Patna Municipal Corporation Workers Strike 2nd Day Today Latest News Updates: Garbage Is Lying At Boring Road, Kankarbagh, Ashiana Nagar | सफाई, फॉगिंग और सैनिटाइजेशन…सब ठप, पटना में कई जगहों पर लगा कचरे का अंबार, लोग परेशान

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna Municipal Corporation Workers Strike 2nd Day Today Latest News Updates: Garbage Is Lying At Boring Road, Kankarbagh, Ashiana Nagar

पटना44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नूतन राजधानी अंचल के ऑफिस के बाहर आगजनी कर विरोध-प्रदर्शन करते नगर निगम कर्मी।

  • नगर निगम के 8 हजार कर्मचारी पिछले दो दिनों से हड़ताल पर हैं
  • हड़ताल की वजह से पटना में कचरा उठाव और सैनिटाइजेशन का काम ठप है

नगर निगम के कर्मचारियों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। हड़ताल की वजह से पूरे पटना शहर में कचरे का अंबार लगा है। जिस इलाके से गुजरिएगा उधर से कचरे की बदबू आएगी। बोरिंग रोड, कंकड़बाग, आशियाना नगर, दानापुर, सगुना मोड़, राजेंद्र नगर, दीघा समेत सभी जगहों पर कचरा पड़ा है। सफाई, फॉगिंग और सैनिटाइजेशन… सब ठप हो चुका है। लोगों को भारी परेशानी हो रही है। निगम के आठ हजार कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

अदालतगंज के पास कूड़े का अंबार लगा है, इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

अदालतगंज के पास कूड़े का अंबार लगा है, इससे वहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

पटना जगह-जगह कचरे का अंबार लगने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। किसी भी इलाके में सैनिटाइजेशन का काम नहीं हो रहा है। कोरोना काल में सैनिटाइजेशन ठप होने से वायरस का खतरा बढ़ गया है।

एसके पुरी पार्क के किनारे भी गंदगी का अंबार लगा है।

एसके पुरी पार्क के किनारे भी गंदगी का अंबार लगा है।

संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, संयोजक रामयतन प्रसाद, सह संयोजक मंगल पासवान ने कहा कि मांगों के पूरा होने तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। यह सरकार पर निर्भर करता है कि वह राजधानी के लोगों और निगम कर्मचारियों को कितने दिनों तक इस प्रकार की परिस्थिति में रखना चाहती है।

निगम कर्मियों की हड़ताल की वजह से कचरा उठाने वाली गाड़ियां खड़ी है।

निगम कर्मियों की हड़ताल की वजह से कचरा उठाने वाली गाड़ियां खड़ी है।

मैनपुरा में सड़क पर कचरा बिखरा हुआ है। इससे बीमारियों का खतरा बहुत बढ़ गया है।

मैनपुरा में सड़क पर कचरा बिखरा हुआ है। इससे बीमारियों का खतरा बहुत बढ़ गया है।

बोरिंग रोड में पार्किंग जोन में लगा कचरे का अंबार।

बोरिंग रोड में पार्किंग जोन में लगा कचरे का अंबार।

ये हैं कर्मचारियों की मांगें-

  • समिति के नेताओं ने कहा कि नगर विकास विभाग की ओर से 28 जनवरी को लोकायुक्त के आदेश के तहत जो आदेश नगर आयुक्त को जारी किया गया था, उसे वापस लेना होगा।
  • दैनिक मजदूरों का नियमितीकरण, दैनिक मजदूरों का न्यूनतम वेतन 600 से 700 रुपए, निगम के प्रभारी कर्मियों का उसी पद पर समायोजन करें।
  • आउटसोर्स कंपनियों के माध्यम से हो रहे निगम खजाने की लूट बंद हो, आउटसोर्स कर्मियों को श्रम कानूनों के अंतर्गत सभी सुविधाएं मिले, अनुकंपा पर बहाली शीघ्र शुरू हो, सेवानिवृत्ति के समय ही संपूर्ण पावना भुगतान करें।
  • पूर्व से चले आ रहे संपूर्ण बकाए का भुगतान, दैनिक मजदूरों के भविष्य निधि का अपडेट हिसाब, ईएसआई की सुविधा।
  • दैनिक मजदूरों की वरीयता सूची अविलंब प्रकाशित हो और कोविड-19 से संबंधित प्रोत्साहन राशि कम से कम 10,000 रुपए सभी निगम कर्मियों को भुगतान किया जाए।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Playing Football at Young Age Doesn't Slow Concussion Recovery in College

Fri Sep 11 , 2020
WEDNESDAY, Sept. 9, 2020 (HealthDay News) Playing tackle football at an early age doesn’t determine how quickly college players recover from a concussion, a new study finds. “Because football is a very physical game and concussions can occur, it has been hypothesized that playing at an early age may interfere […]

Breaking News

Recent Posts