- Hindi News
- National
- 630 People Lost Their Lives In 24 Hours; 227 Patients Died In Maharashtra, 77 Died In Tamil Nadu And 73 In Karnataka
नई दिल्ली16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

फोटो बेंगलुरु की है। संक्रमित मरीज की मौत के बाद उसके शव को अंतमि संस्कार के लिए ले जाता स्वास्थ्यकर्मी। बेंगलुरु में अब तक 917 लोग संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं।
- 27 दिनों में 16 हजार 132 संक्रमितों ने दम तोड़ा, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में हुई मौतें
- देश में 8 राज्य हो चुके हैं, जहां एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है
देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे में 636 मरीजों की मौत हो गई है। इसी के साथ देश में मरने वालों की संख्या अब 33,448 हो गई है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 227 मरीजों ने दम तोड़ा। यहां मरने वालों की संख्या अब 13,883 हो गई है।
उधर, तमिलनाडु में 77 और कर्नाटक में 73 मरीजों की मौत हो गई। तमिलनाडु में अब तक 3,571 और कर्नाटक में 1,953 लोग जान गंवा चुके हैं। दोनों राज्यों में हर दिन 50 से ज्यादा लोगों की जान जा रही है।
24 राज्यों में संक्रमण से हुई मौतें
सोमवार को देश के 24 राज्यों में संक्रमण के चलते 636 मरीजों की मौत हुई। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक के अलावा सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश में 49, पश्चिम बंगाल में 39, उत्तर प्रदेश में 30, दिल्ली में 26, गुजरात में 22, पंजाब में 12, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 9-9, तेलंगाना में 8, ओडिशा और असम में 7-7, बिहार में 6, हरियाणा में 5, झारखंड और पुडुचेरी में 3-3, केरल में 2 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। गोवा, नगालैंड, चंडीगढ़ और अंडमान निकोबार में 1-1 मरीज की मौत हुई।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
|
राज्य |
मौतें |
| महाराष्ट्र | 13,883 |
| दिल्ली | 3,853 |
| तमिलनाडु | 3,571 |
| गुजरात | 2,344 |
| कर्नाटक | 1,953 |
| उत्तर प्रदेश | 1,456 |
| पश्चिम बंगाल | 1,411 |
| आंध्र प्रदेश | 1,041 |
| मध्यप्रदेश | 799 |
| राजस्थान | 613 |
| तेलंगाना | 455 |
| हरियाणा | 389 |
| पंजाब | 291 |
| जम्मू कश्मीर | 305 |
| बिहार | 232 |
| उत्तराखंड | 63 |
| केरल | 60 |
| ओडिशा | 163 |
| झारखंड | 69 |
| छत्तीसगढ़ | 39 |
| असम | 77 |
| हिमाचल प्रदेश | 12 |
| चंडीगढ़ | 13 |
| पुडुचेरी | 38 |
| मेघालय | 04 |
| लद्दाख | 02 |
| त्रिपुरा | 10 |
| गोवा | 33 |
| अरुणाचल प्रदेश | 03 |
| दादरा एंड नागर हवेली | 02 |
| कुल | 33,448 |


0
