The weapons seized in Bhilwara were to be distributed among the colleges of Haryana, the purpose was to criminalize the students | हरियाणा के काॅलेजों में बंटने थे भीलवाड़ा में जब्त हथियार, स्टूडेंट्स को अपराधी बनाना था मकसद

  • Hindi News
  • The Weapons Seized In Bhilwara Were To Be Distributed Among The Colleges Of Haryana, The Purpose Was To Criminalize The Students

भिलवाड़ाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • 3 हत्या में भी हाथ, पहचान छुपाने के लिए सैकंड लाइनअप से कराता है बात

गैंगस्टर लाॅरेंस विश्नोई के गुर्गे शुभम बिगनी से पूछताछ में राेज नए खुलासे हाे रहे हैं। हाईवे पर 29 जुलाई काे हथियाराें का जखीरा पकड़े जाने के बाद उसे जाेधपुर जेल से प्राेडक्शन पर वारंट पर लाया हुआ है और मांडल पुलिस की रिमांड पर है। यह इतना शातिर है कि 3 हत्याओं में इसका हाथ है। उसके गुर्गाें से जब्त किए गए हथियार हरियाणा के कई शातिराें और काॅलेजाें के उन स्टूडेंट काे बेचे जाने थे जाे अपराध की दुनिया में नाम कमाना चाहते हैं।

जांच अधिकारी एसएचओ राजेंद्रकुमार गाेदारा ने बताया कि शुभन बिगनी 2016 में किसी मामले में पटियाला जेल में बंद था। उस दाैरान सरगना लाॅरेंस से इसकी मुलाकात हुई। गैंगस्टर लाॅरेंस की गैंग के रुतबे को देखकर वह भी अपराध की दुनिया में नाम कमाने के लिए इस गैंग से जुड़ गया। तब से 3 हत्याओं सहित करीब 18 संगीन वारदत कर चुका है।

कई बार जेल जा चुका है। विभिन्न अापराधिक गैंग को हथियारों पहुंचाना, बड़ी लूट और हत्याएं कर देना उसके लिए दाये हाथ का खेल हाे गया। मांडल पुलिस की ओर से इंदाैर के धार से लाए जा रहे जखीरे में से 10 पिस्टल वह दीपक उर्फ टीनू निवासी भिवानी हरियाणा को देने वाला था।

टीनू शुभम बिगनी के लिए ही काम करता है। 2 पिस्टल राजेंद्र को, दो भिंदा मजबी निवासी उकलाना मंडी को, एक पिस्टल विक्रम शर्मा काे जो एक संगठन (स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी, शेपू) का सदस्य है, काे देना था। यह संगठन लाॅरेंस ने ही बनाया था और वह इसका अध्यक्ष था।

पांच हथियार अन्य कॉलेजाें से जुड़े स्टूडेंट्स काे देने थे। लौरेंस ने शुभम के जेल में बंद रहने के दौरान दो मोबाइल जेल के ही एक मुल्जिम भोमाराम के मार्फत भिजवाए थे। जहां से वह गैंगवार को सूचनाएं दिया करता था। जेल में भी कई अन्य मुल्जिमों से इसका झगड़ा होता रहता था।

जहां वह खाना खाने के बर्तन चम्मच व अन्य साधनों काे हथियार के रूप में प्रयोग करता था। मध्यप्रदेश के गंधवाना कस्बे में हथियारों का भुगतान करने के लिए उसने 55 हजार रुपए नकद दिए। 2 लाख 5 हजार रुपए का भुगतान विक्रम शर्मा, राजेंद्र जोकर व योगेश नरवाल के खातों से ऑनलाइन किया था। इनमें भी 60 हजार का भुगतान खरगाैन जिले के बड़वानी के राहुल ठाकुर के खाते में ऑनलाइन किया है। साथ ही खरीद-फरोख्त के लिए दीपक उर्फ टीनू ने 2 लाख रुपए विक्रम व उसके दोस्तों के खाते में डलवाए थे।

अपराधी से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं : एसपी

अवैध हथियार के मामले में पिछले दिनों पकड़ में आए अपराधी से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। हमारा फोकस इस तरह की गैंग को तोड़ना है। पुलिस का फोकस जिले में आपराधिक घटनाओं पर काबू पाना है। सभी पुलिस अधिकारियों और थानाधिकारियों को प्रिंवेटिव कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं। पुलिस टीम की इसी सक्रियता की वजह से हथियार तस्करों की इतनी बड़ी गैंग पकड़ में आई है। – प्रीति चंद्रा, एसपी

पंजाब-हरियाणा सहित राजस्थान के मारवाड़-शेखावाटी में नेटवर्क
लाॅरेंस ने अपनी गैंग पंजाब- हरियाणा सहित राजस्थान तक फैला दी। राजस्थान के शेखावटी व मारवाड़ के कुछ जिलाें में इसके गुर्गे फैले हैं। बिगनी व साथी जालाैर जिले में भी ये लूट के दौरान एक हत्या कर चुके हैं। भरतपुर जेल में लौरेंस के रहने के दौरान एक व्यक्ति मोहित जल्ला का फोटो भेजकर उसकी हत्या का प्रयास किया। हालांकि उसमें ये नाकाम रहे। इसी दौरान लूट को अंजाम देते पुलिस गिरफ्त में आ गया जहां से जोधपुर जेल में भेज दिया। वहीं से इसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है।

सैकंड लाइन एप का इस्तेमाल ताकि नंबर आईडी को छुपा सके… पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि गैंग के सदस्य सैकंड लाइन नामक मोबाइल कॉलिंग एप का उपयाेग करते हैं। एप की खासियत यह है कि इससे किए माेबाइल में जिस जगह का स्टेट कोड या कंट्री कोड डाल दिया जाए वहीं का आईडी नंबर अगले व्यक्ति के मोबाइल में शो होता है। इस कारण पुलिस इनकी कॉल पकड़ नहीं पाती और ये वारदात दर वारदात अंजाम देते गए।

साेशल मीडिया से फोटो डालकर युवाओं को जाेड़ते हैं​​​​​​​

लाॅरेंस गैंग के गुर्गे फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी बनाकर इस पर हथियारों व गैंगवार की गतिविधियों के फोटो पोस्ट करते हैं। इससे युवाओं को गेंग में शामिल करने के लिए उकसाते हैं। गिरफ्तार बिगनी काे शनिवार सुबह वापस काेर्ट में पेश किया जाएगा।

​​​​​​​

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Hina Khan shares a dolled up video from the sets of Naagin 5 : Bollywood News

Sat Aug 8 , 2020
Hina Khan has already mesmerized her fans with her new look for Naagin 5. The actress has always been the one to experiment with her style whenever she does a new show or a new project in general. Keeping it stylish and classy, Hina Khan’s Naagin avatar has been making […]

Breaking News

Recent Posts