खास बातें
- महाराष्ट्र में आज कोरोना के 10,320 नए मामले सामने आए और 265 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4,22,118 हो गई है।
- तमिलनाडु में आज कोरोना के 5,881 नए मामले सामने आए और 97 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,45,859 हो गई है।
- आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10376 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1,40,933 हो गई है।
- दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के अनलॉक-3 के दो अहम फैसले को खारिज कर दिया है।
- दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1195 नए मामले और 27 लोगों की मौत हो गई। राजधानी में कुल मामलों की संख्या 1,35,598 हो गई है।
- देश में पिछले 24 घंटे में 55,079 नए मामले सामने आए हैं और 779 लोगों की मौत हुई है।
- देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 16,38,871 हो गई है। अब तक 35,747 लोगों की मौत हो चुकी है।
लाइव अपडेट
09:44 PM, 31-Jul-2020
वरिष्ठ नौकरशाह राजेश भूषण ने स्वास्थ्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला। हाल ही में उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय में नए स्वास्थ्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। बता दें कि राजेश भूषण बिहार काडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
Senior bureaucrat Rajesh Bhushan takes charge as health secretary
— Press Trust of India (@PTI_News) July 31, 2020
09:22 PM, 31-Jul-2020
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 2496 नए मामले सामने आए और 45 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 70,188 हो गई है। इनमें 20,233 मामले सक्रिय हैं, 48374 लोग ठीक हो चुके हैं और 1581 लोगों की मौत हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को ईद-उल-अजहा की बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को ईद-उल-अजहा की बधाई दी। पीएम हसीना को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा, ‘मैं इस अवसर पर आपके और बांग्लादेशी के सभी भाइयों और बहनों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं।’
Prime Minister Narendra Modi conveys Eid-ul-Azha greetings to Bangladesh PM Sheikh Hasina. In a letter to PM Hasina, he writes, “On this occasion, I wish you and all my Bangladeshi brothers and sisters good health and prosperity.”
(file pic) pic.twitter.com/EGmnIFh9RM— ANI (@ANI) July 31, 2020
हम लोगों से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की निंदा करने के लिए साथ आने की अपील करते हैं-माइक पॉम्पियो
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने शुक्रवार को कहा, आज अमेरिका ने जिनजियांग प्रोडक्शन एंड कंस्ट्रक्शन और उसके दो अधिकारियों को मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन के मामले में बैन लगा दिया है। हम लोगों से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की निंदा करने के लिए साथ आने की अपील करते हैं।
सात और लोग गिरफ्तार
पंजाब में जहरीली शराब से लोगों की मौत के मामले में सात और लोगों को गिरफ्तार किया गया। पंजाब पुलिस ने छापेमारी के लिए पांच नई टीमें बनाई। मृतकों की संख्या बढ़कर 38 हो गई हैः पंजाब सरकार
08:51 PM, 31-Jul-2020
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कर्मी की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के फरक्का सुपर थर्मल पावर प्लांट में तैनात उप निरीक्षक आरके सोलोमन की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बल के फायर विंग के सदस्य थे।
सिंगापुर में 396 नए मामले
सिंगापुर में शुक्रवार को कोरोना के 396 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 52,205 हो गई।
गोवा में आज कोरोना संक्रमण के 209 नए मामले
गोवा में आज कोरोना संक्रमण के 209 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 5913 हो गई है। इनमें 1657 मामले सक्रिय हैं और 4211 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, गोवा में इस वायरस के कारण 45 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुंबई में आज कोरोना के 1100 नए मामले सामने आए और 53 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल मामलों की 1,14,287 हो गई है। अब तक 87,074 लोग ठीक हो चुके हैं।
नेपाल में कोरोना के 224 नए मामले, चार की मौत
नेपाल में आज कोरोना संक्रमण के 224 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 19,771 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 56 हो गया है।
08:24 PM, 31-Jul-2020
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 10,320 नए मामले सामने आए और 265 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4,22,118 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 14,994 हो गया है। फिलहाल, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,50,662 हो गई है।
