Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; July 31st 2020 World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | मैक्सिको में एक दिन में 8458 लोगों की जान गई, अब यहां मौतों का आंकड़ा ब्रिटेन से ज्यादा; दुनिया में अब तक 1.77 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; July 31st 2020 World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटन22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मैक्सिको की राजधानी न्यू मैक्सिको सिटी स्थित कब्रिस्तान में शुक्रवार को ताबूत में रखे शव को दफनाने ले जाते परिजन।

  • दुनियाभर में अब तक 6.83 लाख मौतें हुईं, 1.11 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में 47 लाख से ज्यादा संक्रमित, अब तक 1.56 लाख मौतें हुईं

दुनिया में कोरोनावायरस से संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 77 लाख 88 हजार 318 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 11 लाख 82 हजार 260 ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 6 लाख 83 हजार 512 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। मैक्सिको में शुक्रवार को 8458 मौतें हुई। इसके साथ ही यहां मरने वालों का आंकड़ा 46 हजार 688 हो गया। इसने मौतों के मामले में अब ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका और ब्राजील के बाद मैक्सिको मौतों के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 47,06,180 1,56,764 23,28,445
ब्राजील 26,66,298 92,568 18,84,051
भारत 17,01,307 36,583 10,96,893
रूस 8,45,443 14,058 6,46,524
द.अफ्रीका 4,93,183 8,005 3,26,171
मैक्सिको 4,24,637 46,688 2,78,618
पेरू 4,14,735 19,217 2,87,127
चिली 3,55,667 9,457 3,28,327
स्पेन 3,35,602 28,445 उपलब्ध नहीं
ईरान 3,04,204 16,766 2,63,519

अमेरिका: कैलिफोर्निया में एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में शुक्रवार को 288 लोगों की मौतें हुई हैं। यह यहां एक दिन में हुई सबसे अधिक मौतें हैं। इसके साथ ही बीते 24 घंटे में 7 हजार 600 नए मामले भी सामने आए हैं। अब इस स्टेट में संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार से ज्यादा और मौतों का आंकड़ा 9 हजार के पार हो गया है। यह अमेरिका का तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। संक्रमण के मामले पर न्यूयॉर्क पहले और फ्लोरिडा दूसरे नंबर पर है। देश भर में शुक्रवार को 1,453 लोगों की जान गई।

अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित बैंक ऑफ कैलिफोर्निया की पार्किंग में बने एक टेस्टिंग सेंटर पर काम करते स्वास्थ्यकर्मी।

ब्रिटेन: पाबंदियों में दो हफ्ते तक राहत नहीं

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को कहा कि देश में फिलहाल पाबंदियों में राहत नहीं दी जाएगी। यहां शनिवार से पाबंदियों में कुछ छूट दिया जानी थी। उन्होंने कहा कि महामारी से बचाव के नियम दो हफ्तों तक बरकरार रहेंगे। ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में नए मामले सामने आने के बाद यह फैसला किया गया है। हमारे संक्रमण और मौतों के मामले कम हुए हैं। हालांकि, कुछ यूरोपीय देशों में इसके आंकड़े बढ़ रहे हैं। ऐसे में हमें भी किसी भी खतरे से बचने के लिए तैयार रहना होगा।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में शुक्रवार को मास्क लगाकर टॉवर ब्रिज से गुजरते लोग। सरकार ने कहा है कि फिलहाल सभी के लिए मास्क लगाना जरूरी है।

पेरू: 31 अगस्त तक इमरजेंसी बढ़ाई गई

पेरू की सरकार ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इमरजेंसी 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। राष्ट्रपति मार्टिन विजकारा ने शुक्रवार को इससे जुड़ा आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि इमरजेंसी के दौरान लोगों की निजी आजादी और सुरक्षा के संवैधानिक हकों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक देश में कर्फ्यू रहेगा।

पेरू के लीमा में अपने एक संक्रमित व्यक्ति के अंतिम संस्कार में प्रोटेक्टिव गियर्स पहनकर शामिल होते परिजन।

ब्राजील: 52 हजार से ज्यादा नए मामले

ब्राजील में 24 घंटे में 52 हजार 383 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26 लाख 62 हजार 485 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय शुक्रवार को बताया कि देश में मृतकों की संख्या 92 हजार 475 हो गई है। अब तक 18 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके है। ब्राजील संक्रमण और मौत के मामलों में दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है।

ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुक्रवार एक स्कूल की क्लासरूम को डिसइनफेक्ट करते कर्मचारी

दक्षिण कोरिया: क्रिश्चियन लीडर गिरफ्तार
दक्षिण कोरिया में शनिवार को शिंचेओंजी चर्च के प्रमुख और क्रिश्चियन लीडर ली मैन-ही को गिरफ्तार कर लिया गया। ली पर पर देश में संक्रमण रोकने की सरकार की कोशिशों में बाधा पहुंचाने का आरोप है। शनिवार को एक स्थानीय अदालत ने उसकी गिरफ्तारी को मंजूरी दे दी। इस साल फरवरी में उसके चर्च से जुड़ 4 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित मिले थे। ली ने सरकार को अपने चर्च में आए लोगों की संख्या के बारे में सही जानकारी नहीं दी थी। हालांकि, मार्च में उसने अपनी गलती के लिए माफी मांग ली थी।

दक्षिण कोरिया के लीडर ली मैन-ही की यह फोटो इस साल मार्च की है जब उसने अपने चर्च में आए लोगों की सही जानकारी नहीं देने के लिए सरकार से माफी मांगी थी।

अर्जेंटीना: लॉकडाउन 16 अगस्त तक बढ़ाया गया
अर्जेंटीना सरकार ने 16 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राजधानी ब्यूनस आयर्स में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। अन्य जगहों पर भी संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में फिलहाल लॉकडाउन में राहत नहीं दी जा सकती। देश में 20 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था।

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज शुक्रवार को देश में संक्रमण के आंकड़ों पर प्रेजेंटेशन देते हुए।

जापान: ओकिनावा आइलैंड पर इमरजेंसी का ऐलान

जापान ने ओकिनावा आइलैंड पर इमरजेंसी लगाने का ऐलान किया है। यहां पर लोगों को हफ्ते तक घर से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा गया है। यहां शुक्रवार को 71 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या 395 हो गई। नए मामलों में 248 केस यहां अमेरिकी नेवी बेस के सैनिकों में मिले हैं। शनिवार को जापान की राजधानी टोक्यो में 472 नए मामले सामने आए। यह यहां अब तक सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं।

जापान की राजधानी टोक्यो में शुक्रवार को एक सड़क से मास्क लगाकर जाते लोग। यहां सरकार ने लोगों से जरूरी कामों के लिए ही घर से निकलने की अपील की है।

रूस: अक्टूबर से वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम शुरू होगा
रूस अक्टूबर से पूरे देश में वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम शुरू करेगा। देश के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने शनिवार को यह बात कही। फिलहाल यह नहीं बताया जा सकता कि लोगों को कौन सा टीका लगाया जाएगा। लेकिन, सबसे वैक्सीन डॉक्टरों और टीचर्स को लगाया जाएगा। रूस के रक्षा मंत्रालय ने पिछले हफ्ते रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर वैक्सीन का ट्रायल पूरा करने का दावा किया था।

रूस की राजधानी मॉस्को स्थित एक अस्पताल के आईसीयू में शनिवार को इंजेक्शन लगाने की तैयारी में जुटा एक स्वास्थ्यकर्मी।

इंडोनेशिया: 1560 नए मामले
इंडोनेशिया में शनिवार को 1560 नए मामले मिले। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 9 हजार 936 हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां शनिवार को 62 लोगों की जान जाने के साथ मृतकों का आंकड़ा 5193 हो गया।

चीन: कोरोना के 45 नए मामले
चीन में 24 घंटे में 45 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 39 लोकल ट्रांसमिशन के मामले हैं। यहां के हेल्थ कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मामले शिनजियांग से और 8 लियाओनिंग राज्य में सामने आए हैं। शुक्रवार को यहां संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई। एक दिन पहले यहां 127 नए मामले आए हैं। इनमें से 112 शिनजियांग से सामने आए थे।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Eid Al-Adha 2020: Amitabh Bachchan, Priyanka Chopra, Anil Kapoor and other Bollywood celebrities extend their wishes : Bollywood News

Sat Aug 1 , 2020
The festival of Eid Al-Adha is being celebrated today. Eid Al-Adha falls on the tenth day of the last Islamic month of Dhu al-Hijjah.However, this year owing to the pandmeic there will be no grand celebration of the festival and people have been advised to celebrate at home with their […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts