दक्षिण 24 परगना/ तृणमूल विधायक के घर से बरामद हुआ युवक का फंदे से लटकता शव, माता पिता की हत्या के बाद विधायक ने अपने घर में पनाह दी थी

दक्षिण 24 परगना। दक्षिण 24 परगना जिले के अंतर्गत गोसाबा से तृणमूल कांग्रेस के विधायक जयंत नस्कर के घर से गुरुवार सुबह एक युवक का फंदे से झूलता हुआ शव बरामद किया गया है। उसका नाम लावण्य हालदार बताया गया है । 

मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें उसके मानसिक तौर पर तनावग्रस्त होने की जानकारी मिली है। बासंती थाने की पुलिस ने बताया कि 2011 में युवक के माता-पिता की हत्या हो गई थी। वह मूल रूप से गोसाबा के पठानखाली का रहने वाला है। माता पिता की हत्या के बाद विधायक ने उसे अपने घर में पनाह दी थी। वह आईटीआई की पढ़ाई करता था और सोनारपुर में रहता था। 15 दिन पहले वह विधायक के घर पर लौट आया था। उसके बाद आज सुबह फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया। 

मौत की असली वजह समझने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक तौर पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मानसिक तनाव की वजह से ही उसने खुदकुशी की है। 

यह खबर भी पढ़े: पूर्व मंत्री ने किया आरिफ मसूद का समर्थन, कहा- बिना तैयारी लॉकडाउन लगा रही सरकार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

EXCLUSIVE: Sushant Singh Rajput’s tribute video to be played during the end credits of Dil Bechara (DETAILS INSIDE) : Bollywood News

Thu Jul 23 , 2020
The last film of late actor Sushant Singh Rajput, Dil Bechara, is all set to release tomorrow on Disney+ Hotstar at 7:30 PM and it surely is one of the most awaited flicks of the year. Ever since he passed away on June 14, fans and industry have been mourning […]

Breaking News

Recent Posts