- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Administration Corona Hit, Divisional Commissioner And Collector Infected, 111 New Positive Cases Were Reported
जोधपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

जैसलमेर में आज कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला।
- जुलाई के 21 दिन में ही जोधपुर में मिल चुके है 2149 मरीज
कोरोना संक्रमण को लेकर जुलाई माह जोधपुर पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार उछाल आ रहा है। जिला प्रशासन भी कोरोना की चपेट में आ गया है। जोधपुर के सबसे आला प्रशासनिक अधिकारी संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए है। जोधपुर में आज एक बार फिर सौ से अधिक 111 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इस तरह कुल आंकड़ा पांच हजार के निकट 4943 तक जा पहुंचा।
जोधपुर के सबसे आला अधिकारी संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। इसकी उन्होंने स्वयं पुष्टि की है। इसके अलावा जिले में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबसे अग्रणी भूमिका निभा रहे जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह स्वयं को कोरोना से बचा नहीं पाए। उनकी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।
कलेक्ट्रेट में दोनों के पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मचा है। अब अन्य कर्मचारियों की भी जांच कराई जा रही है। वहीं, पंजाब से संक्रमित होकर लौटी जिला कलेक्टर की आईएएस अधिकारी पत्नी की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा है। उनका बुखार लगातार बना हुआ है। बुखार टूट भी नहीं रहा है। वहीं उनकी बेटी की तबीयत में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है।
जुलाई पड़ने लगा भारी
जोधपुर में मार्च में 7, अप्रैल में 499, मई में 1024, जून में 1263 व जुलाई के 21 दिन में ही 2149 मरीज मिल चुके है। जुलाई में अब तक 34 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जबकि, जोधपुर में अब तक कुल 83 लोग अपनी जान गंवा चुके है।
ये है जोधपुर संभाग की स्थिति
संभाग में जोधपुर के पश्चात सबसे अधिक संक्रमित पाली जिले में मिल रहे है। पाली में आज 54 नए संक्रमितों के साथ कुल आंकड़ा 2111 तक जा पहुंचा। पाली में अब तक 22 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। बाड़मेर में आज 46 नए संक्रमितों के साथ कुल आंकड़ा एक हजार को पार गया। वहीं जालोर में आज 69 नए मरीज सामने आने से कुल संख्या 953 तक जा पहुंची। सिरोही में आज मिले 32 नए रोगियों के साथ कुल संख्या बढ़कर 772 हो गई। जैसलमेर में आज कोई नया मरीज नहीं मिला।
0
