बंगाल में कोरोना से अब तक 1411 लोगों की हो चुकी मौत, संक्रमितों की संख्या 60830 हुई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। सोमवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है सोमवार को 2112 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। हालांकि राहत की खबर यह है कि एक दिन में 2166 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। पिछले एक महीने में ऐसा पहली बार हुआ है जब स्वस्थ होने वालों की‌ संख्या पॉज़िटिव होने वालों से ज्यादा हुआ है। इस महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 60830 हो गई है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 39917 पहुंच गई है। 

corona

चिंता वाली बात यह है कि सोमवार को कुल 39 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1411 हो गई है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अभी भी 19502 एक्टिव मामले हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। एक्टिव लोगों की संख्या 93 कम हुई है। राज्य में रिकवरी रेट अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। पिछले 10 दिनों से जो आंकड़ा 60 से 61 फ़ीसदी के बीच रह रहा था वह बढ़कर 65.62 फीसदी पर पहुंच गया है। 

corona

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को एक दिन में कुल 17005 लोगों के सैंपल जांच हुए हैं। राज्य में अब तक कुल 822190 लोगों के सैंपल जांचे चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक संख्या में सैंपल जांचे जा रहे हैं इसीलिए अधिक से अधिक लोग भी पॉजिटिव हो रहे हैं। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है । रिकवरी रेट का बढ़ना शुभ संकेत है। इसकी वजह से माना जा रहा है कि जल्द ही सारे लोग स्वस्थ हो जाएंगे।

यह खबर भी पढ़े: CM ममता बनर्जी का दावा, कोरोना के खिलाफ जंग में ढाई हजार करोड़ रुपये खर्च कर चुकी राज्य सरकार

यह खबर भी पढ़े: आंध्र प्रदेश में कोरोना से अब तक 1090 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

HDFC chairman Deepak Parekh urges RBI not to extend loan moratorium beyond August, here's why

Tue Jul 28 , 2020
Both Parekh and CII president Uday Kotak, however, urged the central bank to allow banks a one-time restructuring of stressed assets. HDFC chairman Deepak Parekh on Monday urged Reserve Bank of India (RBI) governor Shaktikanta Das to not extend the moratorium on loan repayments beyond August 2020, saying even borrowers […]

Breaking News

Recent Posts