Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan Live: Ayodhya Ram Janam Bhumi Shilanyas Ramlala Yogi Adityanath Visit Preparations Latest Updates – Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan Live Updates News In Hindi: वैदिक मंत्रों के साथ शुरू हुआ राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का अनुष्ठान

अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन
– फोटो : amar ujala

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

खास बातें

समूची अयोध्या रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के उल्लास में डूबी नजर आ रही है। घर-घर में तैयारी और उल्लास का माहौल है। भूमिपूजन शुरू हो चुका है। सड़कों-गलियों से लेकर छतों पर केसरिया पताके लहरा रही हैं। दीवारों पर रामायणकालीन नयनाभिराम दृष्य रामनगरी की अलौकिकता बयां कर रहे हैं। जानिए अयोध्या के पल-पल का अपडेट…

लाइव अपडेट

12:25 PM, 03-Aug-2020

राम-राम जै राजा राम..गूंज रहे सुमधुर भजन

रामनगरी में लोगों को तीन दिन तक अपने घरों व मठ-मंदिरों में रहकर पूजन करने की अपील की गई है। उन्हें भूमिपूजन के हर कार्यक्रम को लाइव दिखाने-सुनाने के लिए तीन हजार लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। जिन्हें सोमवार से श्रीरामजन्मभूमि के अनुष्ठान से जोड़ दिया गया है। इसके पहले इनके जरिए 25 स्थलों से भजन, सुंदरकांड आदि का प्रसारण किया जा रहा है। सुबह से लेकर रात 10 बजे तक भजनों के सुमधुर स्वर राम-राम जै राजा राम.. तो कहीं ठुमक चलत रामचंद्र..आदि से लोग काफी खुश हैं। प्रशासन ने भी 20 स्थानों पर एलईडी के जरिए लाइव प्रसारण की तैयारी की है।

12:22 PM, 03-Aug-2020

वैदिक मंत्रों के साथ शुरू हुआ अनुष्ठान

श्री राम जन्मभूमि के गर्भ ग्रह पर मंदिर निर्माण केले सोमवार को तीन दिवसीय अनुष्ठान शुरू हुआ। वैदिक आचार्यों ने गणपति पूजा के साथ सुबह 8बजे पूजन के शुरुआत की।
 

12:10 PM, 03-Aug-2020

दिग्विजय सिंह का अमित शाह पर निशाना

दिग्विजय सिंह ने अमित शाह के अस्पताल में भर्ती होने पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ये सनातम हिंदू धर्म की मान्यताओं को नजरअंदाज करने का परिणाम है। दिग्विजय सिंह ने कई सारे ट्वीट किए जिसमें उन्होंने विस्तार से बताया है कि कैसे सनातन हिंदू धर्म की मान्यताओं को नजरअंदाज किया गया है।

 

12:03 PM, 03-Aug-2020

भूमि पूजन कार्यक्रम से दूरी बनाकर रखेंगी उमा भारती

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कई अन्य नेता कोरोना की चपेट में आ गए हैं, जिससे उमा भारती की चिंताएं बढ़ गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे अयोध्या के भूमि पूजन कार्यक्रम में आएंगी लेकिन मंदिर स्थल पर ना रहकर सरयू नदी के तट पर रहेंगी।

11:51 AM, 03-Aug-2020

राममंदिर भूमिपूजन के लिए इकबाल अंसारी को न्योता

अयोध्या भूमि विवाद के पूर्व मुकदमेबाज इकबाल अंसारी को भी राम मंदिर की नींव रखने की रस्म में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। इस पर इकबाल अंसारी ने कहा कि यह भगवान राम की इच्छा थी जो मुझे पहला निमंत्रण मिला। मैं इसे स्वीकार करता हूं।

11:45 AM, 03-Aug-2020

21 पुरोहितों द्वारा की गई अनुष्ठान की शुरुआत 

आने वाले तीन दिन तक चलने वाले श्रीराम मंदिर भूमि पूजन का अनुष्ठान शुरू हो गया है। गौरी गणेश पूजन के साथ श्रीराम जन्मभूमि में अनुष्ठान की शुरूआत की गई। 21 पुरोहितों ने यहां पर गौरी गणेश का आह्वान कर शिलान्यास से पहले राममंदिर भूमिपूजन के अनुष्ठान की शुरुआत कर दी है। 
 

11:42 AM, 03-Aug-2020

आज गणपति पूजा से शुरू होगा तीन दिनी भूमिपूजन शुरू

अनुष्ठान ट्रस्ट की ओर से भूमिपूजन के संयोजक आचार्य इंद्रदेव मिश्र ने जानकारी दी कि गणपति पूजा के बाद पहले दिन सोमवार को अनुष्ठान शुरू होगा, इसके बाद पंचागं पीठ पूजन होगा। अगले दिन रामार्चा पूजा होगी, फिर प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले 5 अगस्त को वेदी पूजन संपन्न करा लिया जाएगा। 

वे 12 बजे तक श्रीरामजन्मभूमि के गर्भगृह आएंगे, इसके बाद संकल्प लेने के बाद शुभमुहूर्त में ठीक 12 बजकर 15 मिनट 15 सेंकंड के बाद 32 सेंकड में पहली ईंट रखेंगे। श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास कहते हैं भूमिपूजन से पहले 12 मिनट तक पीएम मोदी रामलला का पूजन करेंगे। हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास कहते है कि मोदी रामलला की पूजा से पहले हनुमानगढ़ी आकर 7 मिनट तक पूजन करेंगे।
 

11:21 AM, 03-Aug-2020

वैदिक मंत्रों के साथ शुरू हुआ राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का अनुष्ठान

इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंचने वाले हैं। इस दौरान सीएम योगी दो घंटा 35 मिनट आयोध्या में ही रहेंगे। बता दें कि इससे पहले वहां मंदिरों का रंग-रोगन किया गया है। सड़कों-गलियों से लेकर छतों पर केसरिया रंग में रंगीं नजर आ रही हैं। दीवारों पर रामायणकालीन नयनाभिराम दृष्य रामनगरी की अलौकिकता बयां हो रही है। ट्रस्ट की ओर से जगह-जगह तोरण द्वार सजाए गए हैं। 

साकेत कालेज से हनुमानगढ़ी और श्रीरामजन्मभूमि तक पीएम पांच अगस्त को जिस मार्ग से गुजरेंगे वहां के दोनों तरफ घर-दुकान से लेकर धर्मस्थल तक पीले रंग से रंग दिए गए हैं। श्रीरामजन्मभूमि के मुख्य कार्यक्रम स्थल को भव्य सजाया जा रहा है, इसके थाईलैंड से खास फूल मंगाए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

EXCLUSIVE: Ranveer Singh turns producer; starts a production house named Maa Kasam Films! : Bollywood News

Mon Aug 3 , 2020
Ranveer Singh will complete ten years in the industry in December 2020. He has become a heartthrob of the nation and has proved his worth by dabbling into various types of roles. His jovial and free-spirited personality and alliance with fellow actor Deepika Padukone also added to his fan following. […]

Breaking News