Instructions for the formation of a management committee in secondary schools in Jehanabad | जहानाबाद में माध्यमिक विद्यालयों में प्रबंध समिति के गठन का निर्देश

जहानाबाद29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले के चुनिंदा मध्य व माध्यमिक विद्यालयों में नए सिरे से प्रबंध समितियों के गठन के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल जिले के वैसे चौबीस मध्य विद्यालय जहां नौवीं की कक्षा की शुरूआत की जाएगी, वहां अब कक्षा संचालन के लिए प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा। इसके अलावा वैसे माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जहां अब भी प्रबंध समिति का गठन नहीं हुआ है, वहां भी समिति का गठन किया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी राम सागर प्रसाद सिंह ने सभी संबंधित स्कूल प्रशासन को समिति गठित करने का आदेश दिया है।

डीईओ के निर्देश के बाद डीपीओ ने इस संबंध में पत्र जारी कर उस विद्यालय के एचएम, प्रभारी एचएम को निर्देश दिया है समिति गठन को लेकर वे उस क्षेत्र के विधायक व एमएलसी से संपर्क स्थापित कर कार्य करें। साथ ही समिति का गठन होने के बाद रिपोर्ट भी मांगा है। मालूम हो कि समिति में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के एमएलए, एमएलसी समिति के पदेन अध्यक्ष होंगे। वहीं एचएम पदेन सदस्य होंगे। इसके अलावा स्कूल के एक वरीय शिक्षक, एक सरकारी सेवक, एक स्थानीय व्यक्ति (जिसने विद्यालय को दान दिया हो या विद्यालय की स्थापना व विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो या विद्यालय के विकास में अभिरूचि रखता हो), एक शिक्षा प्रेमी व एससी या एसटी का एक सदस्य इस समिति का सदस्य होगा।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mamata seeks more Central funds to fight COVID-19

Mon Jul 27 , 2020
West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee on Monday urged Prime Minister Narendra Modi to release more funds to contain the COVID-19 situation in the State. During the videoconference in which state-of-the-art COVID-19 testing facilities were inaugurated in Kolkata, Mumbai and Noida, Ms. Banerjee said the financial burden on West Bengal […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts