Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll | 4 लैटिन अमेरिकी देशों में मौतों का आंकड़ा 2 लाख के पार, 35 लाख मामलों के साथ ब्राजील इन देशों में पहले नंबर पर; दुनिया में अब तक 2.28 करोड़ केस

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में गुरुवार को कब्रिस्तान के बाहर एक संक्रमित का शव उतारते कर्मचारी। देश में अब तक 1.12 लाख मौतें हुई हैं।

  • दुनिया में अब तक 7.96 लाख मौतें हुईं, 1.55 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में 57 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1.77 लाख लोगों की मौत हुई

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 27 लाख 20 हजार 294 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 54 लाख 6 हजार 504 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 93 हजार 708 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। 4 लैटिन अमेरिकी देशों (मैक्सिको, ब्राजील, पेरू और अर्जेंटीना) में मौतों का आंकड़ा 2 लाख के पार हो गया है।

इन चार देशों में 35 लाख संक्रमण के मामलों के साथ ब्राजील पहले नंबर पर ही है। 5 लाख से ज्यादा संक्रमितों के साथ मैक्सिको दूसरे नंबर पर है। इसके साथ ही पेरू और अर्जेंटीना में भी नए मामले बढ़े हैं। बीते हफ्ते इन देशों में हर दिन करीब 3 हजार लोगों की जान गई है।

इन 10 देशों में कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 57,46,272 1,77,424 30,95,484
ब्राजील 35,05,097 1,12,423 26,53,407
भारत 29,04,329 54,975 21,57,941
रूस 9,42,106 16,099 7,55,513
साउथ अफ्रीका

5,99,940

12,618

4,97,169

पेरू 5,67,059 27,034 3,80,730
मैक्सिको 5,43,806 59,106 3,71,638
कोलंबिया

5,13,719

16,183 3,39,124
स्पेन 4,04,229 28,813 उपलब्ध नहीं
चिली 3,91,849 10,671 3,64,285

रूस: वैक्सीन के बड़ी आबादी पर ट्रायल की तैयारियां शुरू
रूस ने अपने कोरोना वैक्सीन की मास टेस्टिंग की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके तहत 40 हजार से ज्यादा लोगों को यह टीका लगाया जाएगा। ट्रायल की यह प्रोसेस अगले हफ्ते से शुरू होगा। इसमें विदेशी रिसर्च एजेंसियों को शामिल किया जाएगा। रूस ने ट्रायल के लिए अपने वैक्सीन के 2 हजार डोज मैक्सिको भेजने का फैसला किया है। इस बीच, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि वह कोरोना वैक्सीन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए रूस के संपर्क में है। रूस ने 11 अगस्त को वैक्सीन स्पुतनिक वी तैयार कर लेने का ऐलान किया था।

इजराइल: संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख के करीब
इजराइल में बीते 24 घंटे में 1630 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों का आंकड़ा 99 हजार 599 हो गया है। अब तक यहां 795 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू महामारी पर चर्चा करने के लिए कैबिनेट की मीटिंग में शामिल हुए। इसमें देश में फिलहाल दोबारा लॉकडाउन नहीं लगाने का फैसला किया जाएगा। हालांकि, लोगों से अपील की जाएगी कि वे सुरक्षा उपायों का ध्यान रखें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

मैक्सिको: एक दिन में 6775 नए मामले
मैक्सिको में बीते 24 घंटे में 6775 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख 43 हजार 806 हो गया है। हालांकि सरकार ने कहा है कि संक्रमितों की संख्या जारी किए गए आंकड़ों से ज्यादा हो सकती है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां एक दिन में 625 नई मौतें होने के साथ ही मृतकों का आंकड़ा 59 हजार 106 हो गया है। मौतों के मामले में मैक्सिको फिलहाल दुनिया में तीसरे नंबर है।

ब्रिटेन: बर्मिंघम में लॉकडाउन लगाया गया
ब्रिटेन सरकार ने गुरुवार को देश के दूसरे सबसे बड़े शहर में बर्मिंघम में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया। यहां पर संक्रमण बढ़ रहा था। पिछले हफ्ते के मुकाबले यहां पर 1 लाख लोगों की टेस्टिंग पर मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 30 से ज्यादा बढ़ गई थी। सरकार ने संक्रमण का पता लगाने के लिए सर्वे कराने का फैसला किया है। इसके आधार पर सख्त पाबंदियां लगाने वाले जगहों की पहचान की जाएगी। अब तक देश में 3 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 41 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

coronavirus: গত ২৪ ঘণ্টায় দেশে করোনা আক্রান্ত প্রায় ৬৯ হাজার, সুস্থতার হার ৭৪% - coronavirus: 68,898 covid 19 cases in india in 24 hours; over 29 lakh total cases so far, 54,849 deaths

Fri Aug 21 , 2020
হাইলাইটস দেশে কিছুতেই নামছে না করোনাভাইরাসে সংক্রমণের গ্রাফ (Coronavirus in India)। বৃহস্পতিবারই একদিনের সংক্রমণ পৌঁছে গিয়েছিল ৭০ হাজারের কাছাকাছি। শুক্রবার সেই সংখ্যাটা প্রায় ৬৯ হাজার। এর ফলে দেশজুড়ো করোনা আক্রান্তের সংখ্যা ২৯ লাখ ছাড়িয়ে গিয়েছে। এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: দেশে কিছুতেই নামছে না করোনাভাইরাসে সংক্রমণের গ্রাফ (Coronavirus in India)। বৃহস্পতিবারই […]

Breaking News

Recent Posts