Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; July 31st 2020 World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | इजराइल में येरुशलम के मंत्री की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव, कुवैत ने 31 देशों से इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक लगाई; दुनिया में अब तक 1.80 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; July 31st 2020 World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटन8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इजराइल की राजधानी येरुशलम में शनिवार को प्रधानमंत्री नेतन्याहू के घर के सामने लोगों ने प्रदर्शन किया।

  • दुनियाभर में अब तक 6.88 लाख मौतें हुईं, 1.13 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में 47.64 लाख से ज्यादा संक्रमित, अब तक 1.57 लाख मौतें हुईं

दुनिया में कोरोनावायरस के संक्रमण से अब तक 1 करोड़ 80 लाख 11 हजार 802 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 13 लाख 26 हजार 232 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 6 लाख 88 हजार 683 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। इजराइल में येरूशलम के मंत्री पॉजिटिव पाए गए हैं। मंत्री राफी पेरेट्ज ने शनिवार को खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पेरेट्ज से पहले यहां के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री याकोव लिजमैन भी संक्रमित मिले थे। फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश जारी है कि वे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के संपर्क में आए थे या नहीं। अगर

कुवैत ने शनिवार को 31 देशों से आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक लगा दी। इनमें ईरान, चीन, लेबनॉन, स्पेन, सिंगापुर, मिस्र और श्रीलंका जैसे देश शामिल हैं। कुवैत एयरपोर्ट ने शनिवार को यात्रा पाबंदियों में राहत दी थी। इसके बाद कुवैत एयरपोर्ट से कुछ फ्लाइट्स को मंजूरी दी गई थी।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 47,64,318 1,57,898 23,62,903
ब्राजील 27,08,876 93,616 18,84,051
भारत 17,51,919 37,403 11,46,879
रूस 8,45,443 14,058 6,46,524
द.अफ्रीका 5,03,290 8,153 3,42,461
मैक्सिको 4,34,193 47,472 2,84,847
पेरू 4,14,735 19,217 2,87,127
चिली 3,57,658 9,533 3,30,507
स्पेन 3,35,602 28,445 उपलब्ध नहीं
ईरान 3,06,752 16,982 2,65,830

अमेरिका: कैलिफोर्निया में 5 लाख से ज्यादा मामले
अमेरिका का कैलिफोर्निया संक्रमण के 5 लाख से ज्यादा मामलों वाला देश का पहला राज्य बन गया है। कैलिफोर्निया के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट ने शनिवार को बताया कि राज्य में कोरोना के 6542 नए मामले सामने आए हैं।इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख 130 हो गई है। यहां अब तक 9224 मौतें हुई हैं। यहां बीते 24 घंटे में 75 हजार 546 सैंपल टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 78 लाख 86 हजार 587 लोगों का टेस्ट हुआ है।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार को एक टेस्टिंग सेंटर पर टेस्ट करने में जुटी एक स्वास्थ्यकर्मी।

इटली: 2 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए

इटली के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में शनिवार तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 2 लाख 229 हो चुकी है। फिलहाल देश में 12 हजार 500 मामले हैं, जिनमें 705 अस्पताल में भर्ती हैं। केवल 43 मरीज आईसीयू में हैं। यहां अब तक 35 हजार 146 मौतें हुई हैं। इटली में जुलाई में हर रोज कोरोना के 200 से 300 नए मामले आ रहे हैं। यहां 31 जनवरी को हेल्थ इमरजेंसी का ऐलान किया गया था।

इटली की राजधानी रोम में शनिवार को कोलेजियम बिल्डिंग के पास से मास्क लगाकर गुजरता एक कपल।

नेपाल: संक्रमितों की संख्या 20 हजार से ज्यादा
नेपाल में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 315 नए मामले आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20 हजार के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत से ही देश में नए मामलों में तेजी देखी जा रही है। मंत्रालय के प्रवक्ता जागेश्वर गौतम ने कहा कि लोग न तो सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर रहे और न ही मास्क लगा रहे। इसी से नए मामले बढ़े।

नेपाल की राजधानी काठमांडू में पटना दरबार स्क्वैयर के पास लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक करते स्थानीय स्टूडेंट्स।

दक्षिण अफ्रीका: मौतों का आंकड़ा 5 लाख के पार

दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण का आंकड़ा 5 लाख 3 हजार 290 हो गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्री जवेली मखाइजे ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में एक तिहाई पॉजिटिव केस गाउटेंग राज्य से मिले हैं।

साउथ अफ्रीका के केपटाउन स्थित एक मस्जिद में शनिवार को शव को दफनाने के लिए ले जाने की तैयारी में जुटे कब्रिस्तान के कर्मचारी।

मैक्सिको: एक दिन में 9500 से ज्यादा मौतें

मैक्सिको में शनिवार को 9556 मौतें हुईं। यहां एक दिन में हुई सबसे ज्यादा मौतें हैं। इससे पहले शुक्रवार को यहां 8458 लोगों की जान गई थी। देश में अब तक 4 लाख 34 हजार 193 लोग संक्रमित मिले हैं। इसने मौतों के मामले में ब्रिटेन को भी पीछे छोड़ दिया है।

इजराइल: प्रधानमंत्री के घर के सामने प्रदर्शन

शनिवार को 10 हजार से अधिक लोगों ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उनके उनके इस्तीफे की मांग की। लोगों ने महामारी की वजह से बिजनेस पर असर पड़ने से नाराज लोगों ने कई दूसरों जगहों पर भी प्रदर्शन किया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक सबसे बड़ा प्रदर्शन राजधानी येरुशलम में हुआ। शनिवार रात हुए प्रदर्शन की अनुमति इजरायल पुलिस ने दी थी।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

In Covid times, univs adjust to new normal | Kolkata News

Sun Aug 2 , 2020
KOLKATA: The Science faculty admissions committee in Jadavpur University resolved to grant undergraduate admission to aspirants based on a prepared set of formulae and take into account Madhyamik scores of several subjects. It framed the guideline for five Science departments — physics, chemistry, mathematics, geography and geology. The formulae will […]

Breaking News

Recent Posts