There will be a lockdown in Kota from 16-17 and 23-24 August | कोटा में 16-17 और 23-24 अगस्त काे रहेगा लाॅकडाउन

कोटा15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • संभागीय आयुक्त ने समीक्षा बैठक में लिया निर्णय, कहा- गाइडलाइन का पालन न करने पर सख्ती करें

शहर में काेराेना के बढ़ते केस राेकने के लिए अब 16-17 तथा 23-24 अगस्त को लॉकडाउन लगाया जाएगा। इसके रिजल्ट देखने के बाद लाॅकडाउन घटाने-बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। ये निर्णय साेमवार काे संभागीय आयुक्त कैलाशचन्द मीना ने समीक्षा बैठक में लिया। संभागीय आयुक्त मीना ने कहा कि जाे लाेग गाइडलाइन की पालना नहीं कर रहे उनके खिलाफ सख्ती की जाए। कोरोना की अधिक से अधिक जांच की जाए। गैर सरकारी संगठनों की सहायता से लोगों को जागरूक करें। इसके लिए नगर निगम, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की एक टीम बनाई जाए। उन्होंने कहा कि कोविड अस्पताल में आवश्यक सुविधाओं काे बढ़ाएं।

अन्य अस्पतालों को भी चिन्हित कर रिजर्व रखें। संभागीय आयुक्त ने कहा कि शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में संक्रमण का फैलना चिंताजनक है। इसे राेकने के लिए इसका राेज एनालिसिस करें। दुकानदारों के समय-समय पर सैंपल लेने के निर्देश दिए। वहीं कलेक्टर उज्ज्वल राठौड़ ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें और आमजन की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। आवश्यक सेवाओं दूध डेयरी, सब्जी, मेडिकल, हाॅस्पिटल, उद्याेग को लॉकडाउन से बाहर रखा गया है। सरकारी वाहनों पर प्रतिबंध लागू नहीं होंगे।

एनालिसिस के लिए स्पेशलिस्ट की टीम बनाएं
कलेक्टर उज्ज्वल राठौड़ ने कहा कि जांच का एनालिसिस करने के लिए विशेषज्ञों की टीम बनाएं। उन्होंने एम्बुलेंस व कर्मचारियाें की व्यवस्था आपसी काेअाॅर्डिनेशन से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ. विजय सरदाना ने 2 दिन के लाॅकडाउन का सुझाव दिया था क्याेंकि किसी भी सतह पर वायरस 48 घंटे तक जिंदा रह सकता है। एसपी गौरव यादव ने कहा कि थानेवार कोरोना संक्रमण में सहायक लोगों की पहचान कर उनके नमूने जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया जाए।

ईएसआई और रेलवे अस्पताल का होगा अधिग्रहण

  • नए अस्पताल में 12 अतिरिक्त एंबुलेंस लगाई जाएंगी।
  • कोविड आईसीयू वार्ड में झालावाड़ से 70 ऑक्सीजन सिलेण्डर मंगवाए जाएंगे।
  • आईसीयू वार्ड में प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन को सिलेण्डर रिजर्व रूप में हमेशा रखा जाएगा। जिसकी व्यवस्था सीएमएचओ व मेडिकल कॉलेज मिलकर करेंगे।
  • कोरोना रोगियों के इलाज के लिए अब ईएसआई अस्पताल और रेलवे अस्पताल को मय स्टाफ अधिग्रहित किया जाएगा।
  • मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ की आ रही कमी को देखते हुए संविदा पर 40 नर्सिंग स्टाफ रखा जाएगा।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुष्कर्म के मामले में भाजपा के केंद्रीय नेता शिव प्रकाश को कोलकाता पुलिस का नोटिस]

Tue Aug 11 , 2020
कोलकाता। दो वर्ष पूर्व कोलकाता के बेहला में पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में पूछताछ के लिए कोलकाता पुलिस ने भाजपा के सह पर्यवेक्षक शिव प्रकाश को नोटिस भेजा है। भाजपा नेता फिलहाल दिल्ली में हैं और उन्हें सात दिनों के भीतर हाजिर […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts