Latest News Update; Rape Case In Covid Centre, Sardar Patel Covid Care Centre and Hospital, Rape Case In Delhi | दिल्ली के सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर में कोरोना पॉजिटिव नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी गिरफ्तार

  • Hindi News
  • National
  • Latest News Update; Rape Case In Covid Centre, Sardar Patel Covid Care Centre And Hospital, Rape Case In Delhi

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ये फोटो सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर और अस्पताल का है। यहीं आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। (फाइल फोटो)

  • पीड़ित की उम्र 14 साल और आरोपी की उम्र 19 साल है, दोनों कोरोना संक्रमित हैं
  • वारदात में आरोपी की मदद करने वाले उसके दोस्त को हिरासत में लिया गया है

दिल्ली के छतरपुर इलाके के सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। लड़की 14 साल और आरोपी 19 साल का है। दोनों कोरोना संक्रमित हैं। आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। वारदात में उसकी मदद करने वाले एक साथी को भी हिरासत में लिया गया है। कोरोना संक्रमित होने की वजह से दोनों को अलग कोविड फेसिलिटी में ज्यूडिशियल कस्टडी में रखा गया है। कोरोना से रिकवर होने के बाद पीड़ित का बयान दर्ज किया जाएगा।

मामला 15 जुलाई देर रात का है
पुलिस ने बताया कि घटना 15 जुलाई की रात की है। कोविड सेंटर के मैनेजमेंट ने पुलिस को इसकी सूचना 16 जुलाई को दी थी। लड़की वॉशरूम गई थी, तभी आरोपी ने उसके साथ रेप किया। इस दौरान आरोपी ने अपने 20 साल के एक साथी को बाहर पहरेदारी के लिए खड़ा किया था। डरी-सहमी लड़की उस समय जाकर सो गई। अगले दिन उसने इस बारे में अपने कुछ दोस्तों को बताया। तब उन्होंने सेंटर के डॉक्टरों से शिकायत की।

दोनों करीब 5-6 दिन पहले भर्ती हुए थे

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित और आरोपी करीब 5-6 दिन से यहां भर्ती थे। कोविड सेंटर में कोरोना के मरीज कॉमन एरिया में रहते हैं, जहां मरीजों के बेड्स कुछ दूरी पर हैं। आरोपी और पीड़ित में यहां बातचीत होने लगी। घटना वाली रात पीड़ित बाहर बने बाथरूम में गई तभी आरोपी ने उसके साथ रेप किया।

ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं…

1. शादी का झांसा देकर एक एक्ट्रेस संग रेप का आरोप, एक कॉन्ट्रैक्टर पर केस हुआ दर्ज

2. हवालात जीतू का नया माय होम, जीतू सोनी का साथी पकड़ाया, सामूहिक दुष्कर्म में था आरोपी

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

লকডাউনে ২৫ ও ২৯ জুলাই বিমান পরিচালনা বন্ধ রাখা হবে কলকাতা বিমানবন্দরে

Sat Jul 25 , 2020
পশ্চিমবঙ্গে করোনা সংক্রমণ কমাতে প্রত্যেক সপ্তাহে দু’‌দিনের লকডাউন কার্যকর করা হয়েছে। বৃহস্পতিবারের পর শনিবার ২৫ জুলাই ফের লকডাউন হবে রাজ্য সহ কলকাতায়। সরকারের পক্ষ থেকে জানানো হয়েছে, আগামী ২৫ ও ২৯ জুলাই কলকাতা বিমানবন্দরে বিমান পরিচালনা সম্পূর্ণভাবে বন্ধ রাখা হবে। ওই Source link

You May Like

Breaking News

Recent Posts