दिल्ली सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप करना बंद करे केंद्र सरकार-राघव चड्ढा
आप विधायक राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार चुनी हुई दिल्ली सरकार के कामकाज में दखल देना, हस्तक्षेप करना पूरी तरह से बंद करे। दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र को कमजोर करना बंद करें। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में होटल्स और साप्ताहिक बाजार खोलने का आदेश 8 जून को जारी कर दिया था। अब दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने का निर्णय लिया तो केंद्र सरकार अड़ंगा लगा रही है।
केंद्र सरकार ने पूरे देश में होटल्स और साप्ताहिक बाज़ार खोलने का आर्डर 8 जून को ज़ारी कर दिया था।
अब दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में होटल और साप्ताहिक बाज़ार खोलने का निर्णय लिया तो केंद्र सरकार अड़ंगा लगा रही है।- मा. विधायक @raghav_chadha pic.twitter.com/axfg6ue2yN
— AAP (@AamAadmiParty) July 31, 2020
सेक्टर 11 में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत गिरी
नोएडाः सेक्टर 11 में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत गिर गई है। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। बचाव कार्य जारी है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद है।
08:01 PM, 31-Jul-2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘यंग इंडिया टैलेंट से भरा हुआ है। स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन का ग्रैंड फिनाले नवाचार और उत्कृष्टता की भावना को दर्शाता है। 1 अगस्त को शाम साढ़े 4 बजे मैं हैकेथॉन के फाइनलिस्टों से बातचीत का और उनके कामों के बारे में अधिक जानने का इंतजार है।’
Young India is filled with talent! The grand finale of the Smart India Hackathon 2020 showcases this very spirit of innovation and excellence. On 1st August at 4:30 PM, looking forward to interacting with the finalists of the Hackathon and knowing more about their works.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2020
भारत में केवल 0.28 फीसदी रोगी वेंटिलेटर पर- हर्षवर्धन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोविड-19 से मृत्युदर तेजी से घट रही है और इस समय यह 2.18 प्रतिशत के स्तर पर है जो दुनियाभर में सबसे कम मृत्युदर में शामिल है। वहीं महज 0.28 फीसद रोगी वेंटिलेटर पर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश में इस समय उपचार करा रहे कुल 5,45,318 कोविड-19 रोगियों में से 1.61 प्रतिशत को आईसीयू में देखभाल की जरूरत है, वहीं केवल 2.32 फीसद को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है।
समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव तसादुक जिलानी की कोरोना से मौत
श्रीनगरः समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव तसस्दुक जिलानी की कोरोना से मौत हो गई है। उन्हें 14 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया थाः प्रिंसिपल, झेलम वैली मेडिकल कॉलेज, बेमिना, श्रीनगर
Special Secretary Social Welfare Department Tasaduq Jeelani passes away due to COVID19. He was admitted on 14th July: Principal, Jhelum Valley Medical College, Bemina, Srinagar#JammuAndKashmir
— ANI (@ANI) July 31, 2020
07:53 PM, 31-Jul-2020
उत्तराखंड ने आज कोरोना संक्रमण के 118 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,897 हो गई है। अब तक 80 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 116 नए मामले, एक की मौत
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 116 नए मामले और 1 की मौत हो गई। यहां कुल मामले 2,621 हो गए, जिनमें से 931 मामले सक्रिय हैं। अब तक बीमारी से 5 लोगों की मौत हुई है।
तीन एक-47, स्नाइपर रायफल, 8 ग्रेनेड आदि बरामद
जम्मू-कश्मीरः कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश के बाद सेना के ऑपरेशन में तीन एक-47, स्नाइपर रायफल, 8 ग्रेनेड आदि बरामद किया गया।
3 AK rifles, a sniper rifle, 8 grenades & other warlike stores were recovered. Search in progress: Chinar Corps, Indian Army https://t.co/tucLKHxJue
— ANI (@ANI) July 31, 2020
रिया चक्रवती की याचिका पर पांच अगस्त को सुनवाई
सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामलाः पटना से केस मुंबई ट्रांसफर करने की रिया चक्रवती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में एक जज की पीठ पांच अगस्त को सुनवाई करेगी।
Sushant Singh Rajput death case: A single-judge bench of Supreme Court to hear Rhea Chakraborty’s transfer petition on 5th August. The petition seeks a direction for transfer of investigation from Patna to Mumbai.
