Eliminate the smell of compost plant in 10 days, otherwise the plant will shut down: CM | कंपोस्ट प्लांट की बदबू 10 दिन में खत्म करें, अन्यथा बंद होगा प्लांट: सीएम

नई दिल्ली13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र का शनिवार को किया दौरा
  • स्थानीय लोगों ने सीएम को बताई अपनी समस्या

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और एनडीएमसी अधिकारियों को उसके तत्काल निवारण के आदेश दिए। साथ ही केजरीवाल ने गोल मार्केट के सेक्टर-4 में स्थापित एनडीएमसी के कंपोस्ट प्लांट का दौरा भी किया। यहां लोगों ने शिकायत की कि प्लांट से बदबू आती है और मच्छर व मक्खियों से वे परेशान हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्थानीय लोगों से इस समस्या का शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की इस समस्या के निवारण के लिए एनडीएमसी के अधिकारियों को 10 दिन का समय दिया है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि यदि 20 अगस्त तक समस्या खत्म नहीं होती है, तो इस प्लांट को बंद कर देंगे। बता दें एनडीएमसी ने करीब एक साल पहले भारती पब्लिक स्कूल के पीछे नर्सरी में कंपोस्ट प्लांट लगाया है।

गोल मार्केट के सेक्टर-4 में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में केजरीवाल ने एक पार्क में औषधीय पौधा लगाया और उस क्षेत्र की सभी आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की समस्याएं सुनी।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राम मंदिर निर्माण की बधाई देने पर हसीन जहां को मिली दुष्कर्म की धमकी

Sun Aug 9 , 2020
कोलकाता। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की बहुचर्चित पत्नी हसीन जहां एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वजह है कि राम मंदिर निर्माण की बधाई देने की वजह से उन्हें दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दी गई है। पांच अगस्त को अयोध्या में हुए राम मंदिर […]

Breaking News

Recent Posts