कोलकाता। भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी फिलहाल दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में वेंटिलेशन पर हैं। बीरभूम स्थित उनके पैतृक आवास पर मौजूद परिवार के सदस्यों ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार रात को ही उनके मस्तिष्क का ऑपरेशन हुआ है। साथ ही वह कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।
दरअसल रविवार रात वह बाथरूम में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें दिल्ली का आर्मी अस्पताल ले जाया गया था, जहां सीटी स्कैन करने पर पता चला था कि मस्तिष्क में ब्लड क्लॉट हो गया है। इसीलिए ऑपरेशन करने की जरूरत थी। उसके पहले उनकी कोरोनावायरस जांच की गई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। खुद पूर्व राष्ट्रपति ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी थी और अपने संपर्क में आए सभी लोगों को अपनी जांच कराने का अनुरोध किया था।
मंगलवार को परिवारिक सूत्रों ने बताया कि सोमवार रात उनका ऑपरेशन किया गया है। सब कुछ ठीक है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। चिकित्सकों की टीम उनकी हालत पर निगरानी रख रही है। साथ ही कोरोना वायरस का इलाज भी चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रणब मुखर्जी के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की सूचना मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्रदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी चिंता जाहिर की थी।
यह खबर भी पढ़े: रिया के WhatsApp chat के स्क्रीनशॉट पर भड़की सुशांत की बहन, शेयर किया ये VIDEO
यह खबर भी पढ़े: सियासी विवाद के बाद पहली बार गहलोत से मिलने पहुंचे पायलट खेमे के वरिष्ठ नेता, कहा- गहलोत पार्टी के मुखिया हैं और…
