बढ़त के साथ बंद हुआ घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक

मुंबई। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुआ।बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 127.85 अंक याानी 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,182.08  अंक पर बंद हुआ।

 

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 60.65  अंक की  मजबूती यानी 0.54  प्रतिशत ऊपर चढ़कर 11,274.70  अंक पर बंद हुआ।

 

आज दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 390.12 अंक तक और निफ्टी 123.25 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। आज इमामी लिमिटेड के शेयर में  सबसे ज्यादा 12  प्रतिशत का उछाल रहा। इससे पहले शुक्रवार को बीएसई 15.12 अंक ऊपर 38,040.57 पर और निफ्टी 13.90 पॉइंट ऊपर 11,214.05 पर बंद हुआ था।

 

बीएसई में शामिल इन बैंक के शेयरों में आज बढ़त दर्ज की  गई।

 

कोटक बैंक 2.15  प्रतिशत

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1.91 प्रतिशत

इंडसइंड बैंक 1.29 प्रतिशत

एचडीएफसी  बैंक 0.91 प्रतिशत

आईसीआईसीआई  बैंक 0.53 प्रतिशत

फेडरल बैंक 0.46 प्रतिशत।

 

यह खबर भी पढ़े: Weather News: शहर में मंगलवार से फिर बनेगा बारिश का मौसम

यह खबर भी पढ़े: बर्थडे स्पेशल 11 अगस्त: जैकलीन फर्नांडीज को ऐसे मिली थी बॉलीवुड में एंट्री



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

42 fertilizer license suspended | 42 खाद विक्रेताओं का लाइसेंस सस्पेंड, आठ थाेक दुकानदाराें से पूछा शाेकाॅज, तीन दिन में मांगा जवाब

Mon Aug 10 , 2020
भागलपुरएक घंटा पहले कॉपी लिंक एक्शन } खाद के स्टाॅक में पकड़ी गई है गड़बड़ी, कृषि विभाग ने की कार्रवाई जिले में खाद के स्टाॅक में गड़बड़ी मिलने के बाद साेमवार काे कृषि विभाग ने 42 खाद विक्रेताओं का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। साथ ही आठ थाेक विक्रेताओ से […]

Breaking News

Recent Posts