Latest News on Belarus Election; opposition candidate implies threat to children after leaving country | तीन दिन में 6 हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार; विपक्षी नेता स्वेतलाना ने बच्चों के लिए खतरा बताकर देश छोड़ा

  • Hindi News
  • International
  • Latest News On Belarus Election; Opposition Candidate Implies Threat To Children After Leaving Country

मिंस्क28 मिनट पहले

37 साल की स्वेतलाना ने जेल में बंद अपने पति के स्थान पर यह चुनाव लड़ा था। – फाइल फोटो

  • बेलारूस में 26 साल से राष्ट्रपति लुकाशेंको की फिर जीत हुई है, चुनाव में धांधली के आरोप लगे
  • यूरोप के आखिरी डिक्टेटर माने जाते हैं लुकाशेंको, पूरे देश में अभी भी इंटरनेट ब्लॉक है

बेलारूस में चुनाव परिणाम आने के बाद से प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोगों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। तीन दिन में 6 हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इसके साथ ही विपक्षी नेता स्वेतलाना तिखानोव्सना ने देश छोड़ दिया है। एक यूट्यूब वीडियो में उन्होंने बताया कि उनके बच्चों को खतरा था। उन्हें धमकी मिल रही थी। विदेश मंत्री ने कहा है कि वह लिथुआनिया में सुरक्षित हैं।

बेलारूस में 9 अगस्त को छठी बार राष्ट्रपति पद के चुनाव हुए थे। 26 साल से राष्ट्रपति लुकाशेंको को 80.23% ‌‌वोट मिले थे और विपक्षी स्वेतलाना को 9%। चुनाव में धांधली के आरोप लगा लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसके चलते पूरे देश में इंटरनेट ढप कर दिया गया है। सोमवार को स्वेतलाना को भी हिरासत में लिया गया था। हालांकि, शाम तक उन्हें छोड़ दिया गया था।

ईयू ने सैंक्शन लगाने की चेतावनी दी
यूरोपियन यूनियन (ईयू) ने बेलारूस पर चुनाव में धांधली करने और हिंसक प्रदर्शनों को न रोक पाने के कारण कई तरह के प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। ईयू के विदेश मंत्री ने कहा है कि बेलारूस में कभी भी स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं हुए। बेलारूस यूरोपियन देश है। यह 1991 में सोवियत संघ से अलग हुआ था। इससे पहले 2010 के चुनावों में भी लुकाशेंको पर धांधली करने के आरोप लगे थे। तब ईयू ने बेलारूस पर कई तरह के सैंक्शन भी लगाए थे।

स्वेतलाना ने कहा- संघर्ष जारी रहेगा
परिणाम आने के बाद स्वेतलना ने कहा था कि भले ही चुनाव हार गई हूं, पर हिम्मत नहीं। तानाशाही के खिलाफ मेरा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा था कि लोगों का सड़कों पर उतरकर विरोध जताना, स्पष्ट संदेश है कि चुनाव में धांधली हुई है। मेरी रैलियों में उमड़ी भीड़ से तय था कि लोग बदलाव चाहते हैं।

पति जेल में बंद हैं
स्वेतलाना ने जेल में बंद अपने पति के स्थान पर यह चुनाव लड़ा। उन्होंने विपक्ष की कई बड़ी रैलियों का नेतृत्व किया। इन रैलियों में ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। विपक्ष ने पहले ही कहा था कि उसे वोटिंग में धांधली की आशंका है। स्वेतलाना एक शिक्षिका रह चुकी हैं। पति के गिरफ्तार होने और वोट के लिए पंजीकरण पर रोक के बाद, स्वेतलाना ने राजनीति में कदम रखा। वह शुरू से ही कहती रही हैं कि देश में निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं हैं।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं…
1. बेलारूस की टीचर बनीं मिसाल:26 साल की तानाशाही को 37 साल की शिक्षिका ने दी चुनौती, बोलीं- चुनाव हारी हूं, हिम्मत नहीं; संघर्ष जारी रहेगा

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Subhash Ghai reacts to Mahima Chaudhary’s claim of getting bullied by him : Bollywood News

Wed Aug 12 , 2020
In an exclusive interview with Bollywood Hungama to mark the 23 years of Pardes, actress Mahim Chaudhary revealed that Subhash Ghai had in fact bullied her in the past. In her claim Mahima stated that Ghai had taken her to court and even put out advertisements in trade magazines claiming […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts