Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll | विस्फोट के बाद लेबनान में संक्रमण के मामले बढ़े, देश में 2 हफ्ते का लॉकडाउन लगाया गया; दुनिया में 2.19 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटन3 घंटे पहले

लेबनान की राजधानी बेरुत में 4 अगस्त को विस्फोट हुआ था। उसके बाद से ही संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। देश में अब तक 9337 मरीज मिल चुके हैं।

  • दुनिया में अब तक 7.75 लाख मौतें हुईं, 1.46 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में अब तक 55 लाख संक्रमित, जबकि 1.73 लाख मौतें हुईं

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 19 लाख 41 हजार 794 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 46 लाख 58 हजार 373 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 75 हजार 226 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

लेबनान के कार्यवाहक स्वास्थ्य मंत्री ने विस्फोट के बाद संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते देश में दो हफ्ते का लॉकडाउन लगा दिया है। इस दौरान मेडिकल सुविधां चलती रहेंगी। बेरुत पोर्ट के पास 4 अगस्त को विस्फोट हुआ था, जिसमें करीब 200 लोगों की मौत हुई थी। देश में सोमवार को 456 नए केस मिले। यहां मरीजों की संख्या 9337 हो गई है, जबकि 105 लोगों की जान जा चुकी है।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 55,82,364 1,73,339 29,28,179
ब्राजील 33,43,925 1,08,054 24,32,456
भारत 27,01,572 51,923 19,76,205
रूस 9,27,745 15,740 7,36,101
साउथ अफ्रीका 5,87,345 11,839

4,72,377

पेरू 5,35,946 26,281 3,65,367
मैक्सिको 5,22,162 56,757 3,55,101
कोलंबिया 4,68,332 15,097 2,87,436
चिली 3,87,502 10,513 3,60,385
स्पेन 3,58,843 28,617 उपलब्ध नहीं

हॉन्गकॉन्ग: 44 नए मामले मिले

हॉन्गकॉन्ग में रविवार को 44 नए मामले सामने आए। यहां हर रोज सामने आने वाले संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। इसके बावजूद सरकार ने सोमवार को नई पाबंदियों का ऐलान किया। यहां पर 25 अगस्त तक लोग शाम 6 बजे के बाद रेस्टोरेंट में खाना नहीं खा सकेंगे। इसके साथ ही सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना जरूरी होगा।

हॉन्गकॉन्ग में रविवार को एक सुपरमार्केट में मास्क लगाकर खरीदारी करती महिला। यहां संक्रमण के मामले कम होने के बावजूद सरकार ने नई पाबंदियों की घोषणा की है।

हॉन्गकॉन्ग में रविवार को एक सुपरमार्केट में मास्क लगाकर खरीदारी करती महिला। यहां संक्रमण के मामले कम होने के बावजूद सरकार ने नई पाबंदियों की घोषणा की है।

बोलिविया: 10 लाख से ज्यादा मरीज

बोलिविया में रविवार को संक्रमण के 1198 मामले सामने आए और 55 मौतें हुईं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के पार हो गया है। अब तक देश में 4058 लोगों की जान गई है। बढ़ते मामलों के बावजूद यहां लोग राष्ट्रपति चुनाव में देर करने के लिए सरकार से नाराज हैं। लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे संक्रमण तेजी से बढ़ने की आशंका है।

अमेरिका: मौतों का आंकड़ा 1.7 लाख के पार

अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 1 लाख 70 हजार के पार हो गया है। बीते 24 घंटे में यहां 483 मौतें हुई हैं। फ्लोरिडा, टेक्सास और लुसियाना में सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने रविवार को कहा कि देश में फ्लू का मौसम शुरू होने वाला है ऐसे में संक्रमण के मामलों बढ़ सकते हैं। इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्युएशन के मुताबिक, आने वाले महीनों में यहां मौतों का आंकड़ा 3 लाख के पार हो सकता है। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज भी 75% तक बढ़ सकते हैं।

