तृणमूल नेता जगन्नाथ रॉय ने बैंक में घुसकर कर्मियों के साथ की बदसलूकी, वीडियो वायरल

कोलकाता। नदिया जिले के राणाघाट में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक नेता की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हुआ है। आरोपित नेता का नाम जगन्नाथ रॉय है। वह राणाघाट दो नंबर ब्लॉक पंचायत समिति का सदस्य है।

बताया गया है कि बैंक में घुसकर जगन्नाथ रॉय ने मैनेजर को धमकी दी। आरोप है कि जगन्नाथ ने अपने आदमी को बैंक में नया पद देने की मांग की थी जिसे मैनेजर ने इनकार कर दिया था। इसके बाद उन्होंने धमकी देना शुरू कर दिया था। आरोप है कि इसका वीडियो बना रहे जगदीश मंडल नामक कर्मचारी का कॉलर पकड़कर भी तृणमूल नेता ने काफी देर तक घसीटा।

अब इसका वीडियो जब सोशल साइट पर वायरल हुआ है तो चौतरफा आलोचना हो रही है। यह सहकारी बैंक है और कर्मचारियों ने उक्त नेता की गिरफ्तारी नहीं होने तक काम बंद कर दिया है। इसकी वजह से स्थानीय लोग भी काफी परेशानी में पड़े हुए हैं।

यह खबर भी पढ़े: रोहा दुष्कर्मकांड की हो फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई: विपक्षी नेता प्रवीण दरेकर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Children are the key to behaviour change to reduce infection

Tue Jul 28 , 2020
Schoolboy Yangyang was growing weaker by the day. When his symptoms worsened into diarrhoea and abdominal pain, his parents took him to the nearest hospital in Guangxi, southeastern China, where the doctor examined him on arrival and administered treatment. To confirm his suspicion, the doctor ordered a fecal examination. The […]

Breaking News

Recent Posts