— ANI (@ANI) July 31, 2020
चीन और भारत को लेकर नेपाल के विदेश मंत्री का बयान
नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने कहा, चीन का उदय और भारत के उभरने की चाहत, वे किस तरह से अपने सहयोग को बढ़ाते हैं और मतभेद सुलझाते हैं। एशिया और इस क्षेत्र का भविष्य इसपर निर्भर करेगा।
The rise of China and aspiring rise of India as well, how they engage with themselves, how their partnership will move on and how they manage their differences will definitely set the future of Asia, at least in this region: Nepal Foreign Affairs Minister Pradeep Gyawali pic.twitter.com/SL7krK9wqB
— ANI (@ANI) July 31, 2020
07:28 PM, 31-Jul-2020
हरियाणा में 711 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की कुल संख्या 34,965 हो गई है, जिनमें 28,227 लोग ठीक हो चुके हैं और 421 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों 6317 है।
भारतीय सेना ने एनएससीएन के सक्रिय कैडर को किया गिरफ्तार
भारतीय सेना ने कल तिनसुकिया जिले के लेडो के पास एनएससीएन (आईएम) के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है वह लेडो और मार्गेरिटा में जबरन वसूली और भर्ती गतिविधियों में शामिल था।
#Assam: Indian Army apprehended an active cadre of NSCN (IM) near Ledo in Tinsukia district yesterday. It is suspected that he was actively involved in extortion and recruitment activities in Ledo and Margherita pic.twitter.com/NfY8ZwFdT8
— ANI (@ANI) July 31, 2020
हिमाचल प्रदेश में जुलाई महीने में 202.9 मिमी बारिश हुई
हिमाचल प्रदेश में जुलाई महीने में 202.9 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से 28 फीसदी कम है। जुलाई 2013 में सामान्य से 143 फीसदी अधिक 241 मिमी बारिश हुई थी।
06:47 PM, 31-Jul-2020
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,483 नए मामले और 84 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 1,24,115 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 72,005 है।
पंजाब में 665 नए मामले, 16 की मौत
पंजाब में 665 नए मामले सामने आए और 16 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 16,119 हो गई है, जिनमें 10,734 लोग ठीक हो गए हैं और 386 लोगों की मौत हो चुकी है।
चंडीगढ़ में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 369 हुई
चंडीगढ़ में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 369 हो गई है।
नागालैडः कोहिमा में लॉकडाउन 7 अगस्त तक बढ़ाया गया
Nagaland: Total lockdown in Kohima extended till 7 August 2020. #COVID19 pic.twitter.com/HhNn8N4nKq
— ANI (@ANI) July 31, 2020
तमिलनाडु में आज कोरोना के 5,881 नए मामले, 97 लोगों की मौत
तमिलनाडु में आज कोरोना के 5,881 नए मामले सामने आए और 97 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,45,859 हो गई है। इनमें 1,83,956 लोग ठीक हो चुके हैं और 3,935 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा- रिया चक्रवर्ती
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने वीडियो जारी कर कहा, ‘मुझे भगवान और न्यायपालिका पर अटूट विश्वास है। मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा … सत्यमेव जयते। सच्चाई सामने आएगी।’
#WATCH: Rhea Chakraborty releases video on #SushantSinghRajputDeathCase.
She says, “I’ve immense faith in God & the judiciary. I believe that I’ll get justice…Satyameva Jayate. The truth shall prevail.” pic.twitter.com/Fq1pNM5uaP
— ANI (@ANI) July 31, 2020
डिब्रूगढ़ में 300 बेड वाला कोविड केयर सेंटर स्थापित किया जा रहा है
असम: डिब्रूगढ़ में 300 बेड वाला कोविड केयर सेंटर स्थापित किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीपू कुमार डेका ने कहा, यहां 1,576 मामले हैं, जिनमें से 600 लोग ठीक हो चुके हैं।
06:21 PM, 31-Jul-2020
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 490 नए मामले सामने आए, जिनमें 143 जम्मू से और 347 मामले कश्मीर से हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 20,359 हो गई है। इनमें 7,765 मामले सक्रिय हैं, 12217 लोग ठीक हो चुके हैं और 377 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुंबई के धारावी में पांच नए मामले
मुंबई के धारावी में आज कोरोना के पांच नए मामले सामने आए। यहां कुल मामलों की संख्या 2556 है। इनमें केवल 77 मामले सक्रिय हैं।
केरल में पिछले 24 घंटे में 1320 नए मामले
केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1320 नए मामले रिपोर्ट हुए। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 10,495 हो गई है।
हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 2520 हुई
हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 2520 हो गई है। राज्य में 1061 सक्रिय मामले है, 1430 लोग ठीक हो चुके हैं और 12 लोगों की मौत हुई है।
आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन जून में 15 प्रतिशत घटा
सरकारी आंकड़े के मुताबिक, जून में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 15 प्रतिशत घटा है। वहीं, अप्रैल से जून तिमाही में आठ कोर इंडस्ट्रीज का ग्रोथ रेट में 24.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।
The growth rate of Index of Eight Core Industries for June 2020 declined by 15.0% (provisional) compared to a decline of 22.0% (revised) in the previous month of May 2020. Its cumulative growth during April to June, 2020-21 was 24.6%: Government of India pic.twitter.com/dGVFlxbxzV
— ANI (@ANI) July 31, 2020
06:05 PM, 31-Jul-2020
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10376 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1,40,933 हो गई है। यहां 75,720 मामले सक्रिय हैं, 63,864 लोग ठीक हो चुके हैं और 1349 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
