न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:43 AM IST
होशंगाबाद में हुई कार और स्कूटी की इस टक्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
– फोटो : ANI
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद शहर का वीडियो इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक ऐसे हादसे का है जिसमें एक कार सामने से आ रही स्कूटी को रौंदती चली जाती है। हालांकि इस हादसे में स्कूटी सवार बाप-बेटी बाल-बाल बच जाते हैं। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई यह घटना चौंकाने वाली है।
क्या है वीडियो में
सीसीटीवी में कैद हुई घटना के वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक कार चालक सामने से आ रहे स्कूटी सवार और उसकी बेटी को रौंदता हुआ चला जाता है। इस भीषण हादसे के बाद भी दोनों सुरक्षित बच जाते हैं।
रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो में कार और स्कूटी के बीच टक्कर इस कदर भीषण है कि स्कूटी सवार हवा में उछल जाता है और स्कूटी के मानो जैसे परखच्चे उड़ जाते हैं। कार अनियंत्रित होकर आगे निकल जाती है।
स्कूटी सवार घायल पिता कार का पीछा करता हुआ दिखाई देता है, हालांकि कार चालक भाग निकलता है। जबकि आसपास के लोग बच्ची के पास पहुंचकर उससे हालचाल पूछते हैं। बच्ची स्कूटी के पास ही खड़ी हो जाती है। जानकारी के अनुसार इस पूरी घटना में पिता-पुत्री को हल्की चोट आई हैं। सीसीटीवी वीडियो के आधार पर कार चालक की पहचान की जा रही है।
इस जगह घटी घटना
इस वीडियो को देखने के बाद आप भी कह सकते हैं कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोय जैसी पुरानी कहावत एक बार फिर होशंगाबाद में चरितार्थ होती दिखती है। शहर टेलीफोन एक्सचेंज के ठीक सामने वाले तिराहे पर नौ जुलाई गुरुवार दोपहर करीब एक बजे यह घटना घटी है। यह वही इलाका है, जहां हर रविवार को सब्जी मार्केट लगता है।
यहां पास ही में शांति निकेतन स्कूल है। यह तिराहा आवागमन के लिहाज से अमूमन व्यस्त रहता है। यहां सुबह और शाम के वक्त स्कूल की छुट्टी होने पर भीड़ काफी बढ़ जाती है। बीते कुछ सालों में इस तिराहे के आसपास काफी बसाहट हो गई है। जिस सड़क पर यह हादसा हुआ है वह सीधी कोठीबाजार मोहल्ले में स्थित कलेक्ट्रेट की ओर जाती है।

Source link
Sat Jul 11 , 2020
“তিনি কী করে সরকারি অফিসারদের ACR করবেন? তাহলে তো সব সরকারি কর্মী মুখ্যমন্ত্রীর দলদাস হয়ে যাবে ভয়ে।” Source link