Tender for construction of new bridge parallel to Vikramshila bridge continues, to be ready in four years | विक्रमशिला सेतु के समानांतर नये पुल के निर्माण का टेंडर जारी, चार साल में बनकर होगा तैयार

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Tender For Construction Of New Bridge Parallel To Vikramshila Bridge Continues, To Be Ready In Four Years

पटना29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नए पुल को निर्माण होने के बाद विक्रमशीला सेतु पर भी दबाव कम होगा।

  • नए पुल के निर्माण पर 1116.72 करोड़ रुपए खर्च होंगे
  • बिहार के लिए घोषित पीएम पैकेज में शामिल है यह प्रोजेक्ट

केंद्र की हरी झंडी के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने भागलपुर में गंगा नदी पर विक्रमशिला सेतु के समानांतर 4 लेन पुल के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दी है। इसके निर्माण पर 1116.72 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह जानकारी पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने दी। उन्होंने कहा है कि बिहार के लिए घोषित प्रधानमंत्री पैकेज में शामिल पुल निर्माण की इस परियोजना को चार साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रस्तावित पुल के नीचे पानी का जहाज निकल जाए इसके लिए इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी आफ इंडिया की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त चौड़ा स्पेस दिया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि वर्तमान सेतु से 50 मीटर हट कर पूरब में बनने वाले 4.367 किमी लंबे इस पुल में 68 पाये होंगे। पुल के निर्माण के लिए 21.3 हेक्टेयर जमीन की जरूरत होगी। 2.2 हेक्टेयर सरकारी जमीन उपलब्ध है। शेष 19.1 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण राज्य सरकार अपने कोष से करेगी। इसके लिए 51 करोड़ की राशि भागलपुर के समाहर्ता को उपलब्ध करा दी गयी है। पुल निर्माण के लिए टेंडर डालने की अंतिम तारीख 10 सितंबर 2020 तय की गई है। पुल के बनने के बाद अगले 10 वर्षों तक इसका संरक्षण पुल निर्माण करने वाली एजेंसी द्वारा किया जाएगा।

नंदकिशोर यादव ने बताया कि गंगा नदी के उत्तर नवगछिया की ओर 875 मीटर और दक्षिण भागलपुर की ओर 987 मीटर एप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने भागलपुर से हंसडीहा पथ को भी राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित किया है। नवगछिया से भागलपुर होते हुए झारखंड की सीमा तक नया राष्ट्रीय राजमार्ग बनेगा और 4 लेन पुल का निर्माण होगा। इस पुल के बन जाने से उत्तर बिहार के सीमांचल का झारखंड के साथ सड़क संपर्क तो सुगम होगा ही, पश्चिम बंगाल के साथ भी कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Lockdown impact: IndiGo reports Rs 2,844 crore loss in April-June quarter

Wed Jul 29 , 2020
NEW DELHI: Reeling under the crippling impact of corona pandemic, IndiGo has reported a loss of Rs 2,844 crore in the April-June, 2020, period — the highest ever quarterly loss for an Indian airline. In corresponding Q1 of last fiscal, IndiGo had reported its highest ever quarterly profit of Rs […]

Breaking News

Recent Posts