जयपुर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- प्रताप नगर इलाके में नारायण हृदयालय अस्पताल के पास भैरव सर्किल के पास वारदात
- सड़क पर मौजूद बड़ी बहन को पैसे देने के बहाने बुलाया और मासूम को छीनकर भागे
शहर के प्रताप नगर इलाके में बाइक सवार दो बदमाश बुधवार रात को दो साल की मासूम बच्ची का सरेराह अपहरण कर भाग निकले। वारदात के वक्त मासूम बच्ची अपनी बड़ी बहन की गोद में थी। दोनों बहनें अपने परिवार के साथ सड़क किनारे खानाबदोश रहते थे। वारदात का पता चलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां नाकाबंदी करवाई।लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।
प्रताप नगर थानाप्रभारी पुरुषोत्तम महरिया ने बताया कि इलाके में नारायणा हॉस्पिटल के पास भैरव सर्किल के पास सड़क किनारे कुछ नट जाति के परिवार रहते हैं। बुधवार रात को को वहां रहने वाले राजाबाबू की दो साल की बेटी गामिनी अपनी छह वर्षीया बड़ी बहन के पास गोदी में थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए। उन्होंने बड़ी बहन से इशारा करते हुए पास बुलाया और कहा कि पैसे लेगी क्या।
बच्ची अपनी बहन को गोद में लेकर ज्योंही बाइक सवार दोनों युवकों के पास पहुंची। तभी पीछे बाइक पर बैठा युवक ने बड़ी बहन की गोद में मौजूद बच्ची को छीन लिया और उसका अपहरण् कर भाग निकले। वारदात का पता चलने पर प्रताप नगर थानाप्रभारी सहित एडिशनल डीसीपी मनोज चौधरी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अपहृत बच्ची के परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद इलाके में नाकाबंदी करवाई। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है।
0
