बिजली शुल्क वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा, उग्र आंदोलन की दी धमकी

कोलकाता। राज्य में बिजली शुल्क वृद्धि के खिलाफ भाजपा ने राज्यभर में प्रदर्शन किया। साथ ही राज्य सरकार से बिजली शुल्क कम करने की मांग करते हुए धमकी दी कि यदि सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो भाजपा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। 

शुक्रवार को प्रदेश भाजपा के महासचिव संजय सिंह व सायंतन बसु के नेतृत्व में हावड़ा सीइसीएस कार्यालय के समक्ष, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार के नेतृत्व में सीइएससी श्यामाबाजार कार्यालय के समक्ष, उपाध्यक्ष भारती घोष के नेतृत्व में सीइएससी तारातल्ला कार्यालय के समक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जय बनर्जी के नेतृत्व में सीइएससी मानिकतला कार्यालय के समक्ष व प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व में सीइएससी मैंडेविला गार्डेंस के समक्ष प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों व ब्लॉक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। 

अग्निमित्रा ने कहा कि पिछले दो माह से लॉक डाउन हैं। इसके बावजूद राज्य व महानगर के लोगों के बिजली बिल बहुत ही अधिक आये हैं। उन्होंने दावा किया कि अन्य राज्यों की तुलना में कोलकाता व बंगाल में बिजली दर अधिक है। आम लोग परेशान हैं, लेकिन राज्य सरकार अपना पल्ला झाड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा आम लोगों के साथ है और यदि बिजली की दर में कमी नहीं की गयी, तो बृहत्तर आंदोलन किये जायेंगे। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रमिला दत्ता सहित अन्य उपस्थित थे। 

यह खबर भी पढ़े: हाईकोर्ट के बाद राजभवन से भी मिली निराशा, जानें गहलोत का क्या हो सकता है अगला कदम?

यह खबर भी पढ़े: कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ ही कमाई का अच्छा जरिया भी है पपीता, पढ़िए पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IPL-এর দিনক্ষণ প্রকাশ্যে আসতেই ধোনির কামব্যাকের অপেক্ষায় মাহিভক্তরা

Fri Jul 24 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন:  ২০১৯ সালে বিশ্বকাপের সেমি ফাইনালের পর আর জাতীয় দলের জার্সিতে খেলেননি এমএসডি। ইতিমধ্যেই বোর্ডের সেন্ট্রাল কনট্র্যাক্ট থেকে বাদ পড়েছেন তিনি। স্বাভাবিকভাবেই ঘুরপাক খাচ্ছে মাহির অবসব জল্পনা! অনেকেই বলছেন, ক্রিকেট থেকে সন্ন্যাস নিতে চলেছেন ধোনি। এসব কিছুতে অবশ্য কুছ পরোয়া নেহি ক্যাপ্টেন কুলের। আসলে আইপিএল-এর হাত ধরেই বাইশ গজে  […]

Breaking News

Recent Posts