Ayodhya Ram Mandir Bhoomi Pujan Live Latest News Updates In Hindi Ramarcha Pooja – Ram Mandir Bhumi Pujan Live Updates: शुरू हुई रामार्चा पूजा, उसी अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन होगा जिस मुहूर्त में श्री राम का जन्म हुआ

राम मंदिर भूमिपूजन
– फोटो : अमर उजाला

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

खास बातें

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम कल यानि पांच अगस्त को आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी आधारशिला रखेंगे। इसका पूजन कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो चुका है। 21 वैदिक आचार्यों ने सोमवार सुबह 9 बजे यजमान महेश भरतचक्रा को संकल्प दिलाते हुए पूजन किया। आज रामार्चा पूजा हो रही है, जिसे डॉ.रामानंद दास करा रहे हैं। प्रधानमंत्री के भूमिपूजन के दिन अयोध्या, मथुरा, काशी, दिल्ली के आचार्य पूजन कराएंगे। वहीं, मेहमानों के आने का सिलसिला भी आज से शुरू होगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत आज अयोध्या पहुंचेंगे।  यहां पढ़ें, अयोध्या से जुड़ी हर अपडेट
 

लाइव अपडेट

12:14 PM, 04-Aug-2020

राम सबमें हैं, राम सबके साथ हैं: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से राम मंदिर भूमिपूजन पर बयान जारी किया गया है। प्रियंका ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बनना चाहिए। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार है। राम सबमें हैं, राम सबके साथ हैं। भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने।

 

12:11 PM, 04-Aug-2020

मुरारी बापू की ओर से 11 करोड़ का आज आएगा दान 

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बताया कि संत मोरारी बापू ने अपनी ओर से पांच लाख मंदिर निर्माण के लिए दिए हैं। उन्होंने भक्तों से अपील की थी कि भूमि पूजन से पहले चार करोड़ की दान राशि जमा हो जाए, लेकिन यह रकम देश में उनके भक्तों ने 11 करोड़ की जुटाई है जो आज ट्रस्ट के खाते में जमा हो जाएगी। जबकि विदेशी भक्तों की ओर से सात करोड़ की दान राशि जुटाई गई है, लेकिन हमारे पास अभी विदेशी चंदा लेने का प्रमाण पत्र नहीं होने से इसे बाद में जमा कराया जाएगा। इसके अलावा पुणे के एमआईटी के छात्रों की ओर से 21 करोड़ की धनराशि दी जा रही है। जबकि कोलकाता के दो व्यापारी एक-एक करोड़ दान राशि भेज रहे हैं।

11:54 AM, 04-Aug-2020

विनय कटियार जी अयोध्या में, बोले- भव्य होगा कार्यक्रम

विनय कटियार का कहना है कि हमें निमंत्रण मिला है और हम इस कार्यक्रम में जरूर जाएंगे। उनका कहना था कि हमारा सपना पूरा होने वाला है। जिन लोगों ने संघर्ष में जान खोई है उनकी आत्मा को शांति मिलेगी। 

11:38 AM, 04-Aug-2020

अभिजीत मुहूर्त में होगा भूमि पूजन

कल उसी अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन होगा जिस मुहूर्त में भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। 

11:36 AM, 04-Aug-2020

आज सीएम हाऊस में भी दीपावली मनाई जाएगी

अयोध्या में कल भूमि पूजन का उत्सव है। सीएम योगी की अपील पर तीर्थ नगरी मथुरा, काशी, चित्रकूट, प्रयागराज, नैमिषारण्य और गोरखपुर में भी आज से अखंड कीर्तन और रामायण का पाठ शुरू हो गया है। आज सीएम हाऊस में भी दीपावली मनाई जाएगी।

11:33 AM, 04-Aug-2020

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे आडवाणी, जोशी और कल्याण

लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कल्याण सिंह जैसे बुजुर्ग नेता कोरोना महामारी के चलते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह जानकारी सूत्रों ने दी। हालांकि पांच अगस्त को होने वाले कार्यक्रम के लिए अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत कुछ ही नामों की आधिकारिक पुष्टि हुई है।
 

11:28 AM, 04-Aug-2020

संकटमोचन का आशीर्वाद लेकर रवाना हुए काशी के विद्वान

रामजन्म भूमि शिलान्यास समारोह का संपूर्ण अनुष्ठान काशी विद्वत परिषद के विद्वानों की देखरेख में संपन्न होगा। संकटमोचन हनुमान का आशीर्वाद और जय श्रीराम व हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ काशी की जनता ने काशी विद्वत परिषद के तीनों विद्वानों को अयोध्या रवाना किया।सोमवार को काशी विद्वत परिषद के मंत्री डॉ रामनारायण द्विवेदी के नेतृत्व में प्रो राममोहन पांडेय और प्रो विनय पांडेय ने संकटमोचन हनुमान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद काशी जनता ने उनका अभिनंदन किया और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अयोध्या के लिए रवाना कर दिया।