आशीष भाटिया बने गुजरात के नए पुलिस महानिदेशक
अहमदाबाद शहर के पुलिस आयुक्त आशीष भाटिया को गुजरात का नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इस बात की जानकारी गुजरात के गृह मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने दी।
Ahmedabad City Police Commissioner Ashish Bhatia (in file pic) has been made the new Director General of Police, Gujarat: Gujarat Home Minister Pradeepsinh Jadeja pic.twitter.com/EhvvyVtK8h
— ANI (@ANI) July 31, 2020
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने राजनगर का किया दौरा
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने राजनगर का दौरा कर कोरोना को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा, यह इलाका दिल्ली का सबसे बड़ा कंटेनमेंट जोन हैं। यहा 40,000 की आबादी है। कंटेनमेंट जोन कम करने की कोशिशें जारी हैं, जिससे कि लोग सामान्य कामकाज शुरू कर सकें।
05:25 PM, 31-Jul-2020
महाराष्ट्र: कोरोना पॉजिटिव 29 वर्षीय महिला ने आज सोनवणे अस्पताल में दो बच्चियों को जन्म दिया।
Maharashtra: A 29-year-old COVID19 positive woman gave birth to two girls at Pune Municipal Corporation-run Sonavane Hospital, today. pic.twitter.com/rK4zNpVIvU
— ANI (@ANI) July 31, 2020
दिल्ली के उपराज्यपाल ने केजरीवाल सरकार के अनलॉक-3 के दो अहम फैसले खारिज किए
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के अनलॉक-3 के दो अहम फैसले को खारिज कर दिया है। बता दें कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में होटल खोलने और ट्रायल बेसिस पर एक हफ्ते के लिए साप्ताहिक बाजार खोलने की अनुमति दी थी।
Delhi LG Anil Baijal cancels Delhi government’s decision to open hotels and weekly markets on a trial basis, as part of #Unlock3 pic.twitter.com/tvLYm5gmVI
— ANI (@ANI) July 31, 2020
पंजाब सरकार ने अनलॉक 3 दिशानिर्देश जारी किए
पंजाब सरकार ने अनलॉक 3 दिशानिर्देश जारी किए। राज्य में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। पांच अगस्त से जिम और योग संस्थान खुलेंगे।
04:28 PM, 31-Jul-2020
भारत में अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल उड़ानों पर प्रतिबंध 31 अगस्त तक बढ़ाया गयाः नागरिक उड्डयन महानिदेशक
International commercial passenger flights to remain suspended till 31st August: Director General of Civil Aviation pic.twitter.com/N1ZpFX3b5n
— ANI (@ANI) July 31, 2020
हिमाचल प्रदेशः 31 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है।
#COVID19: Himachal Pradesh government extends lockdown in containment zones till August 31st.
— ANI (@ANI) July 31, 2020
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1195 नए मामले, 27 लोगों की मौत
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1195 नए मामले और 27 लोगों की मौत हो गई। राजधानी में कुल मामलों की संख्या 1,35,598 हो गई है। इनमें 1,20,930 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 3963 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 10,705 है।
महबूबा मुफ्ती का डिटेंशन तीन महीने के लिए और बढ़ा
जन सुरक्षा कानून (PSA) के तहत जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का डिटेंशन तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है।
Former Jammu & Kashmir CM Mehbooba Mufti’s detention under Public Safety Act extended by three months
(file pic) pic.twitter.com/FEkoTdRKEA— ANI (@ANI) July 31, 2020
ईडी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ECIR दर्ज की
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज की।
Enforcement Directorate registers an Enforcement Case Information Report (ECIR) in Sushant Singh Rajput death case. pic.twitter.com/tPJTJwZOiv
— ANI (@ANI) July 31, 2020
04:22 PM, 31-Jul-2020
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया।
ED files money laundering case in connection with death of actor Sushant Singh Rajput: Officials
— Press Trust of India (@PTI_News) July 31, 2020
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते सिक्किम सरकार ने राज्य में पूर्ण लॉकडाउन को तीन अगस्त तक बढ़ा दिया है।
Sikkim government extends complete lockdown in the state till August 3 in view of spurt in #COVID19 cases: Senior official
— Press Trust of India (@PTI_News) July 31, 2020
04:05 PM, 31-Jul-2020
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बिहार पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच के रास्ते में मुंबई पुलिस रुकावट डाल रही है। बिहार पुलिस अपनी पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन मुंबई पुलिस सहयोग नहीं रही है। भाजपा को लगता है कि सीबीआई को यह मामला संभाल लेना चाहिए।’
Mumbai police is putting obstruction in way of fair investigation by Bihar police in Sushant death case.Bihar police is doing its best but Mumbai police is not co operating .Bjp feel that CBI shud take over this case.
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) July 31, 2020
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल सदिया में एनएच 37 पर कुंडिल नदी के कारण हुए कटाव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘अगर हम नदी और सड़क पर पुल की सुरक्षा नहीं कर सके तो असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच संपर्क टूट जाएगा। हम अस्थायी रूप से इसे बचाने में सफल हैं।’
Assam: CM Sarbananda Sonowal inspects erosion caused by the Kundil river on NH 37 in Sadiya.
He says, “If we could not safeguard bridge over river & road alongside then communication between Assam & Arunachal Pradesh will cut off. We’re successful in temporarily protecting it.” pic.twitter.com/uagLEefqEL
— ANI (@ANI) July 31, 2020
03:42 PM, 31-Jul-2020
पुडुचेरी में कोरोना की वजह से 56 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद मृतकों की संख्या 49 पर पहुंच गई। वहीं आज संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 174 नए मामले भी सामने आए हैं।
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 4453 नए मामले
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 4453 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34968 है। 48663 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 1630 लोगों की मौत हो चुकी है।
03:35 PM, 31-Jul-2020
भारत में इस्राइल के राजदूत रॉन मलका ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल का दौरा किया
भारत में इस्राइल के राजदूत रॉन मलका ने आज राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बनाए गए विशेष परीक्षण स्थल का दौरा किया। यहां पिछले तीन दिनों से रैपिड टेस्टिंग की जा रही है। इसे संयुक्त रूप से डीआरडीडी, रक्षा मंत्रालय इस्राइल और डीआरडीओ, सीएसआईआर और पीएसए, भारत के सहयोग से विकसित किया गया है।
03:22 PM, 31-Jul-2020
सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला: मुंबई में बिहार पुलिस की टीम द्वारा की जा रही जांच को लेकर पटना में बिहार के पुलिस महानिदेशक कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक चल रही है।
सीएम बीएस येदियुरप्पा और राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने की राज्यपाल से मुलाकात
कर्नाटक सीएम बीएस येदियुरप्पा और राज्य के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने आज राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात की। इस दौरान सीएम और गृह मंत्री ने राज्य में कोरोना की वर्तमान स्थिति और इसे नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में बताया।
Karnakata CM BS Yediyurappa & state Home Minister Basavaraj Bommai today met Governor Vajubhai Vala & discussed about the present COVID-19 situation in the state, & explained the actions taken by the govt to control the COVID-19: Raj Bhavan pic.twitter.com/bMi3PZLyWy
— ANI (@ANI) July 31, 2020
बीजेपी के अंदर ही लोग आपस में जल रहे हैं-एचडी देवगौड़ा
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा कि बीजेपी के अंदर ही लोग आपस में जल रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस के लोग कुछ करेंगे जबकि बीजेपी के अंदर ही स्थिति खराब है।
03:19 PM, 31-Jul-2020
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है, मैंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने से लेकर 31 जुलाई तक अपने वेतन, सत्कार भत्ता और निर्वाचन क्षेत्र भत्ते का 30 फीसदी मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करा दिया है। मेरा सभी विधायक साथियों से अनुरोध है कि अपने वेतन का 30 फीसदी हिस्सा मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करें।
03:15 PM, 31-Jul-2020
सुशांत सिंह राजपूत मौत के मामले में केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा है कि चिराग ने सीएम ठाकरे से बात की थी कि सीबीआई जांच होनी चाहिए। सभी राजनीतिक नेता सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसे सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए।
03:09 PM, 31-Jul-2020
आंध्र प्रदेश: शराब की जगह सैनिटाइजर पीने से नौ लोगों की मौत हुई
आंध्र प्रदेश: प्रकासम में कथित तौर पर शराब की जगह सैनिटाइजर पीने से नौ लोगों की मौत हो गई। डीएसपी के. प्रकाश राव ने बताया, ‘3 भिखारी, 3 रिक्शा चालक और 3 कुली ने शराब की बजाय सैनिटाइटर पी लिया। एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, अन्य की नींद में मौत हो गई। जांच जारी है।’
03:02 PM, 31-Jul-2020
कर्नाटक: विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और राज्य कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार को कानूनी नोटिस
कर्नाटक: कोरोना वायरस की चिकित्सा के लिए सुरक्षा उपकरणों की खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के मामले में भाजपा नेता एन रवि कुमार ने विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और राज्य कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार को कानूनी नोटिस भेजा।
02:55 PM, 31-Jul-2020
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी के बीच अयोध्या में राम मंदिर के लिए अभी ‘भूमि पूजन’ कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता नहीं थी और इसे स्थिति सामान्य होने के बाद आयोजित किया जा सकता था। बता दें कि राम मंदिर के लिए भूमि पूजन का कार्यक्रम पांच अगस्त को आयोजित किया जा रहा है।
Maharashtra Navnirman Sena chief Raj Thackeray said the ‘bhoomi pujan’ for Ram temple in Ayodhya, scheduled for August 5, is not required amid the COVID-19 pandemic and can be organised later when things normalised
— Press Trust of India (@PTI_News) July 31, 2020
02:47 PM, 31-Jul-2020
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर के पटाला और तरन तारन में जहरीली शराब पीने से 21 लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
02:41 PM, 31-Jul-2020
झारखंड में आज 460 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार
झारखंड में आज 460 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 10,488 हो गई है। इनमें 6208 मामले सक्रिय हैं, 4176 लोग ठीक हो चुके हैं और 104 लोगों की मौत हो चुकी है।
02:35 PM, 31-Jul-2020
महाराष्ट्र पुलिस के 121 और लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए
पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र पुलिस के 121 और लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए और दो लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की कुल संख्या 102 हो गई। महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना पॉजिटिव कर्मियों की कुल संख्या 9217 हो गई है जिसमें से 7,176 ठीक और 1,939 सक्रिय मामले हैं।
01:51 PM, 31-Jul-2020
अशोक गहलोत ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा कि ‘भाजपा ने टीडीपी के चार सांसदों को राज्यसभा के अंदर रातों रात मर्जर करवा दिया, वो मर्जर तो सही है और राजस्थान में छह विधायक मर्जर कर गए कांग्रेस में वो मर्जर गलत है, तो फिर भाजपा का चाल-चरित्र-चेहरा कहां गया? राज्यसभा में मर्जर हो वो सही है और यहां मर्जर हो वो गलत है?’
