कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना महामारी का संक्रमण रोज नया रिकॉर्ड बना रहा है। मंगलवार को राज्य स्वास्थ विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि एक दिन में 2261 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव हुए हैं। इसके साथ राज्य में इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 47,030 हो गई है। मंगलवार को सबसे अधिक लोग स्वस्थ भी हुए हैं। कुल 1617 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं, जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 28035 हो गई है।
चिंता वाली बात यह है कि 24 घंटे में कुल 35 लोगों की मौत हुई है जिसकी वजह से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1182 पर पहुंच गई है। राज्य में अभी भी 17813 एक्टिव मामले हैं। राज्य में स्वस्थ होने की दर भी लगातार घट रही हैं। जुलाई महीने के पहले सप्ताह में स्वस्थ होने की दर 66 फीसदी से अधिक थी जो अब गिरकर 59.61 फ़ीसदी पर पहुंच गई है। 24 घंटे में 13,064 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। अब तक कुल 7,29,428 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं जिनमें से कुल 6.45 फीसदी लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक संख्या में सैंपल जांचे जा रहे हैं, इसलिए संक्रमण बढ़ रहा है। हालांकि स्वस्थ होने की दर का गिरना चिंता का सबब बना हुआ है।
यह खबर भी पढ़े: धर्मेंद्र के फार्म हाउस पर चीटियों ने बनाया किला, अभिनेता ने तस्वीर शेयर करते हुए दिया ये बड़ा संदेश
यह खबर भी पढ़े: इशारे से प्यासी गिलहरी ने मांगा पानी, शख्स ने बच्चे की तरह पिलाया, देखिए वायरल वीडियो
