delhi police arrested a man with fake army officer id | आर्मी का नकली मेजर बन शख्स ने ऐसे की पुलिस से जालसाजी

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया जो खुद को आर्मी का मेजर बताकर पुलिस वालों पर ही रौब झाड़ने लगा था. पुलिस ने इस नकली मेजर को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला दिल्ली के रोहिणी के प्रेम नगर का है. जहां झगड़े के एक मामले में गिरफ्तार एक शख्स से जब जमानत लेने के लिए पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा गया तो उसने पुलिस पर रौब झाड़ते हुए कहा कि वो आर्मी में मेजर है उसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकती. यही नहीं उसने सेना का एक पहचान पत्र भी दिखा दिया. शक होने पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि पहचान पत्र फर्जी है. उसके बाद आरोपी पर जालसाजी का दूसरा केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया.

दिल्ली के रोहिणी डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी प्रमोद मिश्रा के मुताबिक प्रेम नगर इलाके में 23 जुलाई को सूरज तिवारी नाम के शख्स को, एक महिला के साथ झगड़े की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था. क्योंकि अपराध जमानती था इसलिए सूरज से जमानत लेने के लिए पहचान पत्र देने के लिए कहा गया. इस पर सूरज ने आर्मी का एक पहचान पत्र दिखाते हुए कहा कि वो आर्मी में मेजर है. उसे कोई गिरफ्तार नहीं कर सकता. वो लगातार पुलिसवालों पर रौब झाड़ रहा था. 

शक होने पर पुलिस ने जब उसके पहचान पत्र की जांच कराई तो पता चला कि मेजर का पहचान पत्र फर्जी है. इसके बाद पुलिस ने उसे जालसाजी का दूसरा केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया जो गैर जमानती है. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने पहले एनसीसी जॉइन की थी और वो देहरादून की आईएमए एकेडमी भी गया था. वहां उसे लगा कि वो भी एक दिन आर्मी अफसर बनेगा. लेकिन ऐसा नहीं हो सका और फिर उसने शौक पूरा करने के लिए आर्मी में मेजर रैंक का फर्जी पहचान पत्र बनवा लिया.

ये भी देखें-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक क्लिक में पढिय़े दिनभर की 20 बड़ी खबरें

Sat Jul 25 , 2020
दिनभर की बड़ी खबरें। NATIONAL: राजनीति के साथ देश की हर एक बात यह खबर भी पढ़े: Rajasthan Crisis: विधायक दल बैठक में बोले गहलोत, कहा- अगर जरूरत हुई तो राष्ट्रपति से मिलेंगे और प्रधानमंत्री आवास के सामने करेंगे प्रदर्शन यह खबर भी पढ़े: राम मंदिर के भूमि पूजन में […]

Breaking News

Recent Posts