01:49 PM, 31-Jul-2020
हिमाचल प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 2510 हुई
हिमाचल प्रदेश में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,510 हो गई है। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 1,095 है और अब तक 12 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है।
01:29 PM, 31-Jul-2020
शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की
We had a COVID campaign from 1-31 July wherein tests were done extensively. Phase 2 of the campaign will be from 1-14 August wherein we’ll resolve to maintain social distancing & wear masks to break chain of infection: MP CM in conversation with ministers, via video conferencing pic.twitter.com/GoE4iLwceH
— ANI (@ANI) July 31, 2020
12:52 PM, 31-Jul-2020
फाइनल ईयर परीक्षा वाली याचिका पर सुनवाई 10 अगस्त के लिए टली
सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी छह जुलाई के सर्कुलर को चुनौती देने वाली और कोरोना महामारी को देखते हुए अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा रद्द करने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई को 10 अगस्त के लिए स्थगित कर दिया है।
Supreme Court adjourns for August 10 the hearing of pleas challenging University Grants Commission’s (UGC) July 6 circular and seeking cancellation of final term examination in the wake of COVID-19 pandemic. pic.twitter.com/AcU635JCUZ
— ANI (@ANI) July 31, 2020
12:46 PM, 31-Jul-2020
देश में कोरोना की स्थिति में हो रहा सुधार- हर्षवर्धन
12:42 PM, 31-Jul-2020
मध्यप्रदेश: गृहमंत्री ने कैदियों की परिजनों से ई-मुलाकात सुविधा शुरू की

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैदियों की परिजनों से ई-मुलाकात की सुविधा शुरू की।
12:31 PM, 31-Jul-2020
अशोक गहलोत समर्थित विधायक जयपुर से अब जैसलमेर जाएंगे
Jaipur: #Rajasthan Congress MLAs, supporting Chief Minister Ashok Gehlot, leave from Fairmont Hotel for the airport. They are now being shifted to Jaisalmer. pic.twitter.com/O5NfmKKfmT
— ANI (@ANI) July 31, 2020
12:00 PM, 31-Jul-2020
कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए मंत्रियों के समूह की बैठक जारी
Delhi: Group of Ministers (GoM) meeting under the chairmanship of Union Health Minister Dr Harsh Vardhan on #COVID19, is underway, through video conferencing. External Affairs Minister S Jaishankar & Union Civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri also present. pic.twitter.com/VynaKkn0Mr
— ANI (@ANI) July 31, 2020
11:43 AM, 31-Jul-2020
उत्तर प्रदेश में अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 10 हजार रुपये तक जुर्माना
उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बढ़ी हुई जुर्माने की राशि को लेकर आदेश जारी किया है। वाहन चलाते वक्त फोन पर बात करने पर पहली बार 1,000 और दूसरी बार 10,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगेगा।
11:24 AM, 31-Jul-2020
ओडिशा में 1499 नए मामले सामने आए
ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,499 नए मामले सामने आए। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 31,877 है और कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 11,918 है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है।
10:46 AM, 31-Jul-2020
राजस्थान में 362 नए मामले सामने आए
राजस्थान में आज सुबह 10.30 बजे तक 362 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए और सात मौतें हुईं। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 41,298 है। जिसमें 11,319 सक्रिय मामले और 674 मौतें शामिल हैं।
10:18 AM, 31-Jul-2020
भाजपा सांसद शिव प्रताप शुक्ला बने राज्यसभा की एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष
भाजपा सांसद शिव प्रताप शुक्ला को राज्यसभा की आचार समिति (एथिक्स कमेटी) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
10:10 AM, 31-Jul-2020
बिहार: बूढ़ी गंडक नदी का बांध टूटने से मुजफ्फरपुर के शहरी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी
बिहार में बूढ़ी गंडक नदी का रिंग बांध टूटने से मुजफ्फरपुर के शहरी इलाकों में बाढ़ का पानी आ गया है। लोग अपनी जान बचाने के लिए नाव बनाकर ऊंची जगह पर पनाह ले रहे हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि “पानी भरे हुए तीन दिन हो गए हैं, किसी तरह बाहर निकले हैं। सारा सामान डूब गया, कोई देखने नहीं आया।”
Bihar: Several parts of Muzaffarpur district face floods as ring dam of Burhi Gandak river collapsed due to rainfall. Locals use boats & makeshift boats for movement. Say, “We’re facing a lot of trouble. We have no food or drinking water. We’re still awaiting help from the govt.” pic.twitter.com/x75Hpi1lVO
