अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रूपया 3 पैसे मजबूत होकर हुआ बंद

नई दिल्ली। भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोमवार को 3 पैसे की मजबूती के साथ 74.8925 रुपये प्रति (अस्थाई दर) डालर पर बंद हुआ।

 

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में डालर के मुकाबले रुपया 74.96 रुपये प्रति डालर पर कमजोर खुला और कुछ ही देर में सुधरकर मजबूती में आ गया। अंत में यह पिछले दिन के बंद भाव की तुलना में तीन पैसे बढ़कर बंद हुआ।बीते सप्ताहांत शुक्रवार को डालर- रुपये की विनिमय दर 74.93 रुपये प्रति डालर रही थी।

 

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख रहने और विदेशी कोषों का प्रवाह जारी रहने से रुपये को मजबूती मिली। जिसकी वजह से आज भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर बंद हुआ। 

 

यह खबर भी पढ़े: स्वदेशी अंतरराष्ट्रीय स्टील स्ट्रिप्स को अमेरिका से 30 हजार पहिए का ऑर्डर

यह खबर भी पढ़े: वृहद आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों की कमाई और वैश्विक संकेतों से संचालित होगा आगामी सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll | पेरिस में सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य, दक्षिण अमेरिकी देश चिली में 10 हजार मौतें; दुनिया में 2 करोड़ से ज्यादा मरीज

Mon Aug 10 , 2020
Hindi News International Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll वॉशिंगटन21 मिनट पहले फोटो पेरिस स्थित एफिल टावर की है। महामारी के बीच लोग यहां मास्क पहने नजर आए। फ्रांस में 1.97 लाख लोग […]

Breaking News

Recent Posts