अमेरिका में फ्लोरिडा में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अर्ली वोटिंग में मेल इन बैलेट से वोट डालती एक महिला। यहां संक्रमण को देखते हुए मेल इन वोटिंग से वोटिंग करवाने का फैसला किया गया।

अमेरिका में फ्लोरिडा में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अर्ली वोटिंग में मेल इन बैलेट से वोट डालती एक महिला। यहां संक्रमण को देखते हुए मेल इन वोटिंग से वोटिंग करवाने का फैसला किया गया।

न्यूजीलैंड: चुनाव की तारीख आगे बढ़ाई गई

बढ़ते मामलों को देखते हुए न्यूजीलैंड ने लोकसभा चुनाव टालने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने रविवार को कहा कि अब चुनाव 17 अक्टूबर को होंगे। चुनाव के लिए पहले 19 सितंबर का समय तय किया गया था। अब तक देश में 1622 मामले सामने आए हैं और 22 लोगों की मौत हुई हैं। लिहाजा चुनावों को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में रविवार को लोगों का स्वैब सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। यहां बीते हफ्ते 102 दिन बाद दोबारा संक्रमण के मामले सामने आए थे।

न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में रविवार को लोगों का स्वैब सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। यहां बीते हफ्ते 102 दिन बाद दोबारा संक्रमण के मामले सामने आए थे।

मैक्सिको: एक दिन में करीब 5 हजार मामले

मैक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 4 हजार 448 नए मामले सामने आए और 214 मौतें हुईं। अब देश में संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 22 हजार 162 हो गया है। अब तक देश में 56 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। मैक्सिको सरकार ने कहा कि देश में जल्द वैक्सीन तैयार करने की कोशिश हो रही है। 14 अगस्त को सरकार ने एस्ट्रेजेनेका कंपनी के साथ करार किया है। देश को महामारी से लड़ने के लिए करीब 20 करोड़ वैक्सीन की जरूरत होगी।

मैक्सिको के मेरिडा शहर में रविवार को अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन के बीच खाने पीने का सामान बांटते एक एनजीओ के वर्कर्स।

मैक्सिको के मेरिडा शहर में रविवार को अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन के बीच खाने पीने का सामान बांटते एक एनजीओ के वर्कर्स।

फ्रांस: लगातार दूसरे दिन 3 हजार से ज्यादा मामले

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में लगातार दूसरे दिन 3 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। रविवार को 3015 केस मिले। यहां चार दिन पहले लॉकडाउन हटाया गया था। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 18 हजार 536 हो गया है। संक्रमण बढ़ने के साथ ही सरकार ने राजधानी पेरिस और मार्सेल में मास्क पहनना जरूरी कर दिया है। सरकार ने दूसरे देशों से आने वाले लोगों के लिए नई ट्रेवल गाइडलाइन्स भी जारी की गई हैं।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में रविवार को मास्क लगाकर टहलते स्थानीय लोग।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में रविवार को मास्क लगाकर टहलते स्थानीय लोग।

इटली: तीन हफ्ते के लिए सभी नाइटक्लब बंद

इटली ने सोमवार से तीन हफ्ते के लिए अपने सभी नाइटक्लब, डिस्को और क्लब बंद करने का ऐलान किया है। यहां लोगों से कुछ इलाकों में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे के बीच मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्पेरांजा ने रविवार को कहा कि हम इस बीमारी से हुई मौतों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। लोगों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाना जरूरी है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Music legend Pandit Jasraj passes away at 90 : Bollywood News

Tue Aug 18 , 2020
Music legend Pandit Jasraj passed away on Monday at the age of 90. His death was confirmed by his daughter Durga Jasraj. Pandit Jasraj was a celebrated musician who was recipient of the Padma Shri (1975), Padma Bhushan (1990) and the Padma Vibhushan (2000).  Prime Minister Narendra Modi took to […]

Breaking News

Recent Posts