— ANI (@ANI) July 31, 2020
09:50 AM, 31-Jul-2020
पिछले 24 घंटे में छह लाख 42 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 30 जुलाई तक परीक्षण किए गए कोरोना नमूनों की कुल संख्या 1,88,32,970 है। जिनमें से 6,42,588 नमूनों का परीक्षण गुरुवार को ही किया गया है। यह अब तक एक दिन में जांच की सर्वाधिक संख्या है।
09:24 AM, 31-Jul-2020
इंदौर में लड़की से ठगी के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार
मध्यप्रदेश में इंदौर पुलिस द्वारा एक लड़की को एक वेब श्रृंखला में लॉन्च करने के बहाने कथित रूप से ठगने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। साइबर सेल के एसपी जितेंद्र सिंह का कहना है कि “मामला दर्ज किया गया है। जांच चल रही है।”
09:20 AM, 31-Jul-2020
देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा 16 लाख के पार
देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 16,38,871 हो गई है। जिनमें से 5,45,318 सक्रिय मामले हैं, 10,57,806 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 35,747 लोगों की मौत हो चुकी है।
09:18 AM, 31-Jul-2020
पिछले 24 घंटे में 55079 नए मामले सामने आए
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 55,079 नए मामले सामने आए हैं और 779 लोगों की मौत हुई है।
09:03 AM, 31-Jul-2020
पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1465 और ब्राजील में 1189 लोगों की मौत
दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या एक लाख 55 हजार से ज्यादा हो गई है और 46 लाख 34 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1,465 और ब्राजील में 1,189 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़े वर्ल्डोमीटर के मुताबिक शुक्रवार सुबह नौ बजे तक के हैं।
09:03 AM, 31-Jul-2020
दुनियाभर में संक्रमितों का आंकड़ा 1.74 करोड़ के पार
दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इस वायरस से मरने वालों की संख्या छह लाख 76 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 74 लाख 74 हजार को पार कर गया है। जबकि एक करोड़ नौ लाख 37 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है।
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला: पटना हाईकोर्ट में एक पत्र याचिका दायर
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में पटना उच्च न्यायालय में एक पत्र याचिका दायर की गई है। याचिका में पटना राज्य पुलिस से केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को जांच स्थानांतरित करने की मांग की गई है।
सूरत के एक व्यवसायी ने अपने ऑफिस को कोविड-19 सुविधा केंद्र में बदला
Gujarat: Kader Shaikh, a businessman from Surat, after recovering from Coronavirus, has turned his office space at Shreyam Complex into a #COVID19 facility with 85 beds, to provide free treatment to poor. pic.twitter.com/kVcLotzUfT
— ANI (@ANI) July 31, 2020
केरल में आज मनाया जा रहा ईद उल-अजहा पर
Kerala is celebrating #EidAlAdha today. CM Pinarayi Vijayan yesterday announced that the prayers can be offered in mosques of the state today, with limited number of persons in the wake of #COVID19 pandemic. Visuals from a mosque in Thiruvananthapuram. pic.twitter.com/vDWsi0aBpu
— ANI (@ANI) July 31, 2020
आज मंत्रियों के समूह की बैठक होगी
दिल्ली के निर्माण भवन में आज कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए मंत्रियों के समूह (GoM) की बैठक होगी।
पिछले 24 घंटे में छह लाख से अधिक कोरोना परीक्षण किए गए
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि ‘पिछले 24 घंटे में छह लाख से अधिक परीक्षण किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए व्यापक परीक्षण, ट्रैकिंग और उपचार की रणनीति को लागू करना जारी रखा है। इसका उद्देश्य मध्यम अवधि में प्रति दिन 10 लाख परीक्षणों की क्षमता विकसित करना है।
दिल्ली: हाट बाजार खोलने की अनुमति
दिल्ली सरकार ने सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए और अन्य सभी आवश्यक एहतियाती उपायों के साथ परीक्षण के आधार पर साप्ताहिक बाजारों को एक सप्ताह के लिए खोलने की अनुमति दी है। -मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली
साइबर अटैक को लेकर ट्विटर ने दी और जानकारी
कर्मचारियों से जुड़ी जानकारी हासिल करने के बाद वह उन दूसरे कर्मचारियों को निशाना बनाने में सक्षम हुए जिनके पास हमारी अकाउंट सपोर्ट टूल का एक्सेस था। इसके बाद साइबर हमला करने वालों ने करीब 130 ट्विटर खातों में सेंध लगाकर 45 ट्वीट किए, 36 इनबॉक्स मैसेज भेजे और सात खातों से डाटा डाउनलोड किया।
छत्तीसगढ़: दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
उत्तराखंड: कोरोना से चार की मौत, 199 नए मामले
