कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी।
– फोटो : पीटीआई
खास बातें
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 52,508 नए मामले सामने आए हैं और 857 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 19,08,254 हो गई है। जिनमें से 5,86,244 सक्रिय मामले हैं, 12,82,215 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 39,795 लोगों की मौत हो चुकी है।
लाइव अपडेट
10:39 AM, 05-Aug-2020
पीएम मोदी पहुंचे लखनऊ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ पहुंच गए हैं, अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन समारोह में शामिल होने के लिए यहां से वो हेलिकॉप्टर में रवाना होंगे।
Prime Minister Narendra Modi arrives in Lucknow, will proceed to #Ayodhya in a chopper for the #RamMandir event https://t.co/5sqv34YpXV
— ANI (@ANI) August 5, 2020
10:28 AM, 05-Aug-2020
सीएम शिवराज सिंह चौहान को चिरायु अस्पताल से मिली छुट्टी
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan discharged from Bhopal’s Chirayu Hospital after recovering from #COVID19.
He had tested positive for the disease on 25th July. The hospital has advised him to isolate himself at home and self monitor his health for a further 7 days. pic.twitter.com/quacfT4f3g
— ANI (@ANI) August 5, 2020
10:22 AM, 05-Aug-2020
पिछले 24 घंटे छह लाख 19 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में चार अगस्त तक कोरोना वायरस के लिए कुल 2,14,84,402 सैंपल का टेस्ट किया गया है। जिसमें से 6,19,652 सैंपल का टेस्ट मंगलवार को किया गया।
09:48 AM, 05-Aug-2020
देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 19 लाख के पार
देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 19,08,254 हो गई है। जिनमें से 5,86,244 सक्रिय मामले हैं, 12,82,215 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 39,795 लोगों की मौत हो चुकी है।
09:41 AM, 05-Aug-2020
पिछले 24 घंटे में 52508 नए मामले सामने आए
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 52,508 नए मामले सामने आए हैं और 857 लोगों की मौत हुई है।
09:22 AM, 05-Aug-2020
दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। आज अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी।
Prime Minister Narendra Modi leaves for #Ayodhya to take part in #RamTemple event.
(Photo source: PMO) pic.twitter.com/VU9uGmzdJB
— ANI (@ANI) August 5, 2020
08:59 AM, 05-Aug-2020
बारिश से मुंबई में जनजीवन अस्त-व्यस्त
मुंबई में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है क्योंकि भारी बारिश से शहर के विभिन्न स्थानों पर जल जमाव हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान, मुंबई ने आज के लिए भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
Normal life disrupted in Mumbai as heavy rainfall triggers water logging at various places in the city.
IMD, Mumbai has predicted heavy downpour for today.
Visuals from Sion King Circle #Maharashtra pic.twitter.com/yq45ytPqEy— ANI (@ANI) August 5, 2020
08:10 AM, 05-Aug-2020
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर का पुणे में निधन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर का पुणे में निधन।
08:03 AM, 05-Aug-2020
अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि ‘आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है। इस दिन को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। मुझे विश्वास है कि राम मंदिर के निर्माण के साथ, भारत में ‘राम राज्य’ की स्थापना होगी।’
08:00 AM, 05-Aug-2020
अयोध्या में सरयू घाट को सजाया गया है
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास समारोह के लिए सरयू घाट को सजाया गया है। देखें तस्वीरें…
Ayodhya decorated ahead of the foundation stone laying ceremony of #RamMandir today; visuals from Saryu Ghat. pic.twitter.com/S3LPcXVkWF
— ANI UP (@ANINewsUP) August 5, 2020
07:57 AM, 05-Aug-2020
आज पीएम मोदी करेंगे राम मंदिर का भूमिपूजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे।
Prime Minister Narendra Modi to attend the foundation stone laying ceremony of #RamMandir in Ayodhya today. (file pic) pic.twitter.com/gSouwXifIw
— ANI UP (@ANINewsUP) August 5, 2020
06:59 AM, 05-Aug-2020
सुशांत सिंह राजपूत मामला: रिया की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती की पटना से मुंबई जांच स्थानांतरित करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी।
#SushantSinghRajputDeathCase: Supreme Court to hear Rhea Chakraborty’s petition seeking direction for transfer of investigation from Patna to Mumbai, today. pic.twitter.com/iuK4bK6P40
— ANI (@ANI) August 5, 2020
04:31 AM, 05-Aug-2020
लेबनान में धमाका, 73 की मौत 3750 घायल
लेबनान में हुए धमाके में विस्फोटक के रूप में 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल हुआ है। इस घटना में 73 लोगों की मौत हो गई और 3,750 लोग घायल हो गए हैं।
Lebanon Prime Minister Hassan Diab (in file pic) says 2,750 tonnes of ammonium nitrate exploded in port: AFP news agency #BeirutBlast https://t.co/hlT3MeLklu pic.twitter.com/FAoP0exzSl
— ANI (@ANI) August 4, 2020
01:26 AM, 05-Aug-2020
बिहार के खगड़िया में गंडक नदी में यात्रियों से भरी नाव डूबी, कई लोग लापता
बिहार के खगड़िया में गंडक नदी में एक नाव डूब गई है। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत कार्य की टीम मौके पर मौजूद है।
Bihar: A boat carrying passengers capsized in Gandak river in Khagaria. National Disaster Response Force (NDRF) team at the spot; search and rescue operation underway. pic.twitter.com/PBLW4c3act
— ANI (@ANI) August 4, 2020
01:21 AM, 05-Aug-2020
लेबनान: राजधानी बेरूत में जबरदस्त धमाका
लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को भीषण विस्फोट हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए। विस्फोट से राजधानी के कई हिस्से हिल गए और शहर से घना काला धुआं उठने लगा। निवासियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि घरों की खिड़कियां और फॉल्स सीलिंग टूट गईं। इस धमाके में 73 लोगों की मौत हो गई और 3,750 लोग घायल हैं। वहीं बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि यहां के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।
12:32 AM, 05-Aug-2020
जनता दल (सेक्युलर) के सिरा विधानसभा से एमएलए बी सत्यनारायण का निधन
जनता दल (सेक्युलर) के सिरा विधानसभा से एमएलए बी सत्यनारायण का एक लंबी बीमारी के कारण मंगलवार को निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।
B Sathyanarayana, Janata Dal (Secular) MLA from Sira Constituency, Karnataka who was under treatment at Manipal hospital for a prolonged illness passed away today. He was 69: Manish Rai, Hospital Director
— ANI (@ANI) August 4, 2020
12:05 AM, 05-Aug-2020
Coronavirus: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 19 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 52508 नए मामले सामने आए
लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार को भीषण विस्फोट हुआ जिसमें कई लोग घायल हो गए। विस्फोट से राजधानी के कई हिस्से हिल गए और शहर से घना काला धुआं उठने लगा। निवासियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि घरों की खिड़कियां और फॉल्स सीलिंग टूट गईं। इस धमाका में कुछ भारतीयों के भी फंसने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन अब बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि यहां के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।
Our embassy staff are safe, we’re in touch with Indian community members. So far there is no report of casualty, we’re keeping close watch&are in touch with community organisations.There is lot of damage to buildings in central Beirut: Indian envoy to Lebanon S Azaz khan to ANI https://t.co/UDxc6rfK3S
— ANI (@ANI) August 4, 2020

