- Hindi News
- Local
- Bihar
- Bhagalpur
- Jamui
- The People Of The Village, Who Were Troubled By 7 Thieves In A Month, Were Kept Awake Throughout The Night, When The Thieves Stealing The Bulls Broke Down And Surrounded Them And Killed Them
जमुई / सिमुलतला2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सोमवार की रात को रतजगा कर रहे ग्रामीणों ने बैल की चोरी कर रहे दो चोरों को मार डाला। मारे गए चोर नागो पासवान का आपराधिक रिकाॅर्ड भी रहा है। चंद्रमंडीह , चकाई, जसीडीह, देवघर में हत्या, लूट, अपहरण के दर्जनों मामले दर्ज हैं। बम बनाने के दौरान शातिर नागो का बांया हाथ विस्फोट में उड़ गया था। (घेरे में )
- गांव के लोगों का कहना – पुलिस ने एक भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की थी
- मृतकों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, घटना बिहार के जमुई की है
बिहार के जमुई में भीड़ ने दो चोरों की पीट पीटकर हत्या कर दी। पिछले एक महीने से इलाके में लगातार चोरी की घटना हो रही थी। इस वजह से गांव के कुछ लोग रात में चौकीदारी कर रहे थे। तभी बैल चोरी कर भाग रहे दो चोरों को रंगेहाथों पकड़ लिया। इसके बाद गांव के लोग भी शोर सुनकर बड़ी संख्या में जमा हो गए और चोरों को पीटने लगे। वहीं पुलिस ने इस मामले में चौकीदार के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मृतकों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मृतकों की पहचान चंद्रमंडीह थाना के मानसिंहडीह गांव के लालमोहन पासवान (45 ) और नागो पासवान (50) के रूप में की गई।
घटना सोमवार देर रात 12.30 के आसपास की है। सिमुलतला के तिलौना और बघावा गांव में पिछले एक महीने से लगातार चोरी की वारदात हो रही थी। इसलिए गांव के कुछ लोग रातभर जागकर पहरा दे रहे थे। तभी उनकी नजर बैल चोरी कर भाग रहे दो चोरों पर पड़ी। इसके बाद उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान शोर सुनकर गांव के लोग भी इकट्ठा हो और पीटने लगे। गांववालों ने बताया कि चोर को पुलिस के हवाले करने की सोच रहे थे, लेकिन पुलिस के रवैए से लाेग पहले से ही गुस्से में थे। इसलिए कानून को हाथ में ले लिया और मॉब लिंचिंग में दोनों चोरों को मार डाला। लगातार चाेरी की घटना के बावजूद सिमुलतला थाने में एक भी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इस वजह से पुलिस से भरोसा उठ गया।
उन्होंने बताया कि बघावा गांव के लट्टू राय का एक जोड़ी बैल घर से अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। तिलौना गांव में बोधा राय के एक गाय की चोरी 9 जुलाई को कर ली गई। सुनील राय के घर से 13 जुलाई को एक बकरी एवं दो खस्सी की चोरी की गई। इसी रात मदरसा के बोरिंग में लगा मोटर पम्प भी चोर चुरा ले गए। 19 जुलाई को थानु राय के घर से एक खस्सी और तीन बकरी की चोरी की गई। विजय राय के घर से 25 जुलाई की रात एक जोड़ी बैल की चोरी कर ली गई। सभी पीड़ित की तरफ से थाने में आवेदन दिया गया था लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
चौकीदार के बयान पर दर्ज की जा रही है प्राथमिकी
चोरी करते दो चोर पकड़ाए थे जिसकी ग्रामीणों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में दोनों चोर की मौके पर ही मौत हो गई है। हालांकि मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है। लेकिन इस घटना में चौकीदार के बयान पर सिमुलतला थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
भास्कर रंजन, एसडीपीओ, झाझा
0
