19 thousand 222 patients died in july; Death toll in Maharashtra reached close to 15 thousand, 94 people lost their lives in Tamil Nadu | एक महीने में 19 हजार 222 मरीजों ने दम तोड़ा; महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 15 हजार के करीब पहुंचा, तमिलनाडु में 94 लोगों ने जान गंवाई

  • Hindi News
  • National
  • 19 Thousand 222 Patients Died In July; Death Toll In Maharashtra Reached Close To 15 Thousand, 94 People Lost Their Lives In Tamil Nadu

नई दिल्ली20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • लगातार दूसरे दिन देश में 700 से ज्यादा मौतें, दिल्ली में मरने वालों का आंकड़ा 4 हजार के करीब पहुंचा
  • शुक्रवार को सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 265 मरीजों ने जान गंवाई, कर्नाटक में 84 मौतें

देश में कोरोना संक्रमण के चलते मरने वालों का आंकड़ा 36 हजार पार कर गया। शुक्रवार को 761 मरीजों की मौत हो गई। पिछले एक महीने में 19 हजार 222 लोगों ने दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 15 हजार के करीब पहुंच गया है। 24 घंटे में यहां 265 मौतें हुईं। उधर, तमिलनाडु में 94 मरीजों की मौत हुई। यहां अक तक 3,935 लोग जान गंवा चुके हैं। कर्नाटक में 84 मरीजों ने दम तोड़ दिया। राज्य में मरने वालों की संख्या अब 2,314 पहुंच गई है।

26 राज्यों में 761 संक्रमितों ने दम तोड़ा
शुक्रवार को 26 राज्यों में 761 संक्रमितों की मौत हुई। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक के अलावा सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश में 68, पश्चिम बंगाल में 45, उत्तर प्रदेश में 43, दिल्ली में 27, गुजरात में 22, पंजाब में 16, तेलंगाना में 14, बिहार और राजस्थान में 13-13, जम्मू कश्मीर में 12, मध्य प्रदेश में 10, ओडिशा में 9, उत्तराखंड, असम और हरियाणा में 4-4, केरल और गोवा में 3-3, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार में 2-2 मौतें हुईं। पुडुचेरी, मणिपुर, झारखंड, चंडीगढ़ में 1-1 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें?

राज्य

मौतें
महाराष्ट्र 14,994
दिल्ली 3,963
तमिलनाडु 3,935
गुजरात 2,436
कर्नाटक 2,314
उत्तर प्रदेश 1,630
पश्चिम बंगाल 1,581
आंध्र प्रदेश 1,349
मध्यप्रदेश 867
राजस्थान

680

तेलंगाना 519
हरियाणा 421
पंजाब 370
जम्मू कश्मीर 365
बिहार 298
ओडिशा 214
उत्तराखंड 76
केरल 71
झारखंड 103
छत्तीसगढ़ 51
असम 98
हिमाचल प्रदेश 13
चंडीगढ़ 14
पुडुचेरी 48
मेघालय 05
लद्दाख 06
त्रिपुरा 21
गोवा 42
अरुणाचल प्रदेश 03
दादरा एंड नागर हवेली 02
नगालैंड 04
सिक्किम

01

अंडमान और निकोबार समूह 03
मणिपुर 04
कुल 36,548

ये आंकड़े कोविड-19 से लिए गए हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

international flights India: শিখরে সংক্রমণ, ৩১ অগস্ট পর্যন্ত ভারতে আন্তর্জাতিক উড়ান নিষিদ্ধ - dgca extends suspension of international flights till aug 31

Fri Jul 31 , 2020
হাইলাইটস আগামী ৩১ অগস্ট পর্যন্ত ভারতে কোনও আন্তর্জাতিক উড়ান চলাচল করবে না। শুক্রবার DGCA এক নির্দেশিকায় একথা জানিয়েছে। এর আগে ৩১ জুলাই পর্যন্ত আন্তর্জাতিক উড়ান নিষিদ্ধ করা হয়েছিল। এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক:আন্তর্জাতিক উড়ান পরিষেবা বন্ধ রাখার মেয়াদ আরও এক মাস বৃদ্ধি করল ভারত। আগামী ৩১ অগস্ট পর্যন্ত এদেশে কোনও আন্তর্জাতিক […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts