Haryana Coronavirus Cases District-Wise Latest News Today Update Cases Rise To 6969 In Gurugram Sonipat Rohtak Karnal Hisar | 220 नए मामले आए, बीते 15 दिन में प्रदेश में 4800 संक्रमित मरीज मिले

  • रविवार को 12 मरीज ठीक होकर पहुंचे घर, अभी तक 2815 हुए डिस्चार्ज
  • इस समय प्रदेश में 4 हजार 76 एक्टिव मरीज मौजूद

दैनिक भास्कर

Jun 14, 2020, 03:35 PM IST

पानीपत. प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों से पॉजिटिव रेट व मृत्युदर में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 15 दिनों में पॉजिटिव रेट में 2.14 फीसद की बढ़ोतरी हुई है तो मृत्युदर में भी 0.21 फीसद बढ़ी है। इस अवधि के दौरान करीब 4800 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि मृत्युदर बढ़ने का कारण कोरोना से 78 जिंदगियों की सांसें थमना है। चिंता की बात यह भी है कि 49 की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 35 की सांसें अॉक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 14 वेंटीलटर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

रविवार को 220 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 6969 पर पहुंच गया। राहत की बात यह है कि 12 मरीज ठीक घर भी गए। अब कोरोना को मात देने वालों की संख्या 2815 पर पहुंच गई है। 8 जिलों में 220 मामलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 125, गुड़गांव में 65, पलवल में 11, भिवानी में 7, झज्जर व यमुनानगर में 4-4 तथा सिरसा व जींद में 2-2 संक्रमित मिले। जबकि अंबाला में 5, झज्जर में 4 और यमुनानगर में 3 मरीज ठीक होकर घर लौटे।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 173758 पर पहुंच गया है, जिसमें 161133 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि 5656 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 4.15 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 40.39 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 9 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 6854 पर पहुंच गया है। कोरोना से 78 मौतों से मृत्युदर 1.12 फीसद पर पहुंच गई है।

यह है प्रदेश में संक्रमितों की स्थिति

  • फिलहाल प्रदेश में यूएसए से लौटे 21 लोगों, 14 इटली नागिरकों व 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 6969 पर पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा गुड़गांव में 3190, फरीदाबाद में 1211, सोनीपत में 536, रोहतक में 287, पलवल में 196, झज्जर में 130, अंबाला में 168, करनाल में 128, नारनौल में 120, नूंह में 111, हिसार में 117, पानीपत में 93, भिवानी में 107, जींद में 71, रेवाड़ी में 76, सिरसा में 70, कुरुक्षेत्र में 66, फतेहाबाद में 60, कैथल में 57, पंचकूला में 48, चरखी-दादरी में 47 तथा यमुनानगर में 41 संक्रमित मिले हैं। 
  • वहीं 14 इटली नागरिकों सहित कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 2815 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 1161, फरीदाबाद में 348, सोनीपत में 263, झज्जर में 104, रोहतक में 128, नूंह में 97, पानीपत में 61, पलवल में 79, अंबाला में 70, हिसार में 65, करनाल में 47, नारनौल में 85, पंचकूला व जींद में 26-26, कुरुक्षेत्र में 46, भिवानी में 50, सिरसा में 42, कैथल में 30, रेवाड़ी में 12, यमुनानगर में 20, फतेहाबाद में 29 तथा चरखी-दादरी में 7 मरीज ठीक होकर घर लौट चुका है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Deepika Padukone shares a hilarious meme that compares her to kaju katli : Bollywood News

Sun Jun 14 , 2020
Deepika Padukone’s self-care routine has been a major weekend mood. The actress has been sharing her quarantine routine with her fans and they are falling even more in love with her candid avtar. From putting the label-maker to use to flaunting her cooking skills, Deepika Padukone’s Instagram has been a […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts