रखा है। पुलिस की ओर से दंगे पूर्व निर्धारित साजिश के तहत होने बताए गए। दंगे की साजिश का हिस्सा उमर खालिद समेत अन्य लोग बताए गए। इस मामले को लेकर एक अगस्त को भी पुलिस ने उमर खालिद से पूछताछ की थी, जहां जांच का हवाला देते हुए उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया था।

उमर के खिलाफ जुटाए जा रहे सबूत

क्राइम ब्रांच के बुलावे पर बुधवार दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे उमर खालिद सनलाइट कॉलोनी स्थित क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंच गया। इसके साथ परिवार के कुछ अन्य लोग भी साथ थे। यहां करीब पांच घंटे तक उससे पूछताछ चली। पुलिस दंगे में उसकी साजिश की भूमिका को अभी वेरिफाई कर रही है, उसके खिलाफ सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं। उमर खालिद पर आरोप है उसने दिल्ली में दंगे भड़काने में अहम रोल अदा किया। अलग अलग जगह पर ऐसे भड़काऊ भाषण दिए, जिससे लोग सड़क पर आ गए।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

সুশান্ত কাণ্ডে নয়া মোড়, আত্মহত্যার প্ররোচনার অভিযোগ রিয়াকে গ্রেফতার করতে পারে CBI

Thu Sep 3 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন: সুশান্ত সিং রাজপুতের মৃত্যুতে আবারও দৃঢ় হচ্ছে মাদক যোগ। রিয়ার সঙ্গে দেখা হওয়ার কিছুদিন পর থেকেই অবস্থার অবনতি হয়েছিল সুশান্ত সিং রাজপুতের। সিবিআই তদন্তে উঠে আসছে এমনই চাঞ্চল্যকর তথ্য।  জানা গিয়েছে, রিয়া চক্রবর্তী-সহ তাঁর গোটা পরিবারই মাদকাসক্ত ছিল। অন্যদিকে এও জানা যাচ্ছে, সুশান্তকে মাদকে নেশা ধরিয়েছিলেন রিয়াই। এমনকী […]

Breaking News

Recent Posts