khaskhabar.com : शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 09:48 AM

कोलकाता । कोलकाता में 15 अगस्त तक 6 शहरों से फ्लाइट्स लैंड नहीं कर सकेंगी। पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सर्वाधिक प्रभावित शहरों से उड़ानों के आने पर रोक लगा दी है। जिन शहरों से फ्लाइट्स कोलकाता नहीं जा सकेंगी, वे हैं- दिल्ली, मुम्बई, पुणे, नागपुर, चेन्नई और अहमदाबाद।
इन सभी शहरों से पहले भी 31 जुलाई तक फ्लाइट्स का कोलकाता आना बंद था।
पश्चिम बंगाल के एडिशनल चीफ सेकरेट्री अलापान बंधोपाध्याय ने एक पत्र लिखकर सिविल एविएशन सेकरेट्री पीेस खारोला को इसकी जानकारी दे दी है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह भी पढ़े
Web Title-No flights from six cities to Kolkata now till Aug 15