11:17 AM, 04-Aug-2020

संघ प्रमुख मोहन भागवत आज को अयोध्या पहुंचेंगे

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को स्पष्ट किया कि पूरे भारत से प्रमुख 36 परंपराओं के 135 संत-महात्माओं समेत कुल पौने दो सौ लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों पांच अगस्त को आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। संघ प्रमुख मोहन भागवत आज को अयोध्या पहुंचेंगे। 

11:14 AM, 04-Aug-2020

अयोध्या में पीएम मोदी का कार्यक्रम

अयोध्या में तीन घंटे का प्रवास

  • 5 अगस्त की सुबह दिल्ली से प्रस्थान
  • 9:35 बजे दिल्ली से उड़ेगा विशेष विमान
  • 10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग
  • 10:40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए प्रस्थान
  • 11:30 बजे अयोध्या साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर लैंडिंग
  • 11:40 बजे हनुमान गढ़ी पहुंच कर 10 मिनट दर्शन-पूजन
  • 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहूंचने का कार्यक्रम
  • 10 मिनट में रामलला विराजमान का दर्शन – पूजन
  • 12:15 बजे रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण
  • 12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ
  • 12:40 बजे राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना
  • 1.10 बजे नृत्यगोपाल दास वेदांती जी सहित ट्रस्ट कमेटी से करेंगे भेंट
  • 2:05 बजे साकेत कॉलेज हेलीपैड के लिये प्रस्थान
  • 2:20 बजे लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलिकॉप्टर

11:04 AM, 04-Aug-2020

पीएम मोदी का कई जगह होगा स्वागत

पांच अगस्त यानि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत अलग-अलग जगहों पर किया जाएगा। जिसके तहत साकेत यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जिलाधिकारी अनुजा झा के साथ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद राम जन्मभूमि पर स्वागत की जिम्मेदारी अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन, राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास करेंगे।

10:45 AM, 04-Aug-2020

बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंबल का जल कलश पीतांबरा सिद्ध पीठ की मिट्टी लेकर पहुंचे अयोध्या

मध्य प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री व बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय भान सिंह पवैया चंबल का जल कलश और दतिया की पीतांबरा सिद्ध पीठ की मिट्टी लेकर अयोध्या पहुंच गए हैं। वो ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत गोपालदास को जल कलश व मिट्टी सौंपेंगे।

10:21 AM, 04-Aug-2020

भूमि पूजन के बाद पीएम करेंगे संबोधित

पांच अगस्त को राम जन्मभूमि में भूमि पूजन के ठीक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या की धरती से देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री से पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का भी संबोधन होगा।
 

10:14 AM, 04-Aug-2020

धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन रामार्चा पूजा शुरू हुई

धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन आज रामार्चा पूजा शुरू हुई। काशी और अयोध्या के 9 वेदाचार्य वैदिक मंत्रों के साथ रामार्चा पूजा करवा रहे हैं। यह पूजा 6 घंटे तक चलेगी।

09:54 AM, 04-Aug-2020

शुरू हुई रामार्चा पूजा, उसी अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन होगा जिस मुहूर्त में श्री राम का जन्म हुआ

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन पांच अगस्त यानि कल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधारशिला रखेंगे। इसका पूजन कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गया है। 21 वैदिक आचार्यों ने सोमवार सुबह 9 बजे यजमान महेश भरतचक्रा को संकल्प दिलाते हुए पूजन किया। आज रामार्चा पूजा हुई, इसे डॉ.रामानंद दास ने संपन्न कराया। प्रधानमंत्री के भूमि पूजन के दिन अयोध्या, मथुरा, काशी, दिल्ली के आचार्य पूजन कराएंगे। वहीं, मेहमानों के आने का सिलसिला भी आज से शुरू होगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत आज अयोध्या पहुंचेंगे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kolkata Corona Update: Covid-dengue infections add to doctors’ worry in Kolkata | Kolkata News

Tue Aug 4 , 2020
A middle-aged man who was found infected with both Covid-19 and dengue died at MR Bangur a few weeks ago. A teenager, who died in Howrah during treatment for Covid, was also found positive to dengue as well. TimesView This season throws several health challenges at us. Coronavirus wreaking havoc […]

Breaking News