बंगाल में लगातार बढ़ता जा रहा कोरोना का संक्रमण

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए राज्य सरकार ने अधिक से अधिक संख्या में सैंपल जांच की शुरुआत कर दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 25,000 से अधिक लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से करीब 3000 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटों के दौरान 2912 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। हालांकि राहत की खबर यह है कि एक दिन में 2037 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 89666 हो गई है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 63060 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कुल 52 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1954 हो गई है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अभी भी 24652 एक्टिव मामले हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं।

राज्य में रिकवरी रेट अब धीरे-धीरे बढ़ रहा है। यह बढ़कर 70.33 फीसदी पर पहुंच गया है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को एक दिन में कुल 25258 लोगों के सैंपल जांच हुए हैं। यह अब तक का सर्वाधिक है। राज्य में अब तक कुल 1054509 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक संख्या में सैंपल जांचे जा रहे हैं इसीलिए अधिक से अधिक लोग भी पॉजिटिव हो रहे हैं। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। रिकवरी रेट 70 के पार पहुंचा है जो राष्ट्रीय औसत की तुलना में ज्यादा है। अब तक जितने लोगों के सैंपल जांच हुए हैं उनमें से 8.50 फीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

यह खबर भी पढ़े: पाकिस्तान आतंकवादियों और आपराधिक गिरोहों का सुरक्षित अड्डा: भारत

यह खबर भी पढ़े: बिल्डर से दो करोड़ की मांगी रंगदारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Many Stay Optimistic Until Old Age Hits

Sat Aug 8 , 2020
Latest Mental Health News THURSDAY, Aug. 6, 2020 (HealthDay News) People tend to be optimistic for most of their life, even when they have to cope with serious challenges, a new study finds. Researchers surveyed 75,000 people aged 16 to 101 in the United States, Germany and the […]

Breaking News

Recent Posts