Haryana Crime Branch Police Raid In Bhondsi Jail Deputy Superintendent House, Arrested DSP Including Two | भोंडसी जेल के डिप्टी सुपरिटेडेंट के घर क्राइम ब्रांच की रेड, 11 सिम व 230 ग्राम ड्रग्स मिला

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Haryana Crime Branch Police Raid In Bhondsi Jail Deputy Superintendent House, Arrested DSP Including Two

गुड़गांव34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डिप्टी सुपरिडेंट के घर क्राइम ब्रांच टीम रेड करते हुए।

  • क्राइम ब्रांच ने डीएसपी समेत दो को किया गिरफ्तार
  • पहले भी जेल में मादक पदार्थ व मोबाइल पहुंचाने के लग चुके आरोप

गुड़गांव जिले की जेल भोंडसी में कैदियों तक मादक पदार्थ व मोबाइल फोन पहुंचाने की शिकायत मिलने के बाद गुरुवार को क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की टीम ने डीसीपी संदीप मलिक के नेतृत्व में डिप्टी सुपरिटेडेंट के आवास पर छापेमारी की, जिसमें घर से चालू हालत में 11 सिम 4जी, 230 ग्राम ड्रग्स बरामद की। पुलिस ने आरोपी डिप्टी सुपरिटेडेंट धर्मवीर चौटाला व ड्रग्स व सिम डिप्टी सुपरिटेडेंट तक पहुंचाने वाले एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

एसीपी क्राइम प्रीतपाल ने बताया कि सोहना के डीसीपी संदीप मलिक की अगुवाई में छापेमारी की गई। इससे पहले सब इंस्पेक्टर राजकुमार को सूचना मिली थी कि जेल के अधिकारी समेत कुछ लोग कैदियों तक मोबाइल फोन, सिम कार्ड व ड्रग्स आदि सप्लाई करते हैं। इससे मोटी रकम भी वसूली जाती है। 

क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की टीम ने डीसीपी संदीप मलिक के नेतृत्व में डिप्टी के आवास पर छापेमारी की।

इस सूचना के बाद गुरुवार को दोपहर बाद यह छापेमारी की गई। जिला जेल भोंडसी के नजदीक स्थित डिप्टी सुपरिटेडेंट के आवास पर छापेमारी की गई तो वहां से 11 सिम कार्ड 4जी, मोबाइल फोन व 230 ग्राम ड्रग्स (जिसकी जेल में पहुंचाने पर 10 लाख रुपये कीमत होती) बरामद की। 

पुलिस ने डिप्टी सुपरिटेडेंट धर्मवीर चौटाला व उसके साथी उत्तरप्रदेश निवासी रवि उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि एक सिम को कैदियों तक पहुंचाने के लिए वे 20 हजार रुपये लेते थे। एसीपी क्राइम प्रीतपाल ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस हिरासत के दौरान आरोपियों के साथ इस कार्य में संलिप्त अन्य साथी आरोपियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘মাস্ক আপ কলকাতা’! করোনাকে দূরে রাখতে শহর জুড়ে নতুন প্রচারাভিযান কলকাতা পুলিশের

Thu Jul 23 , 2020
ইতিমধ্যেই কলকাতায় করোনা আক্রান্তের সংখ্যা সাড়ে চোদ্দ হাজার ছাড়িয়েছে। মারা গেছেন ৬০০-র বেশি মানুষ। পাশাপাশি গত কয়েক সপ্তাহে গোটা শহরেই উচ্চ সংক্রমণ হার লক্ষ্য করা গেছে। যার জেরে উদ্বেগ বেড়েছে রাজ্য প্রশাসনের। এমতাবস্থায় মানুষের মধ্যে করোনা সচেতনতা বাড়াতে মাঠে নামল কলকাতা Source link

Breaking News

Recent Posts