कोलकाता। उत्तर 24 परगना के बैरकपुर से दबंग भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को गलत हलफनामा देने का आरोप लगाया है। स्थानीय तृणमूल नेता विश्वनाथ साहा ने मीडिया के समक्ष एक दस्तावेज जारी किया है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि अर्जुन सिंह ने चार करोड़ रुपये का शेयर खरीद रखा है लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव के समय जब उन्होंने चुनाव आयोग में अपनी संपत्ति से संबंधित हलफनामा दाखिल किया तो उसमें इन शेयरों का कोई ज़िक्र नहीं किया है।
साहा ने आरोप लगाया कि अर्जुन सिंह ने चुनाव आयोग से अपनी संपत्ति का ब्यौरा छिपाया। उन्होंने मांग की है कि सिंह का सांसद पद खारिज किया जाना चाहिए। विश्वनाथ साहा ने कहा कि इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका लगाएंगे। हालांकि इस बारे में पलटवार करते हुए अर्जुन सिंह ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के जो लोग भी इस तरह की बातें कर रहे हैं वे मूर्ख हैं।
उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि तृणमूल के लोग जब कोर्ट में जाएंगे तो उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी क्योंकि शेयर की कोई जानकारी चुनाव आयोग को नहीं दी जाती, इसकी वजह यह है कि शेयरों की कीमत घटती और बढ़ती रहती है।
यह खबर भी पढ़े: शकीरा के अंदाज में रश्मि देसाई ने किया जबरदस्त डांस, VIDEO देख आप भी हो जाएंगे हैरान
यह खबर भी पढ़े: ईमानदार करदाताओं को मिलेगा इनाम, प्रधानमंत्री आज लॉन्च करेंगे स्पेशल प्लेटफॉर्म
