- Hindi News
- Local
- Haryana
- Gurugram Kurukshetra (Haryana) Coronavirus 31332 Cases Updates | Haryana District Wise Hotspots Cases Today Patients; Gurugram Faridabad Rewari Jind Rohtak Hisar Nuh Kurukshetra
पानीपतएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

कोरोना संदिग्ध का सैंपल लेते हुए डॉक्टरों की टीम।
- 730 मरीज हुए डिस्चार्ज, अभी तक 24,384 को मिल चुकी अस्पताल से छुट्टी
- 6 हजार 556 एक्टिव मरीज अभी भी प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती
प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। रविवार को रिकार्ड 794 नए संक्रमित मिले तो 730 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं 3 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई जबकि 116 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 94 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 97 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं।
पिछले 24 घंटों में 794 नए मामलों से संक्रमितों का आंकड़ा 31,332 पर पहुंच गया। इसमें से 24,384 मरीज ठीक होकर घर लौटे चुके हैं, जिससे रिकवरी रेट 77 फीसद के पार स्थिर बना हुआ है। प्रदेश भर में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 219, गुड़गांव में 121, रेवाड़ी में 81, हिसार में 47, करनाल में 44, रोहतक में 39, अंबाला में 32, कुरुक्षेत्र में 28, यमुनानगर में 25, पलवल व पंचकूला में 19-19, हिसार व फतेहाबाद में 17-17, नारनौल में 16, झज्जर में 11, जींद में 10, नूंह में 7, भिवानी व कैथल में 6-6, चरखी-दादरी में 5 तथा सिरसा में एक संक्रमित मिला।
इसके साथ ही फरीदाबाद में 270, गुड़गांव में 170, सोनीपत में 62, रेवाड़ी में 56, करनाल में 35, झज्जर में 26, नारनौल में 22, पलवल में 18, रोहतक में 13, पानीपत में 12, नूंह में 10, अंबाला में 8, हिसार में 6, फतेहाबाद, यमुनानगर व चरखी-दादरी में 4-4, कुरुक्षेत्र व सिरसा में 3-3 तथा कैथल में एक मरीज ठीक होकर घर लौटा। वहीं हिसार, कुरुक्षेत्र व पंचकूला में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 54,9463 पर पहुंच गया है, जिसमें 51,2734 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 5,397 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.79 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 77.82 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 23 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 21675 पर पहुंच गया है। कोरोना से 392 मौतों से मृत्युदर 1.25 फीसद पर पहुंच गई है।
अब तक 392 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 392 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 281 पुरूष और 111 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव व फरीदाबाद में 120-120, सोनीपत में 31, रोहतक में 21, पानीपत व अंबाला में 11-11, हिसार, करनाल व नूंह में 10-10, झज्जर व पलवल में 9-9, रेवाड़ी में 8-8, भिवानी व जींद में 5-5, यमुनानगर में 3, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद व सिरसा में 2-2 तथा पंचकूला, नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।
0
