देश का विदेशी मुद्रा भंडार 534.5 अरब डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 31 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान 12.5 अरब डालर की बढ़ोतरी के साथ 534.5  अरब डालर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 24 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 522 अरब डालर  था। 

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक देश का विदेशी मुद्रा भंडार 500 अरब डॉलर का आंकड़ा पहली बार 5 जून को समाप्त हफ्ते में पहुंचा था। उस हफ्ते में इसमें 8.22 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी। जिसके बाद यह 501.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। 31 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश का सोने का रिजर्व 1.5 अरब डॉलर बढ़कर 37.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। 

सोने जैसे बाहरी असेट्स, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के स्पेशल ड्राइंग राइट्स (एसडीआर) और विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (पूंजी बाजारों में प्रवाह, एफडीआई और एक्सटर्नल कमर्शियल उधारी) सरकार और केंद्रीय बैंक द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

सोने का भंडार सरकार को किसी भी आर्थिक संकट की स्थिति में देश के आंतरिक और बाहरी वित्तीय मामलों का मैनेजमेंट करने में मदद करते हैं।

यह खबर भी पढ़े: चीन की कंपनी Vivo को तगड़ा झटका, BCCI ने खत्म किया कॉन्ट्रैक्ट, अब इस साल आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर नहीं होगा वीवो

यह खबर भी पढ़े: अगर आप भी रोजाना जाते हैं घर से बाहर तो जरूर करें ये तीन काम, घर नहीं आएगा कोरोना!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Model Shows 300,000 American Deaths by December if More Don't Wear Face Masks

Sat Aug 8 , 2020
Latest Prevention & Wellness News By Robin Foster and E.J. MundellHealthDay Reporters FRIDAY, Aug. 7, 2020 (HealthDay News) As the U.S. coronavirus case count neared 5 million on Thursday, a new model predicted that nearly 300,000 Americans could die of COVID-19 by December if more people don’t wear […]

Breaking News

Recent Posts