शादी का झांसा देकर प्रेमिका को बेचने की कोशिश, शिकायत दर्ज

सिलीगुड़ी। शादी के नाम पर प्रेमिका को सिलीगुड़ी में लाकर बेचने का आरोप उसके प्रेमी पर लगा है। आरोपित प्रेमी का नाम शाकीबुल इस्लाम बताया गया है। दोनों प्रेमी जोड़ा असम के रहने वाले है। 

पीड़ित युवती ने बताया है कि शादी करने के नाम पर प्रेमी उसे गुरुवार को असम से लेकर निकला था। दोनों शुक्रवार को सिलीगुड़ी पहुंचे थे। उसके बाद कई दिनों तक दोनों शाकीबुल इस्लाम की बहन के घर में थे। मंगलवार को कथित तौर पर  जब उसका प्रेमी उसे बेचने के लिए ले जा रहा था तब वह मौका देख भाग निकली ओर सीधा गुरुंग बस्ती ट्रैफिक गार्ड कार्यालय पहुंची। 

जहां उन्होंने ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद कॉन्स्टेबल ने इसकी जानकारी ट्रैफिक गार्ड के अधिकारीयों को दी गई। पीड़ित युवती की शिकायत के बाद उसके प्रेमी शाकीबुल इस्लाम के विरुद्ध कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। पीड़ित युवती को सिलीगुड़ी महिला थाने को सौंप दिया गया है। 

यह खबर भी पढ़े: इशारे से प्यासी गिलहरी ने मांगा पानी, शख्स ने बच्चे की तरह पिलाया, देखिए वायरल वीडियो

यह खबर भी पढ़े: धर्मेंद्र ने शेयर की राज कपूर और नरगिस की थ्रोबैक तस्वीर, कहा- अंदाज वो लौट के ना आएंगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Plum crop suffers huge loss due to COVID 19 | जम्मू-कश्मीर में फलों की खेती पर कोरोना का असर, किसानों को भारी नुकसान

Tue Jul 21 , 2020
श्रीनगर: कोविड-19 का प्रभाव जम्मू-कश्मीर की फलों की खेती पर लगातार पड़ता दिख रहा है. लॉकडाउन के कारण आलूबुखारे के कारोबार में 50% का घाटा हुआ है. हालांकि सरकार का दावा है कि हर मुमकिन मदद की जा रही है. जम्मू-कश्मीर में इस वर्ष जनजीवन ही नहीं, बल्कि यहां फलों […]

Breaking News

Recent Posts