सिलीगुड़ी। शादी के नाम पर प्रेमिका को सिलीगुड़ी में लाकर बेचने का आरोप उसके प्रेमी पर लगा है। आरोपित प्रेमी का नाम शाकीबुल इस्लाम बताया गया है। दोनों प्रेमी जोड़ा असम के रहने वाले है।
पीड़ित युवती ने बताया है कि शादी करने के नाम पर प्रेमी उसे गुरुवार को असम से लेकर निकला था। दोनों शुक्रवार को सिलीगुड़ी पहुंचे थे। उसके बाद कई दिनों तक दोनों शाकीबुल इस्लाम की बहन के घर में थे। मंगलवार को कथित तौर पर जब उसका प्रेमी उसे बेचने के लिए ले जा रहा था तब वह मौका देख भाग निकली ओर सीधा गुरुंग बस्ती ट्रैफिक गार्ड कार्यालय पहुंची।
जहां उन्होंने ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद कॉन्स्टेबल ने इसकी जानकारी ट्रैफिक गार्ड के अधिकारीयों को दी गई। पीड़ित युवती की शिकायत के बाद उसके प्रेमी शाकीबुल इस्लाम के विरुद्ध कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। पीड़ित युवती को सिलीगुड़ी महिला थाने को सौंप दिया गया है।