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत हो गई है। यहां 199 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद कुल मामलों की संख्य 7,065 हो गई है। -अधिकारी
वंदे भारत मिशन से 8.78 लाख भारतीय लौटे
विदेश मंत्रालय ने बताया कि वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से 8.78 लाख भारतीय स्वदेश लौटे हैं।
मुजफ्फरनगर: 50 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या
यूपी के मुजफ्फरनगर में अज्ञात बदमाशों ने एक 50 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। -पुलिस
ट्रंप ने चीन पर साधा निशाना, कहा- वो कोरोना को फैलने से रोका सकता था
मैं देरी नहीं करना चाहता, मैं चुनाव कराना चाहता हूं। लेकिन मैं यह भी नहीं चाहता कि तीन महीने तक इंतजार करना पड़े और फिर पता चले कि मतपत्र गायब हैं और चुनाव का कोई मतलब नहीं है। -डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका
पंजाब: जहरीली शराब पीने से चार की मौत
अमृतसर के मुचल गांव में गुरुवार को कथित रूप से जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तेलंगाना: 33 साल बाद पास की 10वीं की परीक्षा
हैदराबाद के 51 वर्षीय व्यक्ति मोहम्मद नूरुद्दीन ने 33 वर्ष के बाद कक्षा 10वीं की परीक्षा पास की है। वे कहते हैं कि मैं 1987 से परीक्षा दे रहा हूं, परंतु मैं अंग्रेजी में कमजोर हूं, इसलिए मैं पास नहीं हो पाया था। मैंने इस साल परीक्षा पास कर ली है क्योंकि सरकार ने कोविड19 के कारण छूट दी है।
सिक्किम: कोरोना के 14 नए मामले
सिक्किम में कोरोना के 14 नए मामले सामने आए हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 610 हो गई है। -अधिकारी
असम: बाजार में कम आ रहे ग्राहक
ईद के मौके पर गुवाहाटी के बाजारों में कोविड19 के कारण अपेक्षाकृत कम भीड़ है। एक दुकानदार ने कहा कि इन दिनों बाजार में ग्राहक कम हैं। बाजार की स्थिति खराब होने के कारण हमारा व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
राजस्थान: 1156 नए मामले
राजस्थान में कोरोना के 1,156 नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में सामने आए मामलों की सबसे अधिक संख्या है। जबकि मरने वालों की संख्या 667 हो गई है। -अधिकारी
असम: बुजुर्ग ने वायलिन बजाकर जताया कोरोना योद्धाओं का आभार
#WATCH: Dr Satyendra Kumar Chaudhary, a 70-year-old #COVID19 patient admitted to a COVID hospital in Guwahati plays a composition by Dr Bhupen Hazarika on violin as a tribute to COVID warriors. #Assam (30/7) pic.twitter.com/nVrNrXRSPG
— ANI (@ANI) July 30, 2020
IITM के दो पूर्व अधिकारियों समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
सीबीआई ने IITM के दो पूर्व अधिकारियों समेत अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन सभी पर संस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
Central Bureau of Investigation (CBI) registered a case against two former officials of Indian Institute of Tropical Meteorology (IITM), Pune, & others including private persons on allegations of causing loss to IITM: CBI pic.twitter.com/jq8Z21l9pw
— ANI (@ANI) July 30, 2020
इस मामले में पुणे और मुंबई में आरोपियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों में तलाशी ली गई, इस दौरान गुप्त दस्तावेज/लेख बरामद हुए हैं। अभी जांच चल रही है। -सीबीआई
पंजाब में पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के आदेश जारी
Punjab Government issues transfer and posting orders of 88 Police officers including 33 Indian Police Service (IPS) officers in the state.
— ANI (@ANI) July 30, 2020
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोरोना के 256 नए मामले
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोरोना के 256 नए मामले सामने आए वहीं 1 की मौत भी हुई। नए आंकड़े के मुताबिक राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 8,856 हो गई है और मृतकों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
256 new #COVID19 positive cases have been reported in Chhattisgarh today, taking the total number of cases to 8856. Death toll rises to 51 after 1 death was reported today: State Health Department pic.twitter.com/gkXJhjwtNR
— ANI (@ANI) July 30, 2020
Coronavirus: महाराष्ट्र में आज कोरोना के 10320 नए मामले, 265 लोगों ने तोड़ा दम
झारखंड: 31 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन
झारखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार ने कहा है कि मौजूदा रियायतों के साथ यह लॉकडाउन 1 अगस्त से प्रभावी हो जाएगा।
Government of Jharkhand orders extension of lockdown related restrictions currently in place in the state outside containment zones, up to 31st August, due to #COVID19. The order to come into effect from 1st August.
— ANI (@ANI) July 30, 2020
