Bihar Politics Deputy CM Sushil Modi attacked on RJD Lalu Prasad Yadav | बिहार लालटेन वाली बदहाली से बाहर आ गया, लेकिन पुराने मुहावरों में अटके हैं लालू: सुशील मोदी

पटना3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुशील कुमार मोदी, उप मुख्यमंत्री, बिहार।

  • लालू के ट्वीट पर उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर हमला बोला

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार छप्पर-फूस-लालटेन वाली बदहाली से बाहर आ गया है। लेकिन, लालू प्रसाद पुराने मुहावरों में अटके हैं। शुक्रवार को ट्वीट कर मोदी ने कहा कि लालू को वे दिन याद आ रहे हैं, जब न स्कूल में पढाई होती थी, न अस्पताल में दवाई मिलती थी, लेकिन उनके आवास पर नाच भी होता था और कुर्ताफाड़ होली भी होती थी। बिहार की सड़कें जर्जर थीं, लेकिन अलकतरा घोटाला करने वाले आलीशान मकान में रहते थे।

मोदी ने कहा कि आज बिहार चरवाहा विद्यालय के दौर से आगे निकल कर युवाओं को आईआईटी, निफ्ट, चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, नेशनल लॉ युनीवर्सिटी उपलब्ध करा रहा है। महासेतु और फोरलेन सड़कों का संजाल विकसित हो रहा है। गरीब को घर- शौचालय, उज्ज्वला गैस, किसान को सालाना 6 हजार की सम्मान राशि और लड़कियों को कन्या समृद्धि योजना के लाभ मिल रहे हैं। गांव बिजली से रोशन हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए बिहार में जितने काम हुए, उतना अन्य राज्यों में नहीं हुआ। कोविड जांच कोई सामान्य जांच नहीं है। जहां पहले केवल आरएमआरआई, एम्स जैसे चंद संस्थानों में सीमित संख्या में कोविड जांच होती थी, वहां मात्र तीन महीने में 13 अगस्त को एक दिन में 1 लाख से ज्यादा सैंपल जांच का रिकॉर्ड बना। अब तक 13.77 लाख जांच हो चुकी है। 15.5 लाख ऐंटीजन टेस्ट की खरीद और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध कराने से लोगों के संक्रमित होने की दर घट कर मात्र 4 फीसद रह गई। राज्य में स्वस्थ होने की दर बढ़ कर 66.1 फीसद तक पहुंची।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

coronavirus: সংকট শিয়রে, কেরালায় রোজ করোনা আক্রান্ত হতে পারেন ২০,০০০ জন! - kerala health minister kk shailaja said that state may witness 10,000 to 20,000 cases per day during aug-sept

Fri Aug 14 , 2020
এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: করোনার বিরুদ্ধে লড়াইয়ে সাফল্যের জন্য এক সময় বিশ্বজুড়ে প্রশংসা কুড়িয়েছিল কেরালা। সে রাজ্যের সরকারের ভূমিকার প্রশংসায় পঞ্চমুখ হয়েছিল বিশ্ব স্বাস্থ্য সংস্থা (WHO)-ও। মনে করা হচ্ছিল, এই প্রাণঘাতী ভাইরাসের বিরুদ্ধে লড়াইয়ে জয় প্রায় নিশ্চিত করে ফেলেছে দক্ষিণের এই বাম শাসিত রাজ্যটি। কিন্তু বর্তমানে প্রশ্নের মুখে ‘কেরালা মডেল’। […]

Breaking News

Recent Posts