Sushant Singh Rajput Death Case: family lawyer Vikas Singh claims someone in Mumbai Police is helping Rhea Chakraborty | सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की अर्जी खारिज की, कहा- पुलिस को अपना काम करने दें; सुशांत के परिवार के वकील ने कहा- मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विकास सिंह सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह के वकील हैं। विकास का आरोप है कि मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही है। – फाइल

  • पटना के राजीव नगर थाने में रिया के खिलाफ सुशांत को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है
  • रिया ने गिरफ्तारी के डर से सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की, इसमें केस पटना से मुंबई शिफ्ट करने की मांग
  • सुशांत के पिता बिहार पुलिस की जांच के पक्ष में, इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में केविएट दाखिल करेंगे

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सवाल उठ रह हैं। सुशांत के पिता ने पटना में रिया के खिलाफ सुशांत को खुदकुशी के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज कराई। अब सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विकास के मुताबिक, मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही है।

सिंह ने कहा- जो रिया कुछ दिन पहले तक सीबीआई जांच की मांग कर रही थी, अब वही जांच रुकवाने सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। यह बताता है कि मुंबई पुलिस रिया की मदद कर रही है। सुशांत इस मामले की जांच बिहार पुलिस से करवाना चाहते हैं। वे इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में केविएट दायर करेंगे।

न्यूज एजेंसी से बातचीत में विकास ने कहा, “अगर उन्होंने (रिया ने) सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है तो उन्हें मामले की जांच सीबीआई से कराने की अर्जी देनी चाहिए थी। पटना में एफईआर दर्ज हो चुकी है। अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से जांच रुकवाने और केस को पटना से मुंबई शिफ्ट कराने की मांग की है। इससे ज्यादा क्या सबूत चाहिए कि मुंबई पुलिस उन्हें मदद कर रही है।”

क्या होती है केविएट?
किसी व्यक्ति को अगर यह आशंका हो कि कोर्ट में उसके खिलाफ अचानक कोई आदेश लाया जा सकता है तो वह केविएट अर्जी लगा सकता है। केविएट लगाने पर दूसरे पक्ष की सुनवाई से पहले आपको सूचना देनी होती है। इसकी एक कॉपी भी आपको भेजी जाती है।

गिरफ्तारी का डर

पटना में अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद रिया ने वकील सतीश मानशिंदे के जरिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका लगाई। इसमें उन्होंने पटना में दर्ज मामले को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है। रिपोर्ट्स की मानें तो रिया को ये कदम इसलिए उठाना पड़ा, क्योंकि पटना पुलिस उन्हें तलाश रही है। उनको गिरफ्तारी का डर सता रहा है। जानकारी के मुताबिक- बुधवार को पटना पुलिस रिया से पूछताछ के लिए उनके घर पहुंची। लेकिन, यहां रिया और उनका परिवार नहीं मिला।

सुशांत के पिता ने कराया है मामला दर्ज

25 जुलाई को सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई, जिसका खुलासा तीन दिन बाद यानी 28 जुलाई को हुआ। इसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती, उसके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती और दो मैनेजर सौमिल चक्रवर्ती और श्रुति मोदी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। एफआईआर में मुख्य रूप से आईपीसी की छह धाराओं 341, 342, 380, 406, 420 और 306 का जिक्र किया गया है।

सुशांत के पिता के मुताबिक, उनके बेटे को डर था कि रिया उन्हें उनकी मैनेजर दिशा सलियन (सुशांत की पूर्व मैनेजर जिन्होंने खुदकुशी की थी) के सुसाइड केस में फंसा सकती हैं। क्योंकि दिशा की मौत के बाद रिया ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया था। सुशांत का आरोप है कि रिया ने एक साल में सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकाले थे। सिंह ने रिया और उनके परिवार पर सुशांत को बंधक बनाने का भी आरोप लगाया है।

सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं:-

1. 41 दिन बाद हुई FIR से सनसनी:सुशांत के पिता केके सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया को घेरा, कहा- मेरे बेटे को डर था कि रिया उसे दिशा सलियन सुसाइड केस में न फंसा दे

2. सुशांत सुसाइड केस:केस दर्ज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, मामले को पटना से मुंबई ट्रांसफर करने की मांग को लेकर याचिका लगाई

3. सुशांत सुसाइड केस:सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- मुझे क्यों लगता है कि सुशांत की हत्या हुई है, इसके पक्ष में 24 पॉइंट गिनाए; एसआईटी जांच के लिए एनजीओ की बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

করোনা পজিটিভ অযোধ্যা রামমন্দিরের পুরোহিত ও ১৬ জন পুলিসকর্মী, ৫ অগস্ট ভূমিপুজো

Thu Jul 30 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন : আগামী ৫ অগস্ট বহু প্রতীক্ষিত উদ্বোধন। যোগ দেওয়ার কথা প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদীসহ প্রায় ৫০ হেভিওয়েট ভিআইপির। আর তারই আগে দুঃসংবাদ। করোনা আক্রান্ত হলেন অযোধ্যা রামমন্দিরের পুরোহিত। সেই সঙ্গে করোনা পজিটিভ রিপোর্ট এসেছে রামমন্দিরে কর্মরত ১৬ জন পুলিসকর্মীর।  অযোধ্যা রামমন্দিরের প্রধান পুরোহিতের সহকারী প্রদীপ দাসের করোনা টেস্টের রিপোর্ট […]

Breaking News

Recent Posts