Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll | पेरिस में सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य, दक्षिण अमेरिकी देश चिली में 10 हजार मौतें; दुनिया में 2 करोड़ से ज्यादा मरीज

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटन21 मिनट पहले

फोटो पेरिस स्थित एफिल टावर की है। महामारी के बीच लोग यहां मास्क पहने नजर आए। फ्रांस में 1.97 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।

  • दुनिया में अब तक 7.34 लाख मौतें हुईं, 1.29 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में अब तक 52 लाख संक्रमित, जबकि 1.65 लाख मौतें हुईं

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 55 हजार 196 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 29 लाख 16 हजार 839 मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 लाख 34 हजार 563 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

पेरिस के कुछ हिस्सों में सोमवार से सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह नियम 11 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए लागू की गई है। नियम का पालन नहीं करने वालों पर 121 डॉलर (करीब 9 हजार रु.) का जुर्माना लगाया जाएगा। देश में जुलाई के बाद नए मामले बढ़े हैं।

उधर, दक्षिण अमेरिकी देश चिली में मरने वालों की संख्या 10 हजार से ज्यादा हो गई है। यहां चीन लाख 73 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। महाद्वीप में सबसे ज्यादा संक्रमित ब्राजील है। यहां 30 लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 52,00,313 1,65,619 26,64,955
ब्राजील 30,35,582 1,01,136 21,18,460
भारत 22,17,645 44,499 15,36,259
रूस 8,92,654 15,001 6,96,681
साउथ अफ्रीका 5,59,859 10,408 4,11,474
मैक्सिको 4,80,278 52,298 3,22,465
पेरू 4,78,024 21,072 3,24,020
कोलंबिया 3,87,481 12,842 2,12,688
चिली 3,73,056 10,077 3,45,826
स्पेन 3,61,442 28,503 उपलब्ध नहीं

कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ के पार

ऑस्ट्रेलिया: 11 हजार 876 लोगों की मौत

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि देश में दिसंबर यानी कि इस साल क्रिसमस से पहले राज्यों के बॉर्डर नहीं खोले जाएंगे। देश में 24 घंटे में 323 नए मामले आने के साथ संक्रमितों की संख्या 21 हजार 407 हो गई है। अब तक11 हजार 876 लोगों की जान गई है। देश में पिछले महीने संक्रमण में तेजी आने के बाद कई राज्यों के बीच बॉर्डर सील कर दिया गया था।

ऑस्‍ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में रविवार को एक महिला का स्वैब सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। फिलहाल इस शहर में लॉकडाउन का चौथा स्टेज लागू है।

ब्राजील: राष्ट्रपति ने लॉकडाउन नियमों की आलोचना की
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने देश में मौतों का आंकड़ा एक लाख के पार होने के बाद लॉकडाउन नियमों की आलोचना की। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से डेली मेल का एक आर्टिकल शेयर किया। इसमें लिखा था कि 23 मार्च से 1 मई के बीच 16 हजार लोगों की मौत लॉकडाउन की वजह से अस्पताल नहीं पहुंचने के चलते हुई। उन्होंने देश के सबसे बड़े टीवी चैनल पर लोगों में डर फैलाने का आरोप लगाया।

ब्राजील के साओ पाउलो के पास एक कब्रिस्तान में रविवार को एक मृतक के ताबूत से लिपटकर रोते परिजन।

जापान:1492 मामले सामने आए

जापान में रविवार को कोरोना के 1492 मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48 हजार 702 हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। संक्रमण के नए मामलों में 331 राजधानी टोक्यो से सामने आए। बीते 24 घंटे में हुई सात मौतों के साथ यहां मौतों का आंकड़ा 1060 हो गया है। हालांकि प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा है कि वे देश में दोबारा इमरजेंसी नहीं लगाएंगे।

जापान के राजधानी टोक्यो की एक पार्क में टहलते स्थानीय लोग। टोक्यो में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।

ब्रिटेन: दो महीने बाद बढ़ा संक्रमितों का आंकड़ा

ब्रिटेन में जून के बाद पहली बार बीते 24 घंटे में 1 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन पहले देश में 758 मामले आए थे। बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने देश के कई हिस्सों में नई पाबंदियां लगाई हैं। सरकार ने जुलाई में इंगलैंड, स्कॉटलैंड और नार्दर्न आयरलैंड में होटल, पब और रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत दी थी।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में रविवार को एक कार की खिड़की से टेस्टिंग किट देता कर्मचारी। यहां पर महामारी की दूसरी लहर शुरू होने की आशंका है।

अर्जेंटीना: 70 प्रतिशत संक्रमित ठीक हुए

अर्जेंटीना में 70 प्रतिशत संक्रमित महामारी को हराने में सफल हुए हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में कुल 2 लाख 41 हजार 811 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें से 1 लाख 70 हजार 109 लोग ठीक हुए हैं। अब तक यहां 4556 लोगों की मौत हुई है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीमा सुरक्षा बल द्वारा फेंसिडिल बोतल सहित तीन भारतीय तस्कर गिरफ्तार

Mon Aug 10 , 2020
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र पर सीमा चौकी, नवादा, के इलाके में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने दो अलग-अलग स्थानों से 671 फेंसिडिल की बोतलें समेत तीन भारतीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।  तस्कर दो अलग-अलग गुटों में लगभग 15 से 20 की संख्या में […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts