Expouser of driver who took the dead body – When he reached the dead body, the police had put pictures of the dead body on social media. | शव लेने गए ड्राइवर का खुलासा- जब वह पहुंचा शव बेड पर पड़ा था, पुलिस ने ही शव की तस्वीरें सोशल मीडिया में डाली थीं

  • Hindi News
  • Local
  • Maharashtra
  • Expouser Of Driver Who Took The Dead Body When He Reached The Dead Body, The Police Had Put Pictures Of The Dead Body On Social Media.

मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सुशांत की मौत के दिन दो एम्बुलेंस उनके घर पर पहुंची थी। एम्बुलेंस के ड्राइवर ने यह खुलासा किया है कि इसके पीछे क्या वजह थी।

  • सुशांत की मौत के बाद ड्राइवर करीम ही अपने साथियों के साथ सुशांत के घर पहुंचे थे
  • ड्राइवर ने एक स्टिंग में कबूल किया है कि सुशांत के शव की तस्वीरें पुलिस ने ही सोशल मीडिया में डाली थीं

सुशांत सिंह राजपूत के शव को ले जाने वाली एम्बुलेंस के ड्राइवर शहनवाज अब्दुल करीम ने दावा किया है कि उसे विदेशी नंबरों से धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं और इस मामले में कुछ भी नहीं बोलने को कहा जा रहा है। सुशांत की मौत के बाद करीम ही अपने साथियों के साथ सुशांत के घर पहुंचे थे और उसके शव को कूपर हॉस्पिटल लेकर गए थे।

शहनवाज ने एक अंग्रेजी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में यह बताया है कि जब वह बांद्रा के फ्लैट में पहुंचे थे तो सुशांत की बॉडी लटकी हुई नहीं थी बल्कि नीचे उतार ली गई थी और उनकी टीम ने ही उसे एक सफेद कपड़े में लपेटा था और उसे लेकर एम्बुलेंस तक गए थे।

पुलिस ने डाली सोशल मीडिया में सुशांत की तस्वीरें
इसके अलावा शहनवाज ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा है कि सुशांत के शव की तस्वीरें मुंबई पुलिस के लोगों ने सोशल मीडिया पर अपलोड की थीं। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस ने उनसे कहा था कि नानावटी हॉस्पिटल जाना है लेकिन बाद में कहा गया कि शव को कूपर हॉस्पिटल लेकर जाना है।

एम्बुलेंस बदलने की यह थी वजह
सुशांत के घर पर दो एम्बुलेंस के भेजने पर एंबुलेंस के मालिक राहुल ने बताया कि जिस दिन सुशांत ने सुसाइड किया था, उस दिन वो गांव में थे इसलिए उनके भाई अक्षय एंबुलेंस लेकर सुशांत के घर पहुंचे थे। अक्षय जब सुशांत के घर पहुंचे तो उनकी बॉडी पहले से ही नीचे उतरी हुई थी। इसके बाद एंबुलेंस कर्मी उनकी बॉडी को स्ट्रेचर पर लिटाकर बिल्डिंग से नीचे उतार लाए। लेकिन एंबुलेंस के व्हीलचेयर में कुछ दिक्कत आने की वजह से सुशांत की बॉडी में उस एंबुलेंस में फिट नहीं हो रही थी, इसलिए राहुल ने अपनी दूसरी एंबुलेंस बुलवाई और फिर रवाना हुई।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BTS release schedule for their ‘DYNAMITE’ track, set for explosive debut at Video Music Awards 2020 : Bollywood News

Tue Aug 4 , 2020
Here we go! BTS has dropped the entire schedule for their upcoming track ‘DYNAMITE’ and their first performance of the song will be at Video Music Awards 2020. In late July 2020, the septet announced they are releasing a full English song as a group ahead of their